This is an archived article last updated on Feb 12, 2025. The information may be outdated.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में किसने बनाए सर्वाधिक रन और किसने लिए हैं सर्वाधिक विकेट?

Last Updated: Feb 12, 2025, 14:02 IST

ICC Champions Trophy Stats: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है. आइए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं.

 यहां हम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारें में चर्चा करने जा रहे है.
यहां हम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारें में चर्चा करने जा रहे है.

ICC Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, जहां दुनिया की ताकतवर टीमें ख़िताब के लिए आपस में टक्कर करती दिखेंगी. टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का भी ऐलान कर दिया गया है. रोहित की अगुआई वाली टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी क्योंकि चोट के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए है.

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट इतिहास में जगह बनाई है. यहां हम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारें में चर्चा करने जा रहे है.    

यह भी देखें:

Champions Trophy 2025 Australia Squad: वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के किन खिलाड़ियों को मिली ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में जगह? देखें

फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा ने तोड़ा वनडे का यह रिकॉर्ड, धोनी और गेल को छोड़ा पीछे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज: 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. पहला मुकाबला पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची में खेला जाएगा. अब तक इस टूर्नामेंट का 8 बार आयोजन हो चुका है. पहली बार यह 1998 में हुआ था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने खिताब जीता था.

काइल मिल्स के नाम सबसे अधिक विकेट: 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में न्यूजीलैंड के काइल मिल्स सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है. उन्होंने 15 मैचों में 28 विकेट लिए है.    

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:

रैंक

खिलाड़ी

टीम

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

1

काइल मिल्स

न्यूजीलैंड

15

28

4/30

2

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका

16

25

4/34

3

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका

17

24

4/15

4

ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया

16

22

3/38

क्रिस गेल ने बनाये है सर्वाधिक रन:

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 17 मैचों में 791 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और 52.73 की औसत ने उन्हें टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल किया.

चैंपियंस ट्रॉफी में सावधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC KnockOut) में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते है- 

खिलाड़ी

अवधि

मैच

पारियां

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

शतक

अर्धशतक

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

2002-2013

17

17

2

791

133*

3

1

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

2000-2013

22

21

3

742

84*

0

5

शिखर धवन (भारत)

2013-2017

10

10

1

701

125

3

3

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

2000-2013

22

21

3

683

134*

1

4

सौरव गांगुली (भारत)

1998-2004

13

11

2

665

141*

3

3

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

1998-2009

17

17

3

653

113*

1

3

राहुल द्रविड़ (भारत)

1998-2009

19

15

2

627

76

0

6

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

1998-2009

18

18

3

593

111*

1

4

शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)

1998-2006

16

16

5

587

74

0

5

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

1998-2009

20

20

2

536

102*

1

1

विराट कोहली (भारत)

2009-2017

13

12

6

529

96*

0

5

किस भारतीय ने बनाये है सर्वाधिक रन:

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 10 पारियों में 701 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 77.88 और स्ट्राइक रेट 101.59 रहा। धवन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन था.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से उम्मीदें:

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन से खिलाड़ी नया इतिहास रचते हैं. क्या कोई नया बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा? क्या कोई गेंदबाज काइल मिल्स के 28 विकेट का आंकड़ा पार कर सकेगा.

यह भी देखें: IND Vs ENG: नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा गवाह, Rohit Sharma तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड!

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 12, 2025, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News