ASEAN-India Summit 2026: भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को मिलेगी नई मजबूती, सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

Last Updated: Nov 13, 2026, 17:21 IST

PM Modi Philippines Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर 2026 तक फिलीपींस के मनीला दौरे पर रहेंगे, जहां वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में शामिल होकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग व व्यापार को नई मजबूती देंगे।  

PM Modi Philippines Visit 2026
PM Modi Philippines Visit 2026

PM Modi Philippines Visit & East Asia Summit: भारतीय कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मोर्चे पर एक बार फिर भारत का प्रभाव वैश्विक लेवल पर मजबूत होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर (Ferdinand R. Marcos Jr.) के निमंत्रण पर 16 से 18 नवंबर 2026 तक फिलीपींस की राजधानी मनीला की ऑफिशियल यात्रा पर रहेंगे। वे भारतीय विदेश नीति और 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को नई उड़ान देने के लिए जा रहे है। 

इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (23rd ASEAN-India Summit) और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (21st East Asia Summit) में शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा, समुद्री सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयां देना है। 

PM Modi Philippines Visit & EAS 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनीला यात्रा और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रमुख डिटेल्स के बारे में जानने के लिए आप सभी नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

मुख्य डिटेल्स 

यात्रा की डेट  16 से 18 नवंबर 2026 
मेजबान देश व शहर मनीला, फिलीपींस (2026 का आसियान अध्यक्ष)
प्रमुख सम्मेलन
  • 23वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 
  • 21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

2026 की थीम / विशेष साल 

'समुद्री सहयोग साल' (ASEAN-India Year of Maritime Cooperation)

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) की स्थापना

साल 2005 (पहला सम्मेलन कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित)

EAS के कुल सदस्य देश

18 से अधिक देश (आसियान सदस्य देश 8 प्रमुख संवाद साझेदार देश, भारत संस्थापक सदस्य)

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (What Is the East Asia Summit?) क्या है?

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit - EAS) को समझना बेहद जरूरी है। आप सभी लोग यहां नीचे से जानकारी को डिटेल से जानें।

1. स्थापना और उद्देश्य

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) इंडो-पैसिफिक (Indo-Pacific) क्षेत्र के सामने आने वाली प्रमुख राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर रणनीतिक संवाद और सहयोग के लिए क्षेत्रीय नेताओं का एक सर्वोच्च मंच है। इसकी स्थापना साल 2005 में हुई थी। साथ ही, पहला शिखर सम्मेलन 14 दिसंबर 2005 को मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था।

2. सदस्य देश - Member Countries

यह एक ASEAN-centred forum है, जिसकी अध्यक्षता केवल आसियान का कोई सदस्य देश ही कर सकता है। इसमें आसियान के सदस्य देशों के अलावा 8 प्रमुख संवाद साझेदार देश शामिल हैं:

  • भारत 
  • ऑस्ट्रेलिया
  • चीन
  • जापान
  • दक्षिण कोरिया
  • न्यूजीलैंड
  • रूस (2011 में शामिल)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (2011 में शामिल)

3. सहयोग के प्रमुख क्षेत्र

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अंदर सहयोग के कई प्रमुख स्तंभ हैं, जिनमें शांति और सुरक्षा, सतत विकास, जलवायु और ऊर्जा सुरक्षा, शिक्षा, वित्त, वैश्विक स्वास्थ्य और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन शामिल हैं।

23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का मुख्य एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' (Act East Policy) और इंडो-पैसिफिक विजन को और अधिक सुदृढ़ करेगी:

  • आसियान-भारत एक्शन प्लान (2026-2030): इस बैठक में नेता व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) की समीक्षा करेंगे और साल 2026-2030 के लिए आसियान-भारत कार्य योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।
  • समुद्री सहयोग साल 2026: भारत और आसियान साल 2026 को 'आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष' के रूप में मना रहे हैं, इसलिए समुद्री सुरक्षा, नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) और कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • 35 सालों की साझेदारी का जश्न: साल 2027 में भारत-आसियान संवाद संबंधों के 35 साल और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 5 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियों की रूपरेखा भी इस सम्मेलन में तय की जाएगी।
  • द्विपक्षीय बैठकें और रात्रिभोज: मनीला प्रवास के दौरान पीएम मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे और सम्मेलन से इतर कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

आसियान शिखर सम्मेलन के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भी भाग लेंगे। यह मंच क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मामलों पर आसियान के सदस्य देशों और अन्य भागीदार देशों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। इस मंच पर क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें और रात्रिभोज

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मनीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम फिलीपींस के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक विशेष Dinner के साथ शुरू होगा। इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें (Bilateral Meetings) करने की भी पूरी संभावना है, जिससे द्विपक्षीय कूटनीति को और बढ़ावा मिलेगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 13, 2026, 17:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News