उत्तर प्रदेश के कितने जिले दिल्ली से साझा करते हैं सीमा, जानें

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध यह राज्य अपनी विरासत के लिए भी विश्व विख्यात है। यह बात हम सभी जानते हैं कि इसकी सीमाएं दिल्ली से भी लगती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के कितने जिले दिल्ली से सीमा साझा करते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Oct 11, 2024, 16:56 IST
दिल्ली से लगने वाले यूपी के जिले
दिल्ली से लगने वाले यूपी के जिले

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध यह राज्य अपनी विरासत के लिए भी विश्व विख्यात है।

राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 का हुआ था। वहीं, पूर्व में इसे उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में कई बार इसका नाम बदला और अंत में यह उत्तर प्रदेश हो गया। यह बात हम सभी जानते हैं कि इसकी सीमाएं दिल्ली से भी लगती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के कितने जिले दिल्ली से सीमा साझा करते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। साथ ही, यहां कुल चार संभाग हैं, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदलेखंड है। कुछ किताबों में रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र किया गया है। इन संभागों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे अधिक विकसित है, तो पूर्वांचल सबसे कम विकसित है। 

यूपी में कुल विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा सीटें

उत्तर को राजनीति का गढ़ भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। यहां कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। वहीं, राज्यसभा सीटों की बात करें, तो यहां कुल 31 राज्यसभा सीटें और 80 लोकसभा सीटें हैं। इसके अतिरिक्त यहां 100 विधानपरिषद् सीटे हैं। 

कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से लगती है सीमा

उत्तर प्रदेश कुल आठ राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश से सीमा साझा करता है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ है। 

यूपी के कितने जिले दिल्ली से साझा करते हैं सीमा

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के कितने जिले दिल्ली से सीमा साझा करते हैं, तो आपको बता दें कि यूपी के तीन जिले दिल्ली से सीमा साझा करते हैं। इन जिलों की बात करें, तो ये गाजियाबाद, बागपत और गौतमबुद्ध नगर है। आपको बता दें कि गाजियाबाद जिले को यूपी के प्रवेश द्वार भी कहा जाता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से यूपी में प्रवेश के लिए गाजियाबाद का प्रयोग करते हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर यूपी का सबसे अधिक साक्षर जिला है।

हम उम्मीद करत हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें



 

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News