This is an archived article last updated on Feb 22, 2025. The information may be outdated.

चैंपियंस ट्रॉफी में टूटा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड? अब यह है टॉप स्कोर

Last Updated: Feb 22, 2025, 19:55 IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड टूट गया है. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप बी मुकाबले में ICC चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. डकेट ने 142 गेंदों पर 165 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज नाथन एस्टल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. टॉप 10 सूची में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी शामिल हैं.

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप बी मुकाबले में ICC चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया.
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप बी मुकाबले में ICC चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया.

Highest Individual Scores in ICC Championship Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी के बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक है, जहां दुनिया की टॉप वनडे टीमें भाग लेती है जिसका आयोजन साल 1998 से किया जा रहा है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दुनिया की दो ऐसी टीमें है जिन्होंने यह टाइटल दो बार हासिल किया है. साल 2025 में इसका आयोजन लंबे समय के अंतराल के बाद किया जा रहा है. 

चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेली है. इस टूर्नामेंट में अभी तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) के नाम दर्ज था जिसे इंग्लैंड के बेन डकेट ने तोड़ दिया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रनों की धमाकेदार पारी खेली और अब वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी देखें:

Champions Trophy 2025 Points Table: अपने ग्रुप में कौन-सी टीम टॉप है पर देखें लेटेस्ट पॉइंट टेबल में

IPL 2025 Schedule: इस दिन और इन टीमों की टक्कर के साथ होगा IPL 2025 का आगाज, इस शहर में दिखेगा फाइनल का रोमांच!

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में किसने बनाए सर्वोच्च रन और किसने लिए हैं सर्वोच्च विकेट?

बेन डकेटने तोड़ा रिकॉर्ड:

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने नया इतिहास रच दिया. 22 फरवरी को लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 165 रनों की शानदार पारी खेली, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया. इस पारी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए.

नाथन एस्टल के नाम था रिकॉर्ड:  

न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल ने 2004 में द ओवल में अमेरिका के खिलाफ 145* रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब यह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. 151 गेंदों की इस पारी में उन्होंने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक लगाए और टीम को शानदार जीत दिलाई थी. 

एंडी फ्लावर – 145 (जिम्बाब्वे बनाम भारत, 2002)

एंडी फ्लावर ने 2002 में भारत के खिलाफ 164 गेंदों पर 145 रन बनाए. जिम्बाब्वे के इस दिग्गज बल्लेबाज ने पूरी पारी संभाली, लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी थी.

सौरव गांगुली – 141 (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2000)*

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2000 में नैरोबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 141* रनों की नाबाद पारी खेली. 142 गेंदों की इस पारी ने भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

सचिन तेंदुलकर – 141 (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998)

सचिन तेंदुलकर ने 1998 में ढाका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 141 रन बनाए. उनकी इस 128 गेंदों की शानदार पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था.

ग्रीम स्मिथ – 141 (दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2009)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सेंचुरियन में इंग्लैंड के खिलाफ 141 रन बनाए थे. उन्होंने 134 गेंदों में दमदार पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था.

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज: 

यहां आप चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते है-   

क्रमांक

खिलाड़ी

टीम

रन

गेंदें

बनाम 

स्थान

तारीख

1

बेन डकेट

इंग्लैंड

165

143

ऑस्ट्रेलिया

लाहौर

22 फरवरी 2025

2

नाथन एस्टल

न्यूजीलैंड

145*

151

यू.एस.ए.

द ओवल

10 सितंबर 2004

3

एंडी फ्लावर

जिम्बाब्वे

145

164

भारत

कोलंबो 

14 सितंबर 2002

4

सौरव गांगुली

भारत

141*

142

दक्षिण अफ्रीका

नैरोबी 

13 अक्टूबर 2000

5

सचिन तेंदुलकर

भारत

141

128

ऑस्ट्रेलिया

ढाका

28 अक्टूबर 1998

6

ग्रीम स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका

141

134

इंग्लैंड

सेंचुरियन

27 सितंबर 2009

7

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया

136*

132

इंग्लैंड

सेंचुरियन

2 अक्टूबर 2009

8

कुमार संगकारा

श्रीलंका

134*

135

इंग्लैंड

द ओवल

13 जून 2013

9

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

133*

135

दक्षिण अफ्रीका

जयपुर

2 नवंबर 2006

10

जो रूट

इंग्लैंड

133*

129

बांग्लादेश

द ओवल

1 जून 2017

11

अविष्का गुणवर्धने

श्रीलंका

132

146

वेस्टइंडीज

नैरोबी 

4 अक्टूबर 2000

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जा रही है. भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेल रही है. इस टूर्नामेंट में कौन नया रिकॉर्ड बनाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

यह भी देखें:

भारत ने कब-कब जीती ICC चैंपियंस ट्रॉफी? देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसने लगाये है सर्वोच्च शतक? देखें लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 22, 2025, 19:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News