This is an archived article last updated on May 27, 2024. The information may be outdated.

IPL Final 2024 KKR vs SRH: रोमांच का अंत, कोलकाता ने फाइनल में हैदराबाद को हराकर जीती चमचमाती IPL ट्रॉफी

Last Updated: May 27, 2024, 00:12 IST

IPL Final Match 2024 KKR vs SRH: सुपर संडे के दिन आईपीएल 2024 के फाइनल में KKR और SRH की निर्णायक भिड़ंत हो रही है. दक्षिण की धड़कन (SRH) बनाम पूर्व की ताकत (KKR) की भिडंत देखने ही लायक है. आप फाइनल मैच की हर एक डिटेल्स यहां देख सकते है. यहां हम दोनों टीमों के उन खिलाड़ियों की बात करने जा रहे है जो मैच को किसी भी मोड़ से पलटने का दम रखते है. बात दें कि KKR ने दो आईपीएल ट्रॉफियां गौतम गंभीर की कप्तानी में जीती जो अब इस सीज़न में टीम के मेंटर हैं. 70 लीग मैचों और 3 प्लेऑफ़ के बाद अब हम सभी ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार हैं. जहां 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से  हो रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है.   

 IPL 2024 Final KKR vs SRH: हाईलाइट्स
 IPL 2024 Final KKR vs SRH: हाईलाइट्स

IPL Final 2024 Match Today: आईपीएल 2024 का फाइनल  कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज शाम 7:30 से शुरू होगा. इस बार देखने वाली बात यह कि कोलकाता क्या तीसरी बार चैंपियन बनती है या हैदराबाद दूसरी बार ख़िताब अपने नाम करती है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का यह तीसरा आईपीएल फाइनल है.  श्रेयस अय्यर की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार सफर तय करते हुए फाइनल में जगह बनाई है.वहीं SRH अनुभवी  पैट कमिंस के नेतृत्व में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. यहां हम दोनों टीमों के उन खिलाड़ियों की बात करने जा रहे है जो मैच को किसी भी मोड़ से पलटने का दम रखते है. 

फाइनल मैच का स्कोर-

KKR 84/0 (7)

SRH 113/10 (18.3)

KKR vs SRH Score हैदराबाद की बल्लेबाजी हुई डाउन:

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 47 रन पर इसके 4 बल्लेबाज आउट हो गए है. ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी पवेलियन लौटे.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है.   

IPL 2024 Final Playing 11: 70 लीग मैच और 3 प्लेऑफ़ के बाद अब फाइनल घड़ी:

70 लीग मैचों और 3 प्लेऑफ़ के बाद अब हम सभी ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार हैं. जहां 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से बस कुछ ही देर में होने जा रहा है. 

 -Update 26 May, 06:30 PM

IPL 2024 Final playing 11 सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP)  

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन आईपीएल 2024 में सबसे अभी तक सबसे वैल्युएबल खिलाड़ी है और इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरी बार सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) का पुरस्कार जीतने की ओर अग्रसर हैं.

 -Update 26 May, 06:08 PM

KKR vs srh playing 11 दोनों टीमें जीतने के लिए लगा देंगी जोर:

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीद कर रही है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद दूसरी बार ख़िताब जीतने की कोशिश करेगा. SRH को कप्तान पैट कमिंस से आईपीएल 2024 फाइनल में मास्टरक्लास प्रदर्शन की उम्मीद है.   

-Update 26 May, 05:40 PM

IPL 2024 Final फाइनल के लिए है रिज़र्व डे:

केकेआर बनाम एसआरएच खेल के लिए एक रिज़र्व डे (27 मई) रखा गया है. यदि बारिश के कारण मैच रुकता है तो अगले दिन वहीं से फिर से शुरू होगा. बारिश के दखल के कारण मैच के ओवर को कम भी किया जा सकता है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों को एक हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा. 

-Update 26 May, 05:23 PM

KKR vs SRH फाइनल के लिए चेन्नई का कैसा है मौसम 

चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. लेकिन चक्रवात रेमल के कारण बंगाल की खाड़ी में दाब बनने से चेन्नई का मौसम थोडा बदल सकता है. 

-Update 26 May, 05:13 PM

 

आईपीएल 2024 फाइनल में KKR के मजबूत बल्लेबाजी क्रम और SRH की घातक गेंदबाजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन फाइनल में हैदराबाद के ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और क्लासेन जैसे  बल्लेबाजों को रोकना KKR की टीम के लिए एक चुनौती होगी. आईपीएल में अपने 12 सीज़न में, हैदराबाद दो बार फाइनल में पहुंची है और पहली बार 2016 में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नेतृत्व में खिताब जीता था. फाइनल के हर एक ओवर दर्शकों के लिए रोमांच पैदा करेगा. चलिये अब दोनों टीमों की ताकत और कमजोर पक्ष की बात कर लेते है.   

 IPL 2024 Final KKR vs SRH: हाईलाइट्स

आईपीएल 2024 के हाई वोल्टेज मैच की हाई लाइट्स आप यहां नीचे देख सकते है-   

                                                                                          आईपीएल फाइनल 2024 - KKR vs SRH 

लीग का नाम 

इंडियन प्रीमियर लीग

मैच की तारीख

26 मई 2024 (रविवार)

समय 

शाम 7:30 बजे IST

स्टेडियम  

एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

कोलकाता नाइट राइडर्स  (कप्तान)

श्रेयस अय्यर

सनराइजर्स हैदराबाद (कप्तान)

पैट कमिंस 

टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद  (चुनी बल्लेबाजी)

फील्ड अंपायर

नितिन मेनन और जयारमन मदनगोपाल

थर्ड अंपायर

माइकल गफ़

मैच रेफरी

मनु नायर

मैच विजेता 

 

 ये खिलाड़ी पलट सकते है फाइनल:

 

IPL 2024 का ख़िताब जीतने के लिए दोनों टीमें पूरी ताकत लगा देंगी. ऐसे में कोलकाता और हैदराबाद के प्रमुख खिलाड़ियों का रोल अहम हो जाता है. चलिये जानते है दोनों टीमों के कौन-कौन से 5 खिलाड़ी मैच में अहम भूमिका निभा सकते है.  

क्रम संख्या 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

1

सुनील नरेन 

ट्रैविस हेड 

2

हर्षित राणा

अभिषेक शर्मा 

3

आंद्रे रसेल

हेनरिक क्लासेन

4

वेंकटेश अय्यर

नितीश रेड्डी

5

मिशेल स्टार्क

टी नटराजन

 KKR Probable 11 ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग 11:

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम के रूप में पहले प्लेऑफ़ गेम में आई है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के लिए यह एक शानदार सीजन रहा है. बात दें कि KKR ने दो आईपीएल ट्रॉफियां गौतम गंभीर की कप्तानी में जीती जो अब इस सीज़न में टीम के मेंटर हैं. 

प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर

 

SRH Probable 11 हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: 

पैट कमिंस की अगुआई में हैदराबाद की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, SRH की टीम जब मैदान पर उतरेगी तब टीम आक्रामक इरादे को जारी रखना चाहेगी. इस सीजन में बल्लेबाजों और उनके गेंदबाजों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है ऐसे में यह टीम ख़िताब की एक प्रबल दावेदार है.     

प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर

 

IPL FINAL 2024: Where to watch, कब कहां और कैसे देखे मैच: 

On TV: केकेआर बनाम एसआरएच मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर शाम 7:30 से LIVE प्रसारित किया जाएगा. 

On Mobile/ Online: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को होने वाला आईपीएल फाइनल मैच 2024  JioCinema ऐप और इसकी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा. 

IPL FINAL 2024 दोनों टीमों का स्क्वाड: 

दोनों टीमें दिग्गज खिलाड़ियों से भरी हुई है SRH में जहां ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी है तो वहीं दूसरी ओर KKR में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी है. यहां आप दोनों टीमों के पूरी लिस्ट देख सकते है, साथ कौन सा खिलाड़ी किस रोल में दिखेगा इसका भी पता आप यहां लगा सकते है-

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर)

ट्रैविस हेड

सुनील नरेन

अभिषेक शर्मा

वेंकटेश अय्यर

राहुल त्रिपाठी

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

नितीश रेड्डी

रिंकू सिंह

हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर)

आंद्रे रसेल

शाहबाज़ अहमद

रमनदीप सिंह

अब्दुल समद

अनुकूल रॉय

सनवीर सिंह

मिशेल स्टार्क

पैट कमिंस (कप्तान)

हर्षित राणा

भुवनेश्वर कुमार

वरुण चक्रवर्ती

विजयकांत व्यासकांत

वैभव अरोड़ा

टी नटराजन

मनीष पांडे

उमरान मलिक

नितीश राणा

ग्लेन फिलिप्स

श्रीकर भरत

वाशिंगटन सुंदर

शेरफेन रदरफोर्ड

जयदेव उनादकट

दुष्मंथा चमीरा

मयंक अग्रवाल

अंगकृष रघुवंशी

एडेन मार्कराम

साकिब हुसैन

अनमोलप्रीत सिंह

सुयश शर्मा

उपेन्द्र यादव

अल्लाह ग़ज़नफ़र

मयंक मार्कंडेय

चेतन सकारिया

झटवेध सुब्रमण्यन

 

फजलहक फारूकी

 

मार्को जानसन

 

आकाश महाराज सिंह

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 27, 2024, 00:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News