This is an archived article last updated on Feb 23, 2025. The information may be outdated.

India vs Pak: दुबई में अजेय है टीम इंडिया, कैसा है भारत vs पाकिस्तान ODI रिकॉर्ड, देखें सभी स्टैट्स

Last Updated: Feb 23, 2025, 22:12 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबला रोमांच से भरपूर होता है, खासकर जब यह किसी ICC टूर्नामेंट में हो. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज दोनों टीमें दुबई में आमने-सामने है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से जारी है, जबकि टॉस 2:00 बजे होगा. दुबई में भारत अब तक अजेय रहा है, लेकिन पाकिस्तान का UAE में कुल रिकॉर्ड बेहतर है. आइए देखें दोनों टीमों का ODI स्टैट्स. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अपने चरम पर होने वाला है! भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला दुबई में बस थोड़ी देर में शुरू होने वाला है, और आप इसे Star Sports नेटवर्क व JioHotstar पर देख सकते हैं. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला. हार्दिक ने बाबर और शकील को किया OUT. अक्षर ने इमाम को किया रन आउट और रिजवान को किया बोल्ड. Gill की गजब फॉर्म जारी, kohli ने रचा इतिहास पूरे किये 14 हजार वनडे रन. मैच जारी..

क्या भारत अपना दुबई का अजेय रिकॉर्ड कायम रख पाएगा, या पाकिस्तान इतिहास बदल देगा? इस महामुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी!
क्या भारत अपना दुबई का अजेय रिकॉर्ड कायम रख पाएगा, या पाकिस्तान इतिहास बदल देगा? इस महामुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी!

भारत vs पाकिस्तान: आज दुनिया के सभी क्रिकेट फैन्स की नजर दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर रहने वाली है, क्योकिं यहां चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला खेला जाने वाला है. भारत और पाकिस्तान क्रिकेट में चिरप्रतिद्वंद्वी रहे हैं, और ICC चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों ने अब तक 5 बार आमना-सामना किया है. इसमें पाकिस्तान ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत ने 2 बार जीत हासिल की है. इन मुकाबलों में सबसे यादगार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रहा, जहां पाकिस्तान ने भारत को हराकर अपना पहला खिताब जीता था. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला दुबई में जारी है, और आप इसे Star Sports नेटवर्क व JioHotstar पर देख सकते हैं. 

यह भी देखें:

Champions Trophy 2025 Points Table: अपने ग्रुप में कौन-सी टीम टॉप है पर देखें लेटेस्ट पॉइंट टेबल में

Ind vs Pak Match: मोबाइल पर ऐसे देखें भारत vs पाक Champions Trophy मैच, TV के लिए नोट करें चैनल नंबर

चैंपियंस ट्रॉफी में टूटा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड? अब यह है टॉप स्कोर

IND vs PAK Match मैच हाईलाइट्स:

Gill की गजब फॉर्म जारी, kohli ने रचा इतिहास!

शुभमन गिल पाक के सामने अपनी बेहतरीन फॉर्म से सभी का दिल जीत रहे हैं. वहीं, विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. खास बात यह रही कि जब सामने पाकिस्तान है, तो कोहली अपने ‘विराट’ अंदाज में नजर आ ही जाते है, मानो बड़े मुकाबलों के लिए ही बने हों!

Ind vs pak match updates: सभी क्रिकेट फैन्स आज टीवी और अपने फोन से चिपके हुए हुए है, मोमेंट है भारत पाक मैच का जो दुबई में जारी है, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बाबर OUT और अब अक्षर ने इमाम को किया रन आउट.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला: 

भारत और पाकिस्तान आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने है. यह मुकाबला दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. क्या भारत अपना दुबई का अजेय रिकॉर्ड कायम रख पाएगा, या पाकिस्तान इतिहास बदल देगा? इस महामुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी है.

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच हाईलाइट्स: 

सीरीज

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

स्थान

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

तारीख और समय

23 फरवरी, 02:00 PM (टॉस- पाक ने जीता),  मैच टाइम- 02:30 PM (IST)

स्टेडियम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

मौसम पूर्वानुमान

धूप खिली रहेगी, ओस की संभावना कम

टॉस

टॉस पाकिस्तान ने जीता पहले बल्लेबाजी चुनी

मैच परिणाम

भारत 6 विकेट से जीता

IND vs PAK किसने खेली है मैराथन पारी: 

भारत और पाकिस्तान के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान के सईद अनवर ने साल 1997 में चेन्नई में 194 रनों की पारी खेली थी, जो किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है, वहीं विराट कोहली ने साल 2012 में 183 रनों की पारी खेली थी, जो भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ पारी है.

IND vs PAK UAE में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड:

ind vs pak head-to-head stats: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पाकिस्तान का भारत पर दबदबा रहा है, लेकिन यह मुख्य रूप से शारजाह में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण है. वहीं दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत अजेय रहा है और उसने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दोनों वनडे जीते हैं.

स्थान

भारत की जीत

पाकिस्तान की जीत

UAE कुल रिकॉर्ड

10

19

शारजाह

6

18

दुबई

3

0

अबू धाबी

1

1

भारत बनाम पाकिस्तान - कुल ODI रिकॉर्ड:

कुल वनडे मुकाबले: 136
पाकिस्तान जीते: 73
भारत जीते: 58
नो रिजल्ट: 5

हालांकि, हाल के वर्षों में भारत का दबदबा रहा है, और ICC टूर्नामेंट्स में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है.

Bharat banam PAK क्या है दोनों टीमों का रिकॉर्ड्स:

ODI में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर: 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर 359 रनों का है जिसे टीम ने साल 2005 में बनाया था, बाकी रिकॉर्ड आप यहां देख सकते है- 

श्रेणी

स्कोर

परिणाम और स्थान

वर्ष

भारत का सर्वोच्च स्कोर

356/9 (50)

भारत ने 58 रन से जीता (विशाखापट्टनम)

2005

भारत का न्यूनतम स्कोर

79 (34.2)

भारत 8 विकेट से हारा (सियालकोट)

1978

पाकिस्तान का सर्वोच्च स्कोर

344/8 (50)

पाकिस्तान 5 रन से हारा (कराची)

2004

पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर

87 (32.5)

पाकिस्तान 38 रन से हारा (शारजाह)

1985

भारत-पाकिस्तान वनडे में व्यक्तिगत रिकॉर्ड: 

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की जंग हमेशा से ही दिलचस्प रही हैम यहां आप दोनों टीमों केअब तक के शानदार रिकॉर्ड देख सकते है-   

रिकॉर्ड

खिलाड़ी

प्रदर्शन

स्थान

वर्ष

भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ पारी

विराट कोहली

183 (148)

मीरपुर

2012

भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

सौरव गांगुली

5/16 (10)

टोरंटो

1997

पाकिस्तान की ओर से सर्वश्रेष्ठ पारी

सईद अनवर

194 (146)

चेन्नई

1997

पाकिस्तान की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

आकिब जावेद

7/37 (10)

शारजाह

1991

इस टूर्नामेट में दोनों टीमों के पहले मैच की बात करें तो न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था.

यह भी देखें: इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड? टॉप 10 में दो भारतीय भी शामिल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 23, 2025, 22:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News