This is an archived article last updated on Jan 14, 2025. The information may be outdated.

Champions Trophy 2025 Australia Squad: वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के किन खिलाड़ियों को मिली ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में जगह? देखें

Last Updated: Jan 14, 2025, 16:43 IST

ICC Champions Trophy 2025 Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ी शामिल हैं. इस 15 सदस्यीय स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जो पाकिस्तान और यूएई की परिस्थितियों में टीम की ताकत बढ़ाएंगे.

इस 15 सदस्यीय स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.
इस 15 सदस्यीय स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.

हाईलाइट्स: 

  • मैट शॉर्ट, एरॉन हार्डी, और नाथन एलिस को पहली बार बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मौका मिला है. 
  • कप्तान: पैट कमिंस (हालांकि उनकी भागीदारी टखने की चोट के कारण संदिग्ध है).

ऑस्ट्रेलिया ने आगामी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है. कप्तान पैट कमिंस के टीम में शामिल होने के लेकर संदेह था लेकिन वह टीम की कमान संभालने के लिए तैयार है. टीम के कई खिलाड़ी हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.     

वहीं ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्शन कमेटी ने मैट शॉर्ट, एरॉन हार्डी, और नाथन एलिस जैसे युवा प्रतिभाओं को ICC के बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि यह टीम अनुभव और संतुलन का बेहतरीन मिश्रण है.

यह भी देखें:

Upcoming ICC Tournaments List: आ गयी साल 2025 से 2031 तक की ICC टूर्नामेंट की लिस्ट, कब और कहां आयोजन, देखें यहां

ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें 

ऑस्ट्रेलिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया ने एक मजबूत टीम उतारी है, जो अनुभवी खिलाड़ियों की काबिलियत और नए खिलाड़ियों के जोश के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है. पूरी टीम आप यहां नीचे देख सकते है- 

खिलाड़ी का नाम

रोल 

ट्रेविस हेड

बैटर

मार्नस लाबुशेन

बैटर

मैथ्यू शॉर्ट

बैटर

स्टीवन स्मिथ

बैटर

एरॉन हार्डी

बैटिंग ऑलराउंडर

मिचेल मार्श

बैटिंग ऑलराउंडर

ग्लेन मैक्सवेल

बैटिंग ऑलराउंडर

मार्कस स्टोइनिस

बैटिंग ऑलराउंडर

एलेक्स कैरी

विकेटकीपर-बैटर

जोश इंग्लिस

विकेटकीपर-बैटर

पैट कमिंस (कप्तान)

गेंदबाज

नाथन एलिस

गेंदबाज

जोश हेजलवुड

गेंदबाज

मिचेल स्टार्क

गेंदबाज

एडम जैम्पा

गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज मुकाबले:

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के मैदान पर उतरेगी.      

  • 22 फरवरी: इंग्लैंड के खिलाफ (लाहौर)
  • 25 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (रावलपिंडी)
  • 28 फरवरी: अफगानिस्तान के खिलाफ (लाहौर)

इन पांच खिलाड़ियों पर होग्न्गी सबकी नजरें:

कप्तान पैट कमिंस, अनुभवी स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क सहित ग्लेन मैक्सवेल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होंगी, जो कभी भी मैच का रुख बदलने का दम रखते है.      

पैट कमिंस (कप्तान)

स्टीव स्मिथ 

मिचेल स्टार्क

ग्लेन मैक्सवेल

जोश हेज़लवुड

साल 2009 में जीते थे कंगारू:
ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 2009 के बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करना है. टीम को पाकिस्तान और यूएई की भिन्न परिस्थितियों में खेलने की तैयारी है, जहां अनुभवी खिलाड़ी परिस्थितियों का फायदा उठाने में सक्षम होंगे.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 14, 2025, 16:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News