This is an archived article last updated on Mar 9, 2025. The information may be outdated.

ICC Champions Trophy 2025: दुबई में गूंजा भारत का विजयी नगाड़ा, रोहित-कोहली का चौथा ICC टाइटल

Last Updated: Mar 9, 2025, 22:31 IST

ICC Champions Trophy 2025 Winner: टीम इंडिया ने दुबई में इतिहास रचते हुए 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता, जबकि रोहित और विराट कोहली के करियर का यह चौथा आईसीसी टाइटल बना. भारत ने लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया. टीम इंडिया ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया और साल 2000 में मिली हार का भी बदला ले लिया. भारत का यह सातवां ICC टाइटल है.

ICC Champions Trophy 2025: दुबई में गूंजा भारत का विजयी नगाड़ा, दुबई में इतिहास रचते हुए 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
ICC Champions Trophy 2025: दुबई में गूंजा भारत का विजयी नगाड़ा, दुबई में इतिहास रचते हुए 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

ICC Champions Trophy 2025 Champion: भारत ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीत है, जबकि रोहित और विराट का यह चौथा आईसीसी खिताब बना. इसके साथ ही भारत अब सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है. भारत ने लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट भी अपने नाम किया, क्योंकि पिछले साल रोहित की कप्तानी में ही टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था.

दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने अहम 48 रन जोड़े. अक्षर पटेल की तेजतर्रार बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखी है. 

यह भी देखें: 

किस देश ने कब जीता चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल, देखें फुल विनर लिस्ट

अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? कब और कहां किया जायेगा आयोजित, देखें 2031 तक का शेड्यूल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अवॉर्ड्स लिस्ट:

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया.

अवॉर्ड

विजेता

विजेता

भारत

उपविजेता

न्यूजीलैंड

प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल)

रोहित शर्मा

प्लेयर ऑफ द सीरीज

रचिन रवींद्र

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता (2025-1998): 

यहां आप आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेताओं और उपविजेताओं की लिस्ट देख सकते है-  

वर्ष

मेज़बान देश

विजेता

उपविजेता

2025

पाकिस्तान 

भारत 

न्यूजीलैंड 

2017

इंग्लैंड और वेल्स

पाकिस्तान

भारत

2013

इंग्लैंड और वेल्स

भारत

इंग्लैंड

2009

दक्षिण अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

2006

भारत

ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज

2004

इंग्लैंड

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

2002

श्रीलंका

भारत और श्रीलंका (संयुक्त विजेता)

-

2000

केन्या

न्यूजीलैंड

भारत

1998

बांग्लादेश

दक्षिण अफ्रीका

वेस्टइंडीज

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 9, 2025, 22:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News