This is an archived article last updated on Oct 4, 2024. The information may be outdated.

Women's T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का कब और किस Team से है Match, जानें कब है IND vs PAK मुकाबला

Last Updated: Oct 4, 2024, 00:44 IST

2024 आईसीसी वीमेन्स t20 विश्व कप: महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है, भारतीय महिला टीम 4 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन UAE में हो रहा है. यहां भारत के सभी मैचों की डिटेल्स देख सकते है. 

Women's T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का कब और किस Team से है Match, जानें कब है भारत-पाक मुकाबला
Women's T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का कब और किस Team से है Match, जानें कब है भारत-पाक मुकाबला

ICC Women's T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है, भारतीय महिला टीम 4 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन UAE में हो रहा है, जहां बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच 3 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा.  

ICC का यह टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में होना था, लेकिन वहां के राजनीतिक अस्थिरता के कारण स्थान बदला गया है, इस टूर्नामेंट में 23 मैच खेले जाएंगे, जो 18 दिनों तक चेलगा. 20 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जायेगा जहां T20 वर्ल्ड कप का नया विजेता मिलेगा. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. 

महिला टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप:

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीमों को दो ग्रुप A और B में बांटा गया है, भारतीय टीम ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका के साथ है.  

ग्रुप A: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका

ग्रुप B: बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज

भारतीय महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम में कौन शामिल:

भारतीय टीम की अगुआई अनुभवी हरमनप्रीत कौर करेंगी, वहीं बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पर होगा. आप पूरी टीम यहां देख सकते है-   

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना
  • शेफाली वर्मा
  • दीप्ति शर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • ऋचा घोष
  • यास्तिका भाटिया (फिटनेस पर निर्भर)
  • पूजा वस्त्राकर
  • अरुंधति रेड्डी
  • रेणुका सिंह ठाकुर
  • दयालन हेमलता
  • आशा सोभना
  • राधा यादव
  • श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर)
  • सजना सजीवन

रिज़र्व खिलाड़ी: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तानुजा कंवर, साईमा ठाकोर

रिज़र्व खिलाड़ी: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा (टीम के साथ नहीं गयी)

Women's T20 World Cup 2024 ग्रुप A के मैचों का शेड्यूल: 

आप यहां ग्रुप A के मैचों का पूरा शेड्यूल देख सकते है, जिसमें भारतीय टीम के सभी लीग मैच की डिटेल्स शामिल है-  

तारीख

मैच

समय (IST)

स्थान

3 अक्टूबर, गुरुवार

पाकिस्तान vs श्रीलंका

19:30

शारजाह

4 अक्टूबर, शुक्रवार

भारत vs न्यूज़ीलैंड

19:30

दुबई

5 अक्टूबर, शनिवार

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका

19:30

शारजाह

6 अक्टूबर, रविवार

भारत vs पाकिस्तान

15:30

दुबई

8 अक्टूबर, मंगलवार

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड

19:30

शारजाह

9 अक्टूबर, बुधवार

भारत vs श्रीलंका

19:30

दुबई

11 अक्टूबर, शुक्रवार

ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान

19:30

दुबई

12 अक्टूबर, शनिवार

न्यूज़ीलैंड vs श्रीलंका

15:30

शारजाह

13 अक्टूबर, रविवार

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

19:30

शारजाह

14 अक्टूबर, सोमवार

पाकिस्तान vs न्यूज़ीलैंड

19:30

दुबई

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग:

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. इसके साथ ही, Star Sports नेटवर्क पर भी मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जहां आप हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में मैच का आनंद ले सकते हैं.

यह भी देखें: मोदी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी, अब हर महीने कितना मिलेगा पैसा? देखें यहां

 

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 4, 2024, 00:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News