भारत के किस राज्य में गाय की कौन सी प्रजातियां पाई जाती हैं

Jun 5, 2017, 15:12 IST

भारत की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि और पशुपालन पर आधारित है, जिसमें दूध उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत में लगभग 146.31 मिलियन टन दूध का वार्षिक उत्पादन होता है l यहां, हम भारत में पायी जाने वाली गायों की विभिन्न प्रजातियो की सूची दे रहे हैंl

भारत की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि और पशुपालन पर आधारित है, जिसमें दूध उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। भैंसों से प्राप्त होने वाले दूध के मामले में दुनिया में भारत का स्थान पहला है। भारत में गायों की 37 नस्लें पायी जाती है, जिनमें साहीवाल, गिर, लाल सिंधी, थारपारकर और राठी सर्वाधिक दूध देने वाली नस्लें हैं। भारत में लगभग 146.31 मिलियन टन दूध का वार्षिक उत्पादन होता है l यहां, हम भारत में पायी जाने वाली गायों की विभिन्न प्रजातियो की सूची दे रहे हैंl  

Milk Producing

भारत के किस राज्य में गाय की कौन सी प्रजातियां पाई जाती हैं

1. गीर (Gir)

 Gir Cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 2000-6000 kg   

भौगोलिक सीमा: सौराष्ट्र, गुजरात  

विशेषताएं: यह प्रजाति भारत में पायी जाने वाली गाय की प्रजातियों में उच्चतम कोटि की प्रजाति मानी जाती हैl

2. साहीवाल (Sahiwal)

Sahiwal

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 2000-4000kg    

भौगोलिक सीमा: पंजाब , उत्तर प्रदेश और हरयाणा         

विशेषताएं: इस गाय को 'रेड गोल्ड' भी कहा जाता है और इसकी पहचान मुख्य रूप से इसके लाल रंग से की जाती है।    

क्या आप भारत के दक्षिणतम बिंदु “इंदिरा पॉइंट” के बारे में ये रोचक बातें जानते हैं?

3. लाल सिन्धी (Red Sindhi)

 Red Sindhi

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 1100-2600 Kg   

भौगोलिक सीमा: यह मूलतः पाकिस्तान के सिंधी सूबा में पाई जाता हैl

विशेषताएं: यह मूलतः लाल रंग की होती है और साहीवाल प्रजाति की गायो की तुलना में दूध उच्यतम कोटि की होती हैl

4. राठी (Rathi)

 Rathi Cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 1800-3500 kg   

भौगोलिक सीमा: बीकानेर (राजस्थान), हरयाणा, और पंजाब

विशेषताएं:  यह आमतौर पर भूरे रंग की होती है और इनकी त्वचा पर काले या धूसर रंग के धब्बे होते हैंl ऐसा माना जाता है कि इसका विकास साहीवाल, लाल सिंधी, थारपारकर और धनी के मेल से हुआ हैl

5. थारपारकर (Tharparkar)

Tharparkar

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 913 -2146 kg    

भौगोलिक सीमा: सिंध (पाकिस्तान), कच्छ, जैसलमेर, जोधपुर

विशेषताएं: "सफेद सिंधी", "ग्रे सिंधी" और "थीरी" के नाम से भी यह प्रजाति जानी जाती हैl इस प्रजाति की गायों में गर्मी सहिष्णुता और रोग प्रतिरोधी क्षमता बहुत अधिक होती है इसलिए राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में सिंथेटिक क्रॉसब्रेड मवेशी की नस्ल "करन फ्राइज़" के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाता हैl

6. देओनी (Deoni)

 Deoni

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 638-1229 kg

भौगोलिक सीमा: मराठवाडा, महाराष्ट्र             

विशेषताएं: "गायत्री", "डोंगरी", "वन्ने", "वाघ्द", "बालनक्य" और "श्वेरा" इस गाय की नस्ल का दूसरा नाम है। ऐसा माना जाता है कि गिर, डांगी और स्थानीय मवेशियों के मिश्रण से विकसित किया गया है।

विश्व में सबसे अधिक उत्पादन क्षमता वाले देशों की सूची

7. हरिआना (Hariana)

 Hariana

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 1000-2000 kg   

भौगोलिक सीमा: हरयाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार  और राजस्थान  

विशेषताएं: इस प्रजाति की गाय का दुध उच्यतम कोटि की होती हैl

8. कंकरेज (Kankrej)

 Kankrej

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 1500-4000 kg   

भौगोलिक सीमा: भुज, उत्तर गुजरात और राजस्थान

विशेषताएं: "वादाद" या "वागेड", "वागिया", "तालाबाड़", "नगर", "बोनैनी" इस प्रजाति के प्रसिद्ध नाम हैं। इनका दूध बुखार, गर्मी तनाव, संक्रामक गर्भपात और तपेदिक के इलाज़ में बहुत उपयोगी होता है।

9. ओंगोल (Ongole)

 Ongole

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 700- 798 kg     

भौगोलिक सीमा: गुन्तुर, ओंगोल (आंध्र प्रदेश)    

विशेषताएं: यह आमतौर पर कम दुधारू गाय हैl

10. लाल कंधारी (Red Kandhari)

 Red Kandhari

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 500-598 Kg     

भौगोलिक सीमा: मराठवाडा, महाराष्ट्र             

विशेषताएं: यह आमतौर पर कम दुधारू गाय हैl

जेनेरिक दवाएं क्या होतीं हैं और ये सस्ती क्यों होती हैं?

11. निमारी (Nimari)

 Nimari

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 600-954 Kg     

भौगोलिक सीमा: खांडवा, मध्य प्रदेश

विशेषताएं: इस प्रजाति की गाय तांबे के रंग की होती है और त्वचा पर सफ़ेद धब्बे होते हैंl

12. मालवी (Malvi)

 malvi

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 627-1227 Kg    

भौगोलिक सीमा: मध्य प्रदेश और राजस्थान     

विशेषताएं: इस प्रजाति की गाय औसतन कम मात्रा में दूध उत्पादन करती हैl

13. डांगी (Dangi)

 Dangi Cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 175- 800 kg     

भौगोलिक सीमा: पश्चिम महाराष्ट्र 

विशेषताएं: इस प्रजाति के गाय के शरीर पर असमान रूप से लाल या काले धब्बे के निशान होते हैं।

14. खिल्लारी (Khillari)

 Khilari

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन:  240 to 515 Kg  

भौगोलिक सीमा: दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक

विशेषताएं: इनको "मांदेशी", "शिकारी" और "थिलर" के नाम से भी जाना जाता है तथा गाय की प्रजातियों में ये कम दुधारू होती हैंl

15. अमृतमहल (Amritmahal)

 Amritmahal

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 1000-1200 kg   

भौगोलिक सीमा: कर्नाटक           

विशेषताएं: इनको ‘दोद्दादाना’, ‘जवारी दाना’ "जवरी दाना" और "नंबर दाना’ नाम से भी जाना जाता हैl ये कम दुधारू होती हैंl

16. हल्लीकर (Hallikar)

Hallikar

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 227-1134 kg    

भौगोलिक सीमा: हसन, म्य्सूर और तुन्कुर (कर्नाटक)

विशेषताएं: इस प्रजाति की गाय का दूध पतला होता है तथा ये औसत दर्जे की दुधारू होती हैंl

कैसे मानसून-पूर्व वर्षा भारत के किसानो तथा बाजारों के लिए वरदान है

17. कंगायम (Kangayam)

 Kangayam

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 500-540 kg

भौगोलिक सीमा: कोइम्बतोर (तमिलनाडू)

विशेषताएं: इस प्रजाति की गाय औसतन कम दूध देती हैl

18. सीरी (Siri)

 Siri Cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 425.8 Kg  

भौगोलिक सीमा: यह प्रजाति मूल रूप से भूटान से है लेकिन भारत में यह दार्जिलिंग और सिक्किम के आसपास के पहाड़ी इलाकों में पायी जाती हैl

विशेषताएं: यह औसतन कम दूध उत्पादक होती हैं।

19. बाचौर (Bachaur)

 Bachaur cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 225- 630 kg     

भौगोलिक सीमा: सीतामढ़ी, बिहार  

विशेषताएं: यह हरिया प्रजाति से मिलती-जुलती प्रजाति है तथा औसतन कम दूध देती हैl   

20. मेवाती (Mewati)

 Mewati cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 958 Kg    

भौगोलिक सीमा: राजस्थान 

विशेषताएं: यह औसतन कम दुधारू होती हैं तथा ये हरीया, गिर, कंकरेज और मालवी प्रजाति के गाय से मिलती-जुलती प्रजाति होती हैl

21. कृष्णा वैली (Krishna Valley)

 Krishna Cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 500- 913 Kg     

भौगोलिक सीमा: महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की दक्षिणी सीमा    

विशेषताएं: इस प्रजाति की गाय औसतन कम दुधारू होती हैl

22. पोंवर (Ponwar)

 Ponwar Cow

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 300- 459 Kg     

भौगोलिक सीमा: पिलीभीत, उत्तर प्रदेश

विशेषताएं: इस प्रजाति की गाय कम दुधारू होती हैl

23. वेचुर (Vechur)

Vechur

Source: en.wikipedia.org

औसत दुग्ध उत्पादन: 800-915 kg     

भौगोलिक सीमा: केरल     

विशेषताएं: यह दुनिया के सबसे छोटे मवेशियों में से एक है l

उपरोक्त लेख में भारत में पायी जाने वाली गायों की विभिन्न प्रजातियो की सूची दी गयी है, जो पाठकों के सामान्य ज्ञान की बढ़ोतरी में सहायक होगीl

क्या आप टूथपेस्ट पर अंकित विभिन्न रंगों की धारियों का अर्थ जानते हैं

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News