दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, जानें
भारत को हिमालय की भूमि के रूप में भी जानते हैं, जो कि दुनिया की कुछ सबसे ऊंची और सुंदर पर्वत चोटियों का घर है। खास बात यह है कि ये पर्वत चोटियां न केवल देश की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती हैं, बल्कि यहां के भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आपने भारत की अलग-अलग चोटियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी से परिचित हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत को हम हिमालय की भूमि के रूप में भी जानते हैं, जो कि दुनिया की कुछ सबसे ऊंची और सुंदर पर्वत चोटियों का घर है। खास बात यह है कि ये पर्वत चोटियां न केवल देश की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती हैं, बल्कि यहां के भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसके अतिरिक्त हमें कुछ पहाड़ियां भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिलती हैं, जिसमें दक्षिण भारत भी शामिल है। मध्य भारत में पठारीय भूमि के बाद दक्षिण भारत में नीलगिरी जैसी पर्वत श्रृंखला मौजूद हैं।
आपने भारत की अलग-अलग चोटियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी से परिचित हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
खूबसूरती का घर है दक्षिण भारत
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दक्षिण भारत की प्रमुख चोटियां कौन-सी हैं ? हम सभी भारत में खूबसूरती तलाशने के लिए उत्तर भारत का रूख करते हैं, जबकि दक्षिण भारत भी खूबसूरती का केंद्र है। यहां कई पर्वत श्रेणी व चोटियां ऐसी हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। यही वजह है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
दक्षिण भारत की प्रमुख चोटियां
दक्षिण भारत की प्रमुख चोटियों की बात करें, तो डोड्डा बेट्टा पार्क, अनामुडी चोटी, कोलारीबेट्टा चोटी, मुकुर्थी चोटी और वंदरावु चोटी यहां की प्रमुख चोटियों में शामिल हैं।
दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी
अब सवाल है कि दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि यह चोटी अनामुडी चोटी है, जो कि केरल में स्थित है।
कितनी ऊंची है चोटी
अनाईमुडी चोटी की ऊंचाई की बात करें, तो यह 8842 फीट या 2695 मीटर ऊंची है। यह मुन्नार हिल स्टेशन के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।
दक्षिण भारत के हिमालय का दर्जा
आपको बता दें कि इस चोटी को हम दक्षिण भारत के हिमालय के रूप में भी जानते हैं। क्योंकि, दक्षिण में इससे ऊंची कोई चोटी नहीं है। इसके अतिरिक्त यह जगह अपने खूबसूरत नजारों, हरियाली और बादलों से घिरी होने के कारण पर्यटकों की पहली पसंद रहती है। यहां एराविकुलम नेशनल पार्क भी है, ऐसे में वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः दुनिया का सबसे बड़ा रेशम उत्पादक देश कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.