This is an archived article last updated on Nov 23, 2024. The information may be outdated.

TATA IPL 2025 ऑक्शन में शामिल सभी 577 खिलाड़ियों की लिस्ट यहां देखें

Last Updated: Nov 23, 2024, 15:56 IST

TATA IPL 2025 ऑक्शन का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, जहां 577 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. सभी की नजरें उन स्टार खिलाड़ियों पर हैं, जो सबसे महंगे साबित हो सकते हैं. इस बार ऑक्शन में बड़े नामों के साथ-साथ युवा टैलेंट पर भी फ्रेंचाइजियों की नजर होगी. यहां देखें पूरी खिलाड़ियों की लिस्ट और जानें किसकी लगेगी सबसे बड़ी बोली. बता दें की पहले सभी खिलाड़ियों की संख्या 574 थी बाद में जोफ्रा आर्चर सहित तीन खिलाड़ियों को इसमें और शामिल किया गया.    

TATA IPL 2025 ऑक्शन का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, जहां 574 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. यहां देखें पूरी खिलाड़ियों की लिस्ट और जानें किसकी लगेगी सबसे बड़ी बोली.
TATA IPL 2025 ऑक्शन का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, जहां 574 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. यहां देखें पूरी खिलाड़ियों की लिस्ट और जानें किसकी लगेगी सबसे बड़ी बोली.

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इस बार कई बड़े नामों के रिलीज होने की वजह से और भी रोमांचक होने वाला है. फ्रेंचाइजीज़ ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. आइए जानते हैं, किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है और कौन-कौन से बड़े सितारे ऑक्शन में शामिल होंगे. 

TATA IPL 2025 प्लेयर ऑक्शन 24-25 नवंबर 2024 को जेद्दाह, सऊदी अरब में आयोजित होगी. 577 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में से 204 स्लॉट्स के लिए बोली लगेगी, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. मार्की (marquee) खिलाड़ियों और उभरते टैलेंट के साथ, यह नीलामी आगामी सीज़न के लिए टीमों को मजबूत करने का मौका देगी. बता दें की पहले सभी खिलाड़ियों की संख्या 574 थी बाद में तीन खिलाड़ियों को इसमें और शामिल किया गया. (जोफ्रा आर्चर, अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और मुंबई के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्दिक तमोरे)

यह भी देखें:

Ind vs Aus Perth Test: भारत के ये 5 खिलाड़ी पलट सकते है मैच का रुख, प्लेयिंग 11 सहित देखें हर एक डिटेल्स

 IPL 2025 Mega Auction: इन 10 खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे महंगी बोली, देखें सभी के नाम

IPL 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, और किसने उड़ाये सर्वाधिक पैसे? देखें यहां

TATA IPL 2025 प्लेयर ऑक्शन:

स्थान और समय:

  • तारीख: 24 और 25 नवंबर 2024
  • स्थान: जेद्दाह, सऊदी अरब
  • समय: दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समय)

TATA IPL 2025 Player Auction: मेगा ऑक्शन हाईलाइट्स: 

कुल शॉर्टलिस्ट खिलाड़ी

577

भारतीय खिलाड़ी

367

विदेशी खिलाड़ी

210

एसोसिएट देशों के खिलाड़ी

3

टोटल स्लॉट

204

विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट

70

क्या है खिलाड़ियों की कटेगरी: 

कैटेगरी 

खिलाड़ियों की संख्या

कैप्ड भारतीय खिलाड़ी

48

कैप्ड विदेशी खिलाड़ी

195

एसोसिएट खिलाड़ी

3

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

319

अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी

12

रिजर्व प्राइस कैटेगरी:

रिजर्व प्राइस कैटेगरी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की न्यूनतम बोली निर्धारित करती है. ₹2 करोड़ की शीर्ष श्रेणी में 81 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि अन्य श्रेणियां ₹30 लाख तक विभाजित हैं. आप पूरी डिटेल्स यहां देख सकते है-

रिजर्व प्राइस

खिलाड़ियों की संख्या

₹2 करोड़

81

₹1.5 करोड़

27

₹1.25 करोड़

18

₹1 करोड़

23

₹75 लाख

92

₹50 लाख

8

₹40 लाख

5

₹30 लाख

320

मार्की खिलाड़ियों कौन है:

मार्की खिलाड़ी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के आकर्षण का केंद्र होंगे. इनमें जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क जैसे नाम शामिल हैं, जो अपनी अनुभवी प्रतिभा से फ्रेंचाइजी का ध्यान आकर्षित करेंगे.

  • ऋषभ पंत
  • जोस बटलर
  • श्रेयस अय्यर
  • मोहम्मद शमी
  • कगिसो रबाडा
  • मिचेल स्टार्क
  • ईशान किशन
  • केएल राहुल

TATA IPL Auction 2025 खिलाड़ियों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी देखें: आईपीएल में किन खिलाड़ियों को ₹20 करोड़ से अधिक में किया गया है रिटेन? जानें नाम

29 हाई डिमांड वाले खिलाड़ी कौन है?

आप यहां मेगा ऑक्शन 2025 में शामिल 29 प्रमुख और अत्यधिक मांग वाले खिलाड़ियों की सूची देख सकते है, जिनके पीछे सभी फ्रेंचाइजी मुकाबला करती दिख सकती है- 

क्रम संख्या

खिलाड़ी का नाम

देश

बेस प्राइस (INR)

1

ऋषभ पंत

भारत

2 करोड़

2

मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया

2 करोड़

3

जोस बटलर

इंग्लैंड

2 करोड़

4

डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका

2 करोड़

5

श्रेयस अय्यर

भारत

2 करोड़

6

केएल राहुल

भारत

2 करोड़

7

कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका

2 करोड़

8

लियम लिविंगस्टोन

इंग्लैंड

2 करोड़

9

मोहम्मद शमी

भारत

2 करोड़

10

ओली पोप

इंग्लैंड

1.5 करोड़

11

मोहम्मद सिराज

भारत

2 करोड़

12

अर्शदीप सिंह

भारत

2 करोड़

13

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड

2 करोड़

14

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड

1.5 करोड़

15

फिल साल्ट

इंग्लैंड

1.5 करोड़

16

गस एटकिंसन

इंग्लैंड

1.5 करोड़

17

जैकब बेथेल

इंग्लैंड

1 करोड़

18

डैन मौस्ले

इंग्लैंड

1 करोड़

19

मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

22

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

23

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

24

कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

25

मिशेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

26

एडम ज़म्पा

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

27

टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

28

झाई रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

29

मैथ्यू वेड

ऑस्ट्रेलिया

1 करोड़

CSK द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: 

  • भारतीय खिलाड़ी: अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर, शेख राशिद, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, समीर रिजवी, अवनीश राव अरेवली.
  • विदेशी खिलाड़ी: डेवोन कॉनवे, महीश तीक्ष्णा, मिचेल सैंटनर, मोईन अली, रचिन रवींद्र, मस्टफिजुर रहमान, डेरिल मिचेल. 

KKR द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: 

  • भारतीय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, केएस भरत, मनीष पांडे, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, सैयद सकिब हुसैन
  • विदेशी खिलाड़ी: रहमानुल्लाह गुरबाज, मिचेल स्टार्क, फिल सॉल्ट, शेरफेन रदरफोर्ड, दुश्मंथा चमीरा

DC द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

  • भारतीय खिलाड़ी: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, ईशांत शर्मा, ललित यादव, मुकेश कुमार, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, सुमित कुमार
  • विदेशी खिलाड़ी: डेविड वॉर्नर (रिटायर), मिचेल मार्श, अनरिच नॉर्ट्जे, झाय रिचर्डसन, हैरी ब्रुक, शाई होप.

गुजरात टाइटन्स (GT) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: 

  • भारतीय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, जयंत यादव
  • विदेशी खिलाड़ी: डेविड मिलर, केन विलियमसन, नूर अहमद, मैथ्यू वेड

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

  • भारतीय खिलाड़ी: केएल राहुल, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या
  • विदेशी खिलाड़ी: क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, डेविड विली, शेमार जोसेफ

मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

  • भारतीय खिलाड़ी: ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर
  • विदेशी खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, मोहम्मद नबी

पंजाब किंग्स (PBKS) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

  • भारतीय खिलाड़ी: जितेश शर्मा, हरप्रीत भाटिया
  • विदेशी खिलाड़ी: शिखर धवन (रिटायर), लियाम लिविंगस्टोन, रिली रोसौव, जॉनी बेयरस्टो

RCB द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

  • भारतीय खिलाड़ी: दिनेश कार्तिक (रिटायर), अनुज रावत, महिपाल लोमरोर
  • विदेशी खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस, कैमरून ग्रीन

राजस्थान रॉयल्स (RR) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

  • भारतीय खिलाड़ी: रविचंद्रन अश्विन, कुंदन राठौर
  • विदेशी खिलाड़ी: जोस बटलर, रोवमैन पॉवेल, डोनावन फरेरा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:

  • भारतीय खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर
  • विदेशी खिलाड़ी: एडन मार्कराम, मार्को यानसन, ग्लेन फिलिप्स

यह भी देखें:

तत्काल में भी टिकट न मिलने पर, अपनाएं यह तरीका, मिलेगी कन्फर्म सीट!

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 23, 2024, 15:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News