अफ्रीका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

Apr 26, 2018, 17:38 IST

अफ़्रीका, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, पूर्वोत्तर में लाल सागर और दक्षिण पूर्व में हिंद महासागर है। इस लेख में हमने अफ्रीका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

Important Geographical Facts about Africa HN
Important Geographical Facts about Africa HN

अफ़्रीका, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। पैलिओनथ्रोपोलॉजीस्ट (जो मानव जीवाश्मों का वैज्ञानिक रूप से अध्ययन करते हैं) के अनुसार, अफ्रीका पृथ्वी का सबसे पुराना क्षेत्र है जहां मानव प्रजातियां विकसित हुईं है। उत्तरी शीतोष्ण कटिबन्ध क्षेत्र से दक्षिणी शीतोष्ण कटिबन्ध क्षेत्र तक विस्तार करने वाला यह एकमात्र महाद्वीप है।

अफ्रीका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

1. कर्क रेखा, भूमध्यरेखा और मकर रेखा इसके माध्यम से गुजरती है।

2. जिब्राल्टर जलसंधि, भूमध्य सागर, सुएज़ नहर, लाल सागर और अरब सागर इसे एशिया और यूरोप से अलग करती है।

3. प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: अहगगर पर्वत; अहमार पर्वत; एबरडेयर रेंज, केन्या; अमारो पर्वत, इथियोपिया; अटलांटिका पर्वत, कैमरून, नाइजीरिया; एटलस पर्वत, अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया; एंटी-एटलस, मोरक्को; उरेस पर्वत, अल्जीरिया

4. माउंट किलिमंजरो और माउंट केन्या अफ्रीका का सर्वोच्च पर्वत शिखर है और ये दोनों ज्वालामुखी पहाड़ हैं।

5. प्रमुख नदिया: नील, लिम्पोपो, नाइजर, सेनेगल, कांगो, ऑरेंज और ज़ाम्बेज़ी

6. विश्व की सबसे लंबी नदी नील, अफ्रीका में स्थित है। यह विक्टोरिया झील से अवतरित होती है और भूमध्य सागर में मिल जाती है।

अंटार्कटिका से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

7. कांगो नदी (जिसे ज़ैर नदी भी कहा जाता है) अफ्रीका में सबसे विशाल नदी है। यह विश्व की उन महान नदियां में से एक है जो भूमध्य रेखा को दो भागो में बाट देती है।

8. प्रमुख जल-प्रपात (झरना): विक्टोरिया फॉल्स, मुताराज़ी फॉल्स, चिसीम्बा फॉल्स, कबाबवेम फॉल्स, कलाम्बो फॉल्स, कुंडलिला फॉल्स, मुंबुलुमा फॉल्स, मुटुमुना फॉल्स, नोगोनी फॉल्स, मर्चिसन फॉल्स, सिपी फॉल्स।

9. टुगेला फॉल्स, विश्व की दूसरा सबसे बड़ी जल-प्रपात (झरना) अफ्रीका में स्थित है।

10. प्रमुख झील: चाड, मई-न्दोमे, तुर्काना, मलावी, अल्बर्ट, तन्गंयिक, नगमी, म्वेरू, एडवर्ड, बंग्वयूलू, विक्टोरिया, अबाया, किवू, ताना और नैवाशा।

11. विक्टोरिया अफ्रीका में सबसे बड़ी झील है। भूमध्य रेखा इसके माध्यम से गुजरती है।

12. प्रमुख पठार: एड्रार पठार, अंकाना रिजर्व, बटेके पठार, बोमा पठार, बुबेरुका हाइलैंड्स, डीजाडो पठार, पूर्वी अफ्रीकी पठार, एननेदी पठार, इथियोपियाई हाइलैंड्स, हाईवेल्ड, इजाफेन, कटंगा पठार, किनांगोप पठार, क्वूआ पठार, माफिंग हिल्स, न्याका पठार, उअत्चि पठार, रोग्गेवेल्ड पठार, सनेती पठार, तदेमैत पठार, टैगेंट पठार, ताबा बोसिऊ पठार  और उडी-न्सुक्का पठार।

ऑस्ट्रेलिया से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

 13. प्रमुख मरुस्थल: सहारा रेगिस्तान, कालाहारी रेगिस्तान, करू रेगिस्तान, नामीब रेगिस्तान, एरिट्रिया तटीय रेगिस्तान, मोक्मेडेस रेगिस्तान, दानकिल रेगिस्तान, गुबान रेगिस्तान, ग्रैंड बर रेगिस्तान, ओगाडन रेगिस्तान, चल्बी रेगिस्तान, न्यारी रेगिस्तान और लोम्पाउल रेगिस्तान।

14. प्रमुख खाद्य फसल: चावल, गेहूं, मक्का, ज्वारी, मोती बाजरा और बाजरा।

15. प्रमुख नकदी फसल: पाम, मूंगफली, कोको, कॉफी, कपास और सिसाल।

16. प्रमुख जलसंधि: बाब इस्केंडर, बाब-एल-मंडेब, नहर डी बोलमा, जिब्राल्टर, माफिया चैनल, मोजाम्बिक चैनल, पेम्बा चैनल, सिसिली की जलडमरूमन, तिरान और ज़ांज़ीबार चैनल।

17. समय क्षेत्र: छह समय क्षेत्र और तेरह मानक समय क्षेत्र हैं। समय क्षेत्र यूटीसी / जीएमटी -1 से यूटीसी / जीएमटी + 4 तक है।

18. जलवायु: उष्णकटिबंधीय जलवायु, उष्णकटिबंधीय नम और शुष्क जलवायु, उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु, अर्ध-रेगिस्तानी जलवायु (अर्ध-शुष्क), रेगिस्तानी जलवायु (अत्यंत-शुष्क और शुष्क), उपोष्णकटिबंधीय हाईलैंड जलवायु।

19. जातीय समूह और भाषा: 3000 विशिष्ट जातीय समूह, 2000 भाषाएं हैं। ज़ुलू, मासाई, सैन बुशमेन, योरूबा, झोना, होसा, हिमा, ओरोमो, कालेनजिन और चागा अफ्रीका की सबसे लोकप्रिय जनजाति हैं।

20. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अफ्रीका में 54 देश हैं।

अफ्रीका जातीय, जानवरों और जलवायु के अविश्वसनीय विविधता की भूमि है। इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, पूर्वोत्तर में लाल सागर और दक्षिण पूर्व में हिंद महासागर है।

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News