This is an archived article last updated on Nov 24, 2024. The information may be outdated.

IPL 2025 Mega Auction: आज कितने बजे शुरू होगी नीलामी, किस ऐप पर फ्री में देख सकेंगे लाइव? जानें सबकुछ

Last Updated: Nov 24, 2024, 09:48 IST

IPL 2025 Mega Auction का आयोजन 24 और 25 नवंबर 2024 को जेद्दा, सऊदी अरब के अबादी अल-जौहर एरीना में होने जा रहा है. फैंस इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर और जियो सिनेमा ऐप व वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव देख सकते हैं. मोबाइल पर बिना सब्सक्रिप्शन के यह लाइव स्ट्रीमिंग हर किसी के लिए फ्री उपलब्ध होगी.  

IPL 2025 Mega Auction का आयोजन 24 और 25 नवंबर 2024 को जेद्दा, सऊदी अरब के अबादी अल-जौहर एरीना में होने जा रहा है.
IPL 2025 Mega Auction का आयोजन 24 और 25 नवंबर 2024 को जेद्दा, सऊदी अरब के अबादी अल-जौहर एरीना में होने जा रहा है.

IPL 2025 Mega Auction Live Streaming: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 आज यानी 24 नवंबर को शुरू हो रहा है और जो 25 नवंबर 2024 तक चलेगा. यह मेगा आयोजन अबादी अल-जौहर एरीना, जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होने जा रहा है, आयोजकों की ओर से जिसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है.  यह दूसरी बार है जब IPL का ऑक्शन भारत के बाहर हो रहा है। इसके पहले IPL 2024 का ऑक्शन दुबई में हुआ था. 

यह भी देखें:

IPL 2025 Retention Rules: टीम पर्स, रिटेंशन लिमिट और RTM कार्ड सहित देखें सभी नियम

IPL Auction 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?

IPL 2025 Mega Auction: ऑक्शन डिटेल्स: 

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 क्रिकेट फैंस के लिए खास आकर्षण लेकर आ रहा है, जो 24 और 25 नवंबर 2024 को जेद्दा, सऊदी अरब के अबादी अल-जौहर एरीना में होगा. इस मेगा ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी बोली के लिए उपलब्ध होंगे, जिनमें भारतीय और विदेशी सितारों पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है. 

तारीख

स्थान

शुरुआत का समय (IST)

24 नवंबर 2024

अबादी अल-जौहर एरीना, जेद्दा

दोपहर 3 बजे

25 नवंबर 2024

अबादी अल-जौहर एरीना, जेद्दा

दोपहर 3 बजे

IPL 2025 Mega Auction: कब और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग:

IPL 2025 Mega Auction: जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होने वाली नीलामी क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर और जियोसिनेमा ऐप व वेबसाइट पर फ्री में लाइव देख सकते हैं. इस बार कुल 574 खिलाड़ी बोली के लिए तैयार हैं. 

प्लेटफॉर्म

डिटेल्स 

टीवी प्रसारण

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त स्ट्रीमिंग

कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली: 

कुल खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी

विदेशी खिलाड़ी

एसोसिएट देशों के खिलाड़ी

577

367

210

3

इनमें 318 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. बड़े नाम जैसे जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क जैसे नाम शामिल हैं जिन पर फ्रेंचाइजियों की खास नजर रहेगी. 

यह भी देखें: IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 24, 2024, 09:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News