This is an archived article last updated on Mar 10, 2025. The information may be outdated.

Champions Trophy Winners List: किस देश ने कब जीता चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल, देखें फुल विनर लिस्ट

Last Updated: Mar 10, 2025, 12:53 IST

ICC Champions Trophy Winners List In Hindi: साल 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. भारत बना तीसरी बार चैंपियन, यह भारत का यह सातवां ICC टाइटल है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई थी, जिसमें पहली ट्रॉफी दक्षिण अफ्रीका ने जीती. इसके बाद कई टीमों ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया. भारत ने 2002 (संयुक्त विजेता) और 2013 में ट्रॉफी जीती.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (1998-2025)
ICC चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (1998-2025)

Champions Trophy Winners List In Hindi: साल 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता भारत बना, कीवी को 4 विकेट से हराया. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, जो 1998 से आयोजित हो रही है, क्रिकेट की प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक है. अब तक कई टीमों ने इस खिताब को अपने नाम किया है. 1998 में दक्षिण अफ्रीका ने पहला टाइटल जीता, जबकि 2000 में न्यूजीलैंड ने ट्रॉफी अपने नाम की. 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे. 2004 में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी, जबकि 2006 और 2009 में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो बार यह ट्रॉफी जीती.

यह भी देखें:

टॉस हार सकते है, ट्रॉफी नहीं… धोनी और कोहली के साथ इस विशेष क्लब में शामिल हुए रोहित

सर्वाधिक ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमें कौन-सी है? ये है Team India की रैंक

अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? कब और कहां किया जायेगा आयोजित, देखें 2031 तक का शेड्यूल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अवॉर्ड्स लिस्ट:

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया. भारत का यह सातवां ICC टाइटल है.

अवॉर्ड

विजेता

विजेता

भारत

उपविजेता

न्यूजीलैंड

प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल)

रोहित शर्मा

प्लेयर ऑफ द सीरीज

रचिन रवींद्र

भारत ने कब-कब जीता टाइटल:

How Many CT India Won: साल 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था. साथ ही भारत ने 2002 (संयुक्त विजेता) में विजेता रहा था. साल 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती. अब 2025 का फाइनल भारत ने जीतकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (1998-2025)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 1998 से खेली जा रही है और अब तक कई देशों ने इसे जीता है. भारत ने 2002 (संयुक्त विजेता) और 2013 में यह खिताब अपने नाम किया. अब 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा है, जहां भारत के पास तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता लिस्ट (2025-1998): 

यहां आप आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अब तक के विजेताओं और उपविजेताओं की लिस्ट देख सकते है-  

वर्ष

मेज़बान देश

विजेता

उपविजेता

2025

पाकिस्तान 

भारत

न्यूजीलैंड

2017

इंग्लैंड और वेल्स

पाकिस्तान

भारत

2013

इंग्लैंड और वेल्स

भारत

इंग्लैंड

2009

दक्षिण अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

2006

भारत

ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज

2004

इंग्लैंड

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

2002

श्रीलंका

भारत और श्रीलंका (संयुक्त विजेता)

-

2000

केन्या

न्यूजीलैंड

भारत

1998

बांग्लादेश

दक्षिण अफ्रीका

वेस्टइंडीज

नोट: 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है, और भारत के पास तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतने का मौका है.

यह भी देखें:

‘हिटमैन’ Rohit Sharma जैसा कोई नहीं! यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

IPL 2025 Captains Name: 10 में से 9 टीमों के कप्तानों के नाम आये सामने, बस इस Team ने बनाया है सस्पेंस!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 10, 2025, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News