This is an archived article last updated on Feb 26, 2020. The information may be outdated.

ICC T-20 पुरुष विश्व कप 2020: शेड्यूल, टीमें, टिकेट और वेन्यू

Last Updated: Feb 26, 2020, 11:28 IST

ICC T-20 Mens World Cup 2020 Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 7वें पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. ध्यान रहे कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 पुरुष वर्ल्ड कप नहीं जीता है और पहली बार यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जायेगा.

ICC-T-20-World Cup 2020
ICC-T-20-World Cup 2020

क्रिकेट विश्व कप खेलों की दुनिया का महाकुम्भ कहा जाता है. क्रिकेट विश्व कप को जीतना किसी भी टीम का सपना होता है. अगला पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जायेगा. ज्ञातव्य है कि 50 ओवरों के विश्व कप को ऑस्ट्रेलिया 5 बार जीत चुका है जबकि पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया अभी तक नहीं जीत पाया है. हालाँकि ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम  महिला टी-20 वर्ल्ड कप  4 बार जीत चुकी है.

आइये इस लेख में जानते हैं कि कितनी टीमें इस विश्व कप में हिस्सा ले रहीं हैं और भारत के मैच कब खेले जायेंगे?

पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में तथ्य (Facts about T-20 Male Cricket World cup)

कहाँ खेला जायेगा : ऑस्ट्रेलिया में 

कब खेला जायेगा : 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 

फाइनल मैच: नवंबर 15 (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड), 1:30 PM  (भारतीय समयानुसार)

कितनी टीमें : 16

कितने मैच : 45

पुरस्कार राशि:  $1 मिलियन (£773,500/€893,300)

किस नंबर का विश्व कप है: 7 वां विश्व कप 

सबसे पहला T-20 पुरुष विश्व कप: 2007 (विजेता भारत)

सबसे अधिक T-20 पुरुष विश्व कप टीम: वेस्ट इंडीज (2012, 2016)

नोट: ICC पुरुष T-20 वर्ल्ड कप में सबसे  अधिक रन (1016) बनाने का रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम जबकि सबसे अधिक विकेट (39) लेने का रिकॉर्ड शहीद अफरीदी के नाम है.

टीमें इस प्रकार हैं; (ICC T-20 Cricket World Cup Teams)
ICC पुरुष T-20 वर्ल्ड कप 2020 का शुरुआती मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.

सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाली टीमों की सूची

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 16 टीमें इस प्रकार हैं,
(1) अफ़ग़ानिस्तान

(2) ऑस्ट्रेलिया

(3) बांग्लादेश (क्वालीफाई मैच खेलना होगा)

(4) इंग्लैंड

(5) भारत

(6) आयरलैंड

(7) नामीबिया

(8) नीदरलैंड

(9) न्यूजीलैंड

(10) ओमान

(11) पाकिस्तान

(12) पापुआ न्यू गिनी

(13) स्कॉटलैंड

(14) दक्षिण अफ्रीका

(15) श्रीलंका (क्वालीफाई मैच खेलना होगा)

(16) वेस्टइंडीज

पूरा टूर्नामेंट 13 जगहों पर खेला जायेगा, जिनके नाम इस प्रकार हैं;
1. एडिलेड ओवल,एडिलेड

2. कारेन रोल्टन ओवल, एडिलेड 

3. गाबा ,ब्रिसबेन 

4. एलन बॉर्डर फील्ड,ब्रिसबेन 

5. मनुका ओवल, केनबरा

6. कर्दिनिया पार्क, गीलोंग

7. बेलेरिव ओवल, होबार्ट

8. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

9. जंक्शन ओवल, मेलबोर्न 

10. पर्थ स्टेडियम, पर्थ 

11. वाका, पर्थ 

12. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी 

13. सिडनी शोग्राउंड ग्राउंड, सिडनी

टूर्नामेंट के टिकट्स (Tickets for the Tournament)

पुरुषों और महिलाओं के मैचों के लिए टिकट की कीमत अलग-अलग है. क्रिकेट प्रेमियों को महिलाओं का मैच देखने ले लिए बच्चों के लिए $5 और वयस्कों के लिए $20 का भुगतान करना होगा.

पुरुषों के विश्व कप के फाइनल के लिए; सबसे महंगे टिकट की कीमत $395 है जबकि सबसे सस्ती टिकट $125की है. सभी मैचों के टिकट अब t20worldcup.com पर उपलब्ध हैं.

T-20 विश्व कप विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं; (List of T-20 World Cup Winners)

पुरुषों का T-20 विश्व कप वर्ष 2007 में शुरू हुआ था और भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह टूर्नामेंट पाकिस्तान को हराकर जीता था.
वेस्ट इंडीज की टीम इस फॉर्मेट की सबसे सफल टीम है जिसने T-20 विश्व कप दो बार जीता है. 

पुरुष चैंपियंस टीमें इस प्रकार हैं; (ICC T-20 Men’s World Cup Winners List)

2007: भारत

2009: पाकिस्तान

2010: इंग्लैंड

2012: वेस्टइंडीज

2014: श्रीलंका

2016: वेस्टइंडीज

महिला चैंपियंस टीमें इस प्रकार हैं; (ICC T-20 Women’s World Cup Winners List)

2009: इंग्लैंड

2010: ऑस्ट्रेलिया

2012: ऑस्ट्रेलिया

2014: ऑस्ट्रेलिया

2016: वेस्टइंडीज

2018: ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम का मैच शेड्यूल; (Match Schedule of Indian Team in ICC T-20 World Cup)

भारतीय टीम का पहला मैच 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है जो कि पर्थ स्टेडियम में खेला जायेगा. यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 4.30 बजे से खेला जायेगा.

भारत का दूसरा मैच 29 अक्टूबर को; तीसरा मैच 1 नवम्बर को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय समय के दोपहर के 1.30 से खेला जायेगा. भारत का चौथा मैच 5 नवम्बर को, पांचवां मैच 8 नवम्बर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर के 1.30 से अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेला जायेगा.
उम्मीद है कि ICC टी-20 वर्ल्डकप 2020 में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर विश्व कप ट्राफी भारत आएगी.

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Feb 26, 2020, 11:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News