भारत को मिला नया CDS, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह 30 मई 2026 को कार्यकाल पूरा कर रहे जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे। 37 वर्षों से अधिक सैन्य अनुभव रखने वाले सुब्रमणि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में मिलिट्री एडवाइजर हैं।
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। 2019 में CDS पद के गठन के बाद वह इस पद पर नियुक्त होने वाले तीसरे अधिकारी होंगे। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
वर्तमान में किस पद पर है सुब्रमणि
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी 1 सितंबर 2025 को संभाली थी। इससे पहले वह 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक भारतीय सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे। मार्च 2023 से जून 2024 के बीच उन्होंने सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में भी सेवाएं दीं।
37 साल से ज्यादा का सैन्य अनुभव
दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि का सैन्य करियर 37 वर्षों से अधिक लंबा रहा है। उन्होंने पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं समेत कई संवेदनशील इलाकों में सेवाएं दी हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्हें ऑपरेशनल रणनीति और सीमाई सुरक्षा मामलों का गहरा अनुभव माना जाता है।
देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से की पढ़ाई
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के ब्रैकनेल स्थित Joint Services Command and Staff College और नई दिल्ली के National Defence College में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स तथा University of Madras से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की डिग्री हासिल की है।
कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित
भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को कई बड़े सैन्य सम्मान मिल चुके हैं। इनमें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), सेना मेडल (SM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) शामिल हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब जनरल अनिल चौहान अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं और देश की तीनों सेनाओं के समन्वय को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नए CDS के कंधों पर होगी।
West Bengal New CM: बंगाल में BJP के पहले सीएम शुभेंदु शुभेंदु अधिकारी, साथ में किन 5 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.