भारत का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें यहां
महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल उत्पादन का 70-80% हिस्सा पैदा करता है। यहां सालाना 24-28 लाख मीट्रिक टन अंगूर का उत्पादन होता है। राज्य भारत के कुल अंगूर निर्यात का 80% से अधिक हिस्सा भेजता है, जिसमें नासिक और सांगली प्रमुख निर्यातक जिले हैं। नासिक को वाइन कैपिटल भी कहा जाता है।
भारत में यदि प्रमुख फलों की बात करें, तो इसमें अंगूर भी का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल भारत में खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में भारत के अलग-अलग राज्यों में हमें इसकी पैदावार देखने को मिलती है।
लेकन, महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक अंगूरों का उत्पादन होता है। यहां के अंगूरों को न सिर्फ देशभर में भेजा जाता है, बल्कि विदेशों में भी आपूर्ति की जाती है। महाराष्ट्र में कितना होता है अंगूर का उत्पादन और क्या कहते हैं आंकड़ें, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
कितना होता है अंगूर का उत्पादन
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) और Economic Survey 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादक राज्य बना हुआ है।
यहां अंगूर उत्पादन की बात करें, तो सालाना यहां 24 लाख से 28 लाख मीट्रिक टन अंगूर का उत्पादन होता है। हालांकि, मौसम की वजह से इन आंकड़ों में थोड़ा अंतर हो सकता है। राज्य में देश के कुल उत्पादन का 70 से 80 फीसदी हिस्सा उत्पादित होता है।
80 फीसदी से अधिक निर्यात
भारत द्वारा हर साल जितना अंगूर विदेशों में निर्यात किया जाता है, उसका 80 फीसदी से अधिक हिस्सा अकेला महाराष्ट्र द्वारा निर्यात किया जाता है। यहां नासिक और सांगली जिले सबसे बड़े निर्यातक जिले हैं।
शराब उत्पादन में प्रथम स्थान
महाराष्ट्र में न सिर्फ खाने वाले अंगूरों का उत्पादन होता है, बल्कि शराब उत्पादन के लिए भी यहां अंगूरों का उत्पादन किया जाता है। इसके लिए नासिक जिला प्रसिद्ध है, जो कि Wine Capital के नाम से जाना जाता है।
महाराष्ट्र में किस किस्म के अंगूरों की खेती होती है
महाराष्ट्र में विभिन्न प्रकार के अंगूरों की खेती होती है। हालांकि, इसमें थॉमसन सीडलेस और फ्लेम सीडलेस जैसी किस्मों की खेती प्रमुख है। इन किस्मों के अंगूरों की बाजार में अधिक मांग रहती है।
महाराष्ट्र के किन-किन जिलों में होती है अंगूर की खेती
महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में अंगूर की खेती होती है, जिनमें ये जिले प्रमुख हैंः
-नासिक (Nashik)
-सांगली (Sangli)
-सोलापुर (Solapur)
-पुणे (Pune)
पढ़ेःं भारत का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें नाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.