This is an archived article last updated on Feb 17, 2025. The information may be outdated.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसने लगाये है सर्वाधिक शतक? देखें लिस्ट

Last Updated: Feb 17, 2025, 13:40 IST

Most Centuries in ICC Champions Trophy: इस टूर्नामेंट में शिखर धवन (भारत), सौरव गांगुली (भारत), हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) ने सबसे ज्यादा 3-3 शतक लगाए हैं. इनमें धवन ने 701 रन, गांगुली ने 665 रन, गेल ने 791 रन और गिब्स ने 460 रन बनाए हैं.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में चार खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 3-3 शतक लगाए हैं.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में चार खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 3-3 शतक लगाए हैं.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को नडे क्रिकेट में विश्व कप के बाद सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है, जिसे पहले आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था. इस प्रतिष्टित टूर्नामेंट में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा है.   

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास को देखें तो शिखर धवन भारत की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2013 संस्करण में 363 रन बनाए थे और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी देखें:

IPL 2025 Schedule: इस दिन और इन टीमों की टक्कर के साथ होगा IPL 2025 का आगाज

भारत ने कब-कब जीती ICC चैंपियंस ट्रॉफी? देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी: 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में चार खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 3-3 शतक लगाए हैं, वहीं सबसे नवीनतम शतक की बात करें तो साल 2017 फाइनल में पाकिस्तान के फखर जमान ने भारत के खिलाफ शतक जड़ा था.  

  • शिखर धवन (भारत) – 2013-2017
  • सौरव गांगुली (भारत) – 1998-2004
  • हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) – 2002-2009
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 2002-2013

किस टीम को ओर से लगे सबसे ज्यादा शतक: 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सर्वाधिक शतक लगाने वाली टीम की बात करें तो भारत को ओर से सबसे ज्यादा शतक लगे है. 

भारत – 10 शतक

वेस्टइंडीज – 5 शतक

दक्षिण अफ्रीका – 5 शतक

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे पहले "आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी" कहा जाता था, वनडे क्रिकेट में विश्व कप के बाद सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है. इस टूर्नामेंट में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचा है.

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

यहां आप सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते है-

रैंक

खिलाड़ी

देश

समय अवधि

मैच

रन

उच्चतम स्कोर

शतक

अर्धशतक

1️

शिखर धवन

भारत

2013-2017

10

701

125

3

3

2️

हर्शल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका

2002-2009

10

460

116*

3

1

3️

सौरव गांगुली

भारत

1998-2004

13

665

141*

3

3

4️

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज

2002-2013

17

791

133*

3

1

5️

सईद अनवर

पाकिस्तान

2000-2002

4

289

105*

2

1

6️

उपुल थरंगा

श्रीलंका

2006-2017

7

377

110

2

2

7️

मार्क ट्रेस्कॉथिक

इंग्लैंड

2000-2004

8

421

119

2

2

8️

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया

2002-2013

17

453

136*

2

2

शिखर धवन का कैसा है रिकॉर्ड:

चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे सफल खिलाड़ी शिखर धवन का रिकॉर्ड आप यहां देख सकते है-   

मैच: 10
पारी: 10
नाबाद पारियां: 1
कुल रन: 701
उच्चतम स्कोर: 125
औसत: 77.88
स्ट्राइक रेट: 101.59
शतक: 3
अर्धशतक: 3
चौके: 79
छक्के: 8

चैंपियंस ट्रॉफी में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन ने इस टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बनाया है, और भारत इसमें सबसे सफल टीमों में से एक रही है.

यह भी देखें: ICC चैंपियंस ट्रॉफी में किसने बनाए सर्वाधिक रन और किसने लिए हैं सर्वाधिक विकेट?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 17, 2025, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News