टॉस हार सकते है, ट्रॉफी नहीं… धोनी और कोहली के साथ इस विशेष क्लब में शामिल हुए रोहित
टॉस हारना मायने नहीं रखता, जब इरादे मजबूत हों! रोहित शर्मा ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर खुद को एक विशेष क्लब में स्थापित कर लिया, जहां पहले ही महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज मौजूद हैं. यह तीसरी बार है जब भारत ने टॉस हारने के बावजूद आईसीसी ट्रॉफी जीती है. आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने आईसीसी फाइनल्स में यह प्रतिष्ठित अवार्ड जीता है.
टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टाइटल अपने नाम कर लिया, जहां रोहित शर्मा ने फाइनल में अपनी 76 रनों की पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (M.O.M) का अवार्ड जीता. इसके साथ ही रोहित शर्मा दिग्गज एमएस धोनी के साथ एक विशेष क्लब में शामिल हो गए है. भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं, और इन यादगार लम्हों में कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड किसी भी क्रिकेटर के लिए गौरव की बात होती है, खासतौर पर जब यह सम्मान आईसीसी फाइनल में मिले.
आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने आईसीसी फाइनल्स में यह प्रतिष्ठित अवार्ड जीता है.
यह भी देखें:
अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? कब और कहां किया जायेगा आयोजित, देखें 2031 तक का शेड्यूल
Champions Trophy Winners List: किस देश ने कब जीता चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल, देखें फुल विनर लिस्ट
ICC फाइनल्स में भारतीय 'मैन ऑफ द मैच' विजेता:
2025 - रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली.उन्होंने 76 रन (83 गेंदों में) बनाए, जिससे भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
2024 - विराट कोहली: साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में विराट कोहली ने अपने अनुभव और क्लास का प्रदर्शन किया.उन्होंने टीम के लिए 76 रन (59 गेंद) बनाए और भारत को एक और टी20 विश्व कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई.
2013 - रवींद्र जडेजा: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रवींद्र जडेजा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने नाबाद 33 रन बनाए और 2 विकेट झटके, जिससे भारत ने 5 रन से जीत हासिल की और अजेय चैंपियन बना.
2011 - एमएस धोनी: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल में कप्तान एमएस धोनी ने 91* रनों की नाबाद पारी खेली.उनका विजयी छक्का भारतीय क्रिकेट इतिहास का स्वर्णिम क्षण बन गया और भारत ने 28 साल बाद दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जीता.
2007 - इरफान पठान: पहले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ इरफान पठान ने घातक गेंदबाजी की.उन्होंने 16 रन देकर 3 विकेट झटके और भारत को रोमांचक 5 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
1983 - मोहिंदर अमरनाथ: मोहिंदर अमरनाथ ने 1983 के ऐतिहासिक फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया.उन्होंने 26 रन बनाए और 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिससे भारत ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता.
ICC फाइनल्स में 'मैन ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी:
| वर्ष | खिलाड़ी | टूर्नामेंट | फाइनल में प्रदर्शन | विजय टीम |
| 2025 | रोहित शर्मा | चैंपियंस ट्रॉफी | 76 रन (83 गेंद) | भारत |
| 2024 | विराट कोहली | टी20 वर्ल्ड कप | 76 रन (59 गेंद) | भारत |
| 2013 | रवींद्र जडेजा | चैंपियंस ट्रॉफी | 33* रन, 2/24 (गेंदबाजी) | भारत |
| 2011 | एमएस धोनी | वनडे वर्ल्ड कप | 91* रन (79 गेंद), विजयी छक्का | भारत |
| 2007 | इरफान पठान | टी20 वर्ल्ड कप | 3/16 (गेंदबाजी) | भारत |
| 1983 | मोहिंदर अमरनाथ | वनडे वर्ल्ड कप | 26 रन, 3/12 (गेंदबाजी) | भारत |
आईसीसी फाइनल्स में 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व का क्षण होता है.भारतीय क्रिकेटरों ने समय-समय पर बेहतरीन प्रदर्शन कर यह सम्मान हासिल किया और देश को ऐतिहासिक जीत दिलाई.भारतीय क्रिकेट का यह सफर आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा, जहां नए नायक उभरकर सामने आएंगे.
यह भी देखें: सर्वाधिक ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमें कौन-सी है? ये है Team India की रैंक
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.