This is an archived article last updated on Nov 13, 2024. The information may be outdated.

IPL 2025 Mega Auction: इन 10 खिलाड़ियों की लग सकती है सबसे महंगी बोली, देखें सभी के नाम

Last Updated: Nov 13, 2024, 11:27 IST

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की सबसे बड़ी बोली लग सकती है. इस बार कई उभरते हुए सितारे और अनुभवी खिलाड़ी सबसे महंगी बोलियों में शामिल हो सकते हैं. आईपीएल टीमों की नजरें उन पर होंगी जो हाल के टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किये है. आइए, जानें उन 10 खिलाड़ियों के नाम, जिनकी लग सकती है सबसे ऊंची बोली.      

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की सबसे बड़ी बोली लग सकती है.
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की सबसे बड़ी बोली लग सकती है.

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह, सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा. यह लगातार दूसरा साल है जब आईपीएल ऑक्शन विदेशी धरती पर हो रहा है, पिछले साल आईपीएल 2024 के लिए दुबई में हुआ था. बता दें कि यह आईपीएल इतिहास के सबसे खास ऑक्शन में से एक बन गया है.

यह भी देखें:

IPL 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, और किसने उड़ाये सर्वाधिक पैसे? देखें यहां

आईपीएल में किन खिलाड़ियों को ₹20 करोड़ से अधिक में किया गया है रिटेन? जानें नाम

IPL Mega Auction 2025: सर्वाधिक बेस प्राइज वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

रिकॉर्ड 1,574 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर:

इस साल कुल 1,574 क्रिकेटरों ने ऑक्शन के लिए रजिस्टर कराया है, जिसमें 1,165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इस पूल में 320 कैप्ड खिलाड़ी, 1,224 अनकैप्ड खिलाड़ी और 30 एसोसिएट नेशन्स के खिलाड़ी शामिल हैं.

रिटेंशन में चौंकाने वाले फैसले: 

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ऋषभ पंत को रिटेन न करना लोगों को काफी अप्रत्याशित लगा था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को अपनी रिटेंशन लिस्ट में सबसे ऊपर रखा था, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो पाई और अब अय्यर ऑक्शन से चुने जायेंगे.

किसकी लगेगी सबसे बड़ी बोली: 

सबसे बड़ी बोली ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर लगने की संभावना है. उनकी कप्तानी क्षमता और विस्फोटक खेल के चलते कई फ्रेंचाइजियां इन पर बड़ी रकम खर्च करने को तैयार होंगी.

सबसे महंगी बोली वाले संभावित खिलाड़ी:

IPL 2025 Mega Auction: सबसे महंगी बोली के संभावित खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी शामिल हैं. उनकी खासियतें और अनुभव उन्हें इस मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ा दावेदार बनाते हैं.

क्रम संख्या 

खिलाड़ी

बेस प्राइज 

डिटेल्स 

1

ऋषभ पंत

₹2 करोड़

ऋषभ पंत का X-फैक्टर उन्हें ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बना सकता है. कप्तानी के लिए भी उनकी मांग होगी.

2

श्रेयस अय्यर

₹2 करोड़

DC श्रेयस को 25 करोड़ तक बोली लगाने की अटकले है. वह कप्तानी और मिडिल ऑर्डर के लिए बेहतरीन खिलाड़ी है.

3

केएल राहुल

₹2 करोड़

लखनऊ ने राहुल को रिलीज किया है, लेकिन उनकी कप्तानी का अनुभव उन्हें एक अच्छा विकल्प बनाता है.

4

ईशान किशन

₹2 करोड़

MI ने उन्हें रिलीज किया है, लेकिन उन्हें वापस खरीदने का प्रयास जरुर करेंगे. उनकी विकेटकीपिंग-बल्लेबाजी की डिमांड काफी अधिक है.

5

युजवेंद्र चहल

₹2 करोड़

भारतीय स्पिनर, जो कभी भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं. कई फ्रेंचाइजी उनकी बोली लगाने के लिए तैयार होंगी.

6

मोहम्मद शमी

₹2 करोड़

फिटनेस मुद्दे के बावजूद, शमी एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं. वह एक बिडिंग वॉर में शामिल हो सकते हैं.

7

अर्शदीप सिंह

₹2 करोड़

पंजाब ने अर्शदीप को रिलीज कर चौंकाया है। वह डेथ ओवर के विशेषज्ञ हैं और आईपीएल में एक बड़ी बोली आकर्षित करेंगे.

8

जोस बटलर

₹2 करोड़

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज किया है, लेकिन उनके मैच-विनिंग क्षमता के चलते कई टीमों की नजर उन पर होगी.

9

मिशेल स्टार्क

₹2 करोड़

स्टार्क पिछले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे. इस ऑक्शन में भी उनकी बड़ी मांग होने की उम्मीद है.

10

रचिन रविंद्र

₹1.5 करोड़

शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन को CSK ने रिलीज किया है, लेकिन वह RTM विकल्प में वापसी कर सकते हैं.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 13, 2024, 11:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News