This is an archived article last updated on Feb 10, 2025. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में कितने मंडल आते हैं, यहां जानें

Last Updated: Feb 10, 2025, 17:43 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह राज्य भारत के 7.33 फीसदी हिस्से पर है। आपने प्रदेश के अलग-अलग मंडलों के बारे में पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में कौन-से मंडल आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

पूर्वांचल के कुल मंडल
पूर्वांचल के कुल मंडल

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश राज्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य अपनी विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश दुनिया में जाना जाता है। प्रदेश के अलग-अलग छोर पर हमें भाषा और खान-पान का अंतर देखने को मिलता है।

प्रदेश के अलग-अलग जिले अलग-अलग मंडलों का हिस्सा हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग मंडलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के कौन-से मंडल पूर्वांचल में आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

कब हुआ था उत्तर प्रदेश का गठन

उत्तर प्रदेश को पूर्व में उत्तर-पश्चिम प्रांत नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम संयुक्त प्रांत दिया गया। वहीं, देश आजाद हुआ, तो इसका नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 24 जनवरी, 1950 को राज्य का गठन किया गया। 

सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। राज्य में कुल 75 जिले आते हैं, जो कि 18 मंडलों का हिस्सा हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में बंटे हुए हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश है। इसके अतिरिक्त यहां कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां यूपी का प्रसिद्ध मेंढक मंदिर भी मौजूद है। वहीं, यूपी के सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है, जिसे स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है। इस जिले का कुल एरिया 660 वर्ग किलोमीटर है। 

पूर्वांचल में कितने मंडल आते हैं

अब सवाल है कि पूर्वांचल में कितने मंडल आते हैं, तो आपको बता दें कि यूपी के कुल 18 मंडलों से सिर्फ पूर्वांचल में ही 8 मंडल आते हैं।

पूर्वांचल में कौन-कौन से मंडल आते हैं

पूर्वांचल में आने वाले कुल मंडलों की बात करें, तो ये गोरखपुर, विंध्याचल, बस्ती, देवीपाटन, प्रयागराज,वाराणसी अयोध्या और आजमगढ़ है। 

पूर्वांचल में कितने जिले आते हैं

अब सवाल है कि पूर्वांचल में कितने जिले आते हैं, तो आपको बता दें कि पूर्वांचल में कुल 28 जिले और 126 तहसील आती हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है पूर्व का शिराज, यहां जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 10, 2025, 17:41 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News