This is an archived article last updated on Nov 23, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Nov 23, 2023, 18:11 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिला वाला राज्य है। इसके साथ ही यह भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इस राज्य की जनसंख्या 16 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आंकड़ा साल 2023 तक 24 करोड़ के करीब पहुंच गया है। देश का यह राज्य राजनीतिक, भौगोलिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला
सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला

भातर में क्षेत्रफल की बात करें, तो इसमें पहले स्थान पर राजस्थान है। इसक कुल क्षेत्रफल 342, 239 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 243, 286 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ ही भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।

साल 2011 में यहां की जनसंख्या 16 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 तक यहां की जनसंख्या 24 करोड़ तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके साथ ही यह राजनीतिक, भौगोलिक और आर्थिक रूप से भी भारत का महत्वपूर्ण राज्य है।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे संपन्न जिला कौन-सा है, जानें



सबसे अधिक जिले वाला राज्य

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। वहीं, इसके सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह लखीमपुर खीरी है। साथ ही सबसे छोटा जिला हापुड़ जिला है। 

 

उत्तर प्रदेश में कितनी विधानसभा और लोकसभा सीटें

उत्तर प्रदेश को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि राष्ट्रीय राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। ऐसे में देश में चाहे लोकसभा चुनाव हो या फिर राज्य का विधानसभा चुनाव, दोनों ही महत्वपूर्ण चुनाव माने जाते हैं।

ऐसे में अब सवाल है कि इस प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा की कितनी सीटें हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें और विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 404 है, जिसमें से 403 निर्वाचित और एक मनोनित है। 

 

सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाला जिला

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाले जिले की बात करें, तो वह प्रदेश का प्रयागराज जिला है। यहां पर विधानसभा सदस्यों की संख्या 12 है, जो कि प्रदेश में किसी भी जिले की तुलना में सबसे अधिक है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 23, 2023, 16:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News