FIFA World Cup की इकलौती टीम जो एक भी गोल खाए बिना क्वार्टर फाइनल तक का सफ़र किया तय
FIFA World Cup Quarter-Finals 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू होने वाली है, अब टूर्नामेंट में हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलेंगे, शानदार फॉर्म में चल रही फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा तो वहीं स्पेन और बेल्जियम आपस में भिड़ेंगी. आप यहां क्वार्टर फाइनल लाइनअप देख सकते है।
FIFA World Cup Quarter-Finals: कनाडा, मैक्सिको और USA की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट को अब लगभग अपनी टॉप-8 टीमें मिल चुकी हैं और क्वार्टर फाइनल की जंग के लिए मंच तैयार है।
अब तक फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, इंग्लैंड और नॉर्वे ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, आखिरी दो स्थानों के लिए अर्जेंटीना बनाम मिस्र और स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इन दोनों मैचों के विजेता आपस में भिड़ेंगे।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमें:
फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल लाइनअप में 6 टीमें कन्फर्म हो गयी है, अब बस दो टीमों का और इंतजार बाकी है, आप यहां टीमों की लिस्ट देख सकते है-
-
फ्रांस
-
मोरक्को
-
स्पेन
-
बेल्जियम
-
इंग्लैंड
-
नॉर्वे
-
अर्जेंटीना/मिस्र
-
स्विट्जरलैंड/कोलंबिया
स्पेन के नाम अनोखा रिकॉर्ड
इस वर्ल्ड कप में अब तक स्पेन का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर बिना एक भी गोल खाए तय किया है, जो उसे खिताब का मजबूत दावेदार बनाता है। जो ओने आप में एक रिकॉर्ड के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है।
भारत में क्वार्टर फाइनल मैचों का समय
भारत में भी फीफा का रोमांच चरम पर देखा जा रहा है, लोग मैच का आनंद लेते दिख रहे है साथ ही आगे आने वाले मुकाबलों के लिए लोगो में उत्साह देखा जा रहा है-
10 जुलाई (शुक्रवार), रात 1:30 बजे
फ्रांस बनाम मोरक्को
11 जुलाई (शनिवार), रात 12:30 बजे
स्पेन बनाम बेल्जियम
12 जुलाई (रविवार), रात 2:30 बजे
नॉर्वे बनाम इंग्लैंड
13 जुलाई (सोमवार), सुबह 6:30 बजे (भारतीय समय)
अर्जेंटीना-मिस्र बनाम स्विट्जरलैंड-कोलंबिया
हाई-वोल्टेज और रोमांच से भरे मैच
अब हर मुकाबला करो या मरो का होगा। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में कदम रखेंगी, जबकि हारने वाली टीम का विश्व कप जीतने का सपना यहीं खत्म हो जाएगा। ऐसे में फुटबॉल प्रशंसकों को आने वाले दिनों में हाई-वोल्टेज और रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।
गोल्डन बूट की रेस में कौन?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के गोल्डन बूट की रेस में तीन दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो गए है, और रेस रोमांचक होती जा रही है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट क्वार्टर-फ़ाइनल की ओर बढ़ रहा है, काइलियन एम्बाप्पे (फ्रांस), लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) और अर्लिंग हालैंड (नॉर्वे) तीनों ही 7-7 गोल के साथ बराबरी पर हैं। लेकिन दो असिस्ट गोल के साथ एम्बाप्पे लीड लेते हुए दिख रहे है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.