This is an archived article last updated on Sep 18, 2024. The information may be outdated.

Delhi CM Atishi: भारत में अब तक किन महिलाओं ने संभाला है मुख्यमंत्री का पद? पढ़ें सभी के नाम

Last Updated: Sep 18, 2024, 00:53 IST

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम घोषित कर दिया है. पार्टी की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी और स्वतंत्रता के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी.   

Female Chief Ministers In India: भारत में महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट यहां देखें
Female Chief Ministers In India: भारत में महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट यहां देखें

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम घोषित कर दिया है. पार्टी की विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी और स्वतंत्रता के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री होंगी. 

वह पहले से ही शिक्षा, जल, ऊर्जा, और अन्य प्रमुख विभागों का नेतृत्व कर रही थीं, जिससे उनकी प्रशासनिक क्षमता साबित होती है. आतिशी का मुख्यमंत्री बनना कई मायनों में महत्वपूर्ण है. एक ओर, यह एक प्रगतिशील कदम है जो महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व में हिस्सेदारी को बढ़ावा देता है, खासकर दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में. 

यह भी देखें:

आतिशी होंगी दिल्ली की तीसरी महिला CM, यहां देखें उनका राजनीतिक सफर

PM Modi Birthday 2024: जीवन के विभिन्न पड़ावों को दर्शाती पीएम मोदी की 10 अनदेखी तस्वीरें यहां देखें

भारत में महिला मुख्यमंत्री:

भारत में अब तक कई प्रभावशाली महिलाओं ने विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री पद संभाला है. इन महिलाओं में सुचेता कृपलानी स्वतंत्र भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री थी. इस लिस्ट में सुचेता कृपलानी मायावती, जयललिता से लेकर ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री) तक का नाम शामिल हैं. इनके अलावा, शीला दीक्षित, जैसी प्रमुख महिलाओं ने भी अपने-अपने राज्यों में लंबे समय तक नेतृत्व किया है.

देश में अब तक की महिला मुख्यमंत्री: 

यहां उन महिला नेताओं की सूची दी गई है जिन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है:

महिला मुख्यमंत्री

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

कुल कार्यकाल

सुचेता कृपलानी

उत्तर प्रदेश

3 साल, 162 दिन

नंदिनी सत्पथी

ओडिशा

4 साल, 185 दिन

शशिकला काकोडकर

गोवा

5 साल, 258 दिन

अनवरा तैमुर

असम

206 दिन

वीएन जानकी

तमिलनाडु

23 दिन

जे जयललिता

तमिलनाडु

14 साल, 124 दिन

मायावती

उत्तर प्रदेश

7 साल, 5 दिन

राजिंदर कौर भट्टल

पंजाब

83 दिन

सुषमा स्वराज

दिल्ली

52 दिन

शीला दीक्षित

दिल्ली

15 साल, 25 दिन

राबड़ी देवी

बिहार 

7 साल, 190 दिन

उमा भारती

मध्य प्रदेश

259 दिन

वसुंधरा राजे

राजस्थान

10 साल, 9 दिन

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल

13 साल, 100+ दिन

आनंदीबेन पटेल

गुजरात

2 साल, 77 दिन

महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर

2 साल, 76 दिन

आतिशी मार्लेना

दिल्ली 

 
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 18, 2024, 00:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News