This is an archived article last updated on Mar 17, 2025. The information may be outdated.

IPL Captains 2025 List: सभी टीमों के Captain और स्क्वाड की पूरी लिस्ट, जानिए कौन किस टीम को कर रहा लीड

Last Updated: Mar 17, 2025, 12:27 IST

IPL 2025 Captains List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है. दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. गौरतलब है कि IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं और टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं.  

IPL 2025 में सभी टीमों के कप्तान
IPL 2025 में सभी टीमों के कप्तान

IPL 2025 Captains List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कई टीमों के कप्तान बदल गए हैं, जिसमें कुछ अनुभवी तो कुछ नए चेहरे शामिल हैं. रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान संभालेंगे, शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान होंगे, और अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नेतृत्व करेंगे. वहीं, ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल हो गए हैं, जिससे दिल्ली कैपिटल्स (DC) के नए कप्तान को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. IPL 2025 के लिए सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट आप यहां देख सकते है.

दिल्ली कैपिटल्स को मिल गया कप्तान:

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. यह फैसला तब लिया गया जब ऋषभ पंत नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए. अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं और टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं. हालांकि उनके पास IPL में कप्तानी का सीमित अनुभव है, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में टीमों का नेतृत्व किया है और भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है.

यह भी देखें:

अब अगला ICC टूर्नामेंट कौन-सा है? कब और कहां किया जायेगा आयोजित, देखें 2031 तक का शेड्यूल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने कब-कब रचा इतिहास? देखें विजेता लिस्ट

IPL 2025 में सभी टीमों के कप्तान:

आप यहां आईपीएल 2025 के लिए  घोषित किये गए सभी कप्तानों की लिस्ट देख सकते है-

टीम

कप्तान

कोच

मेंटर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

ऋतुराज गायकवाड़

स्टीफन फ्लेमिंग

-

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

ऋषभ पंत

जस्टिन लैंगर

ज़हीर खान

राजस्थान रॉयल्स (RR)

संजू सैमसन

राहुल द्रविड़

-

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

पैट कमिंस

डेनियल विटोरी

-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रजत पाटीदार

एंडी फ्लावर

दिनेश कार्तिक

पंजाब किंग्स (PBKS)

श्रेयस अय्यर

रिकी पोंटिंग

-

मुंबई इंडियंस (MI)

हार्दिक पांड्या

महेला जयवर्धने

-

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे

चंद्रकांत पंडित

ड्वेन ब्रावो

गुजरात टाइटन्स (GT)

शुभमन गिल

आशीष नेहरा

-

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

 अक्षर पटेल

हेमांग बदानी

-

इस सीजन आईपीएल की कई टीमें नए कप्तान नए कोच के साथ नए रंग में दिखने वाली है. इस सीजन ऋषभ पंत पर भी सभी की नजरें होगी. 

यह भी देखें: आईपीएल इतिहास के सबसे तेज़ अर्द्धशतक की पूरी लिस्ट यहां पढ़े

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 17, 2025, 12:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News