This is an archived article last updated on Mar 5, 2025. The information may be outdated.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने कब-कब रचा इतिहास? देखें विजेता लिस्ट

Last Updated: Mar 5, 2025, 08:37 IST

ICC Champions Trophy Winners List: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी वनडे क्रिकेट का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ती हैं. भारत ने अब तक दो बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है. आइए नजर डालते हैं कि टीम इंडिया ने कब-कब यह गौरव हासिल किया और विजेताओं की पूरी सूची. भारत लगातार तीसरी बार ICC Champions Trophy के फाइनल में जगह बनाया है. 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (1998-2025)
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (1998-2025)

साल 2017 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के परिदृश्य से लगभग गायब रहने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की एक बार फिर से वापसी हो रही है. पाकिस्तान 29 वर्षों में पहली बार बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसमें यह प्रतिष्ठित एकदिवसीय टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा.

ICC Champions Trophy Winners List: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वनडे क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है. 2017 के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में पहुंच गया है.

यह भी देखें:

Latest Champions Trophy 2025 Points Table: अपने ग्रुप में कौन-सी टीम टॉप है पर देखें लेटेस्ट पॉइंट टेबल में

‘हिटमैन’ Rohit Sharma जैसा कोई नहीं! यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

IPL 2025 Schedule: इस दिन और इन टीमों की टक्कर के साथ होगा IPL 2025 का आगाज, इस शहर में दिखेगा फाइनल का रोमांच!

ICC Champions Trophy 2025 हाईलाइट्स:

संस्करण

9वां

आयोजन तिथियां

19 फरवरी - 9 मार्च 2025

मेजबान देश

पाकिस्तान 

टीमें

8

फॉर्मेट

ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल, फाइनल

फाइनल वेन्य

दुबई

गत विजेता

पाकिस्तान (2017)

सर्वाधिक विजेता

भारत, ऑस्ट्रेलिया (2 बार)

लाइव स्ट्रीमिंग

स्टार स्पोर्ट्स, जियोहॉटस्टार (भारत में)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास: 

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 में हुई थी, जो क्रिकेट फैन्स के लिए वर्ल्ड कप के बाद बड़े टूर्नामेंट में से एक था. इसे पहले "विल्स इंटरनेशनल कप" के नाम से जाना जाता था, और तब से लेकर अब तक यह कई रोमांचक मुकाबलों और ऐतिहासिक क्षणों का गवाह रहा है.

1998 (प्रथम संस्करण)

  • मेजबान देश: बांग्लादेश
  • टीमें: 9
  • फाइनल: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज
  • विजेता: दक्षिण अफ्रीका (4 विकेट से जीत)
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

इस टूर्नामेंट से होने वाली कमाई का उपयोग गैर-टेस्ट खेलने वाले देशों में क्रिकेट को बढ़ावा के लिए किया जाना था. हालांकि, बांग्लादेश उस समय तक टेस्ट खेलने वाला देश नहीं था, इसलिए उसे टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला.

साल 2013 (भारत की ऐतिहासिक जीत)

  • मेजबान देश: इंग्लैंड और वेल्स
  •  टीमें: 8
  • फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड
  • विजेता: भारत (5 रन से जीत)
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शिखर धवन (भारत)

साल 2009 में इसे अंतिम बार आयोजित करने की योजना थी, लेकिन बाद में ICC टेस्ट चैंपियनशिप प्लेऑफ के रद्द होने के कारण इसे 2013 में वापस लाया गया. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तान का कमजोर बल्लेबाजी प्रदर्शन (165 रन पर ऑल-आउट) प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.

धवन और भुवनेश्वर ने किया था कमाल: 

भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी और रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. एमएस धोनी ने तो यहां तक कि विराट कोहली को भी कुछ ओवर फेंकने का मौका दिया. वहीं शिखर धवन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे. 

फाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई, जहां बारिश से प्रभावित मैच में एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (1998-2025)

ICC Champions Trophy Winners List: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेताओं और उपविजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है-

वर्ष

विजेता

उपविजेता

मेजबान देश

1998

दक्षिण अफ्रीका

वेस्टइंडीज

बांग्लादेश

2000

न्यूजीलैंड

भारत

केन्या

2002

भारत / श्रीलंका

-

श्रीलंका

2004

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

इंग्लैंड

2006

ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज

भारत

2009

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

दक्षिण अफ्रीका

2013

भारत

इंग्लैंड

इंग्लैंड और वेल्स

2017

पाकिस्तान

भारत

इंग्लैंड और वेल्स

2025

-

-

पाकिस्तान 

यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर रोमांच, ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता और अविस्मरणीय पलों का मंच साबित होगा. क्या भारत एक बार फिर चैंपियन बनेगा, या कोई नई टीम इतिहास रचेगी? इसका जवाब हमें 2025 में मिलेगा!

यह भी देखें:

Champions Trophy 2025 Australia Squad: वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के किन खिलाड़ियों को मिली ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में जगह? देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 5, 2025, 08:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News