This is an archived article last updated on Mar 13, 2025. The information may be outdated.

सर्वाधिक ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमें कौन-सी है? ये है Team India की रैंक

Last Updated: Mar 13, 2025, 17:09 IST

Most ICC Trophies: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर भारतीय टीम ने अपनी ICC ट्रॉफी की लिस्ट में एक और इजाफा कर लिया है. क्रिकेट में ICC ट्रॉफी जीतना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है. अब तक केवल कुछ चुनिंदा टीमें ही इस गौरव को हासिल कर पाई हैं. ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा ICC खिताब जीतने वाली टीम है, जबकि भारत भी सफल टीमों में शामिल है. आइए देखें, Team India की रैंक और टॉप ICC विजेता टीमें.

क्रिकेट में ICC ट्रॉफी जीतना हर टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन अब तक कुछ ही टीमें इस गौरव को हासिल कर पाई हैं.
क्रिकेट में ICC ट्रॉफी जीतना हर टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन अब तक कुछ ही टीमें इस गौरव को हासिल कर पाई हैं.

Most ICC Trophies: टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए दुबई में कीवी टीम को चार विकेट से हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टाइटल अपने नाम कर लिया है. ICC चैंपियंस ट्रॉफी भारत के लिए बेहद खास रही है. टीम इंडिया ने अब तक तीन बार (2002-साझा, 2013, 2025) इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है. 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा करने के बाद, 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता. साल 2025 में भी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम किया है. जहां कप्तान रोहित शर्मा को फाइनल मैच में MoM अवार्ड से सम्मानित किया गया.  

क्रिकेट की दुनिया में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ट्रॉफी जीतना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है. ICC अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख टूर्नामेंटों का आयोजन करती है. किसी भी टीम के लिए ICC खिताब जीतना गौरव और मेहनत का प्रतीक होता है. यहां हम ICC टूर्नामेंट जीतने वाले देशों के बारें में विस्तार से चर्चा करने जा रहे है.  

यह भी देखें:

टॉस हार सकते है, ट्रॉफी नहीं… धोनी और कोहली के साथ इस विशेष क्लब में शामिल हुए रोहित

अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? कब और कहां किया जायेगा आयोजित, देखें 2031 तक का शेड्यूल

Champions Trophy Winners List: किस देश ने कब जीता चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल, देखें फुल विनर लिस्ट

ICC टूर्नामेंट की लिस्ट:

वर्षों से ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों ने कई ट्रॉफियाँ जीतकर अपना दबदबा बनाया है. ICC के प्रमुख टूर्नामेंटों में शामिल हैं:

  1. वनडे वर्ल्ड कप (ODI)
  2. टी20 वर्ल्ड कप
  3. चैंपियंस ट्रॉफी
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

सबसे ज़्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमें:

क्रिकेट में ICC ट्रॉफी जीतना हर टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन अब तक कुछ ही टीमें इस गौरव को हासिल कर पाई हैं.

ऑस्ट्रेलिया - 10 टाइटल:

ऑस्ट्रेलिया ICC टूर्नामेंटों में सबसे सफल टीम रही है, जिसने कुल 10 ट्रॉफी अपने नाम की हैं. इसमें 6 वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), 1 T20 वर्ल्ड कप (2021), 2 चैंपियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2021-2023) शामिल हैं.

भारत - 7 खिताब:

भारत 7 ICC ट्रॉफी के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011), 2 T20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी (2002 साझा, 2013, 2025) जीती हैं. भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप जीता था, जब उन्होंने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था.

वेस्टइंडीज - 5 खिताब:

वेस्टइंडीज ने 5 ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं. वे पहले दो वनडे वर्ल्ड कप (1975, 1979) जीतने वाली टीम थे. इसके अलावा, उन्होंने 2 T20 वर्ल्ड कप (2012, 2016) और 1 चैंपियंस ट्रॉफी (2004) भी जीती है.

क्रिकेट में सबसे ज़्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमें: 

क्रिकेट की दुनिया में सर्वाधिक ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की लिस्ट आप यहां देख सकते है- 

टीम/देश

कुल ICC ट्रॉफी

वनडे वर्ल्ड कप

T20 वर्ल्ड कप

चैंपियंस ट्रॉफी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

ऑस्ट्रेलिया

10

6 (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023)

1 (2021)

2 (2006, 2009)

1 (2021-2023)

भारत

7

2 (1983, 2011)

2 (2007, 2024)

3 (2002 साझा, 2013, 2025)

0

वेस्टइंडीज

5

2 (1975, 1979)

2 (2012, 2016)

1 (2004)

0

पाकिस्तान

3

1 (1992)

1 (2009)

1 (2017)

0

श्रीलंका

3

1 (1996)

1 (2014)

1 (2002 शेयर)

0

इंग्लैंड

3

1 (2019)

2 (2010, 2022)

0

0

न्यूज़ीलैंड

2

0

0

1 (2000)

1 (2019-2021)

दक्षिण अफ्रीका

1

0

0

1 (1998)

0

इन प्रतिष्ठित खिताबों को जीतने के लिए बेहतरीन कौशल, जबरदस्त टीम वर्क और निरंतर प्रदर्शन की जरूरत होती है. जो टीम इन चुनौतियों का सामना कर पाती है, वही क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराती है.

यह भी देखें: IPL 2025 Captains Name: 10 में से 9 टीमों के कप्तानों के नाम आये सामने, बस इस Team ने बनाया है सस्पेंस!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 13, 2025, 17:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News