This is an archived article last updated on Nov 22, 2023. The information may be outdated.

भारत में किस राज्य को कहा जाता है ‘मूंगफलियों का राज्य’, जानें

Last Updated: Nov 22, 2023, 17:25 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें कुल 7935 शहर दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़े साल 2011 की जनगणना के हैं। भारत के प्रत्येक राज्य की अपनी विशेष पहचान है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य मूंगफलियों के लिए जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत में मूंगफलियों का राज्य
भारत में मूंगफलियों का राज्य

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। यहां 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसमें शहरी शहरों की संख्या 7935 तक हो गई है।

यह आंकड़े आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के हैं, जो कि साल 2011 में दर्ज की गई जनगणना से लिए गए हैं। इससे पहले साल 2001 में कुल शहरों की संख्या 5161 थी। आपने भारत के अलग-अलग राज्यों के बारे में सुना और पढ़ा होगा।

हर राज्य की अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास है। इसके साथ ही कुछ राज्य अपने यहां की फसलों के लिए भी जाने जाते हैं, जिससे राज्यों को विशेष पहचान मिली है। सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही बाजारों में मूंगफलियों का बाजार भी गर्म हो गया है। आपमें से भी कई लोग मूंगफली के शौकिन होंगे, जो सर्द दिनों में गर्म-गर्म मूंगफली खाने का शौक रखते होंगे।

इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य मूंगफलियों के लिए जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंःभारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें



दुनिया में कहां-कहां होता है मूंगफली का उत्पादन

दुनिया में सूडान से लेकर पश्चिमी अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और नाइजीरिया में प्रमुख रूप से मूंगफली का उत्पादन होता है। 

 

भारत में मूंगफली का उत्पादन

भारत में मूंगफली उत्पादन की बात करें, तो प्रमुख रूप से गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान व ओडिसा में मूंगफली का सबसे अधिक उत्पादन होता है। यहां से भारत के अलग-अलग भागों में मूंगफली की आपूर्ति की जाती है।

 

भारत में किस राज्य को कहा जाता है मूंगफली का राज्य

अब बात करें कि आखिर किस राज्य को मूंगफली का राज्य कहा जाता है, तो आपको बता दें कि गुजरात को भारत में मूंगफली का राज्य कहा जाता है।


क्यों कहा जाता है मूंगफली का राज्य

अब सवाल है कि आखिर इस राज्य को ही मूंगफली का राज्य क्यों कहा जाता है। दरअसल, गुजरात में मूंगफली का सबसे अधिक उत्पादन होता है। अकेले गुजरात में ही दुनिया की 40 फीसदी मूंगफली का उत्पादन यहां होता है। गुजरात में 20 लाख हेक्टेयर जमीन पर मूंगफली की खेती होती है, जहां से हर साल करीब 26 लाख टन मूंगफली का उत्पादन होता है। 

 

किन शहरों में होता है मूंगफली का उत्पादन

यदि आप गुजरात पहुंचेंगे, तो आपको यहां पर अलग-अलग शहरों में मूंगफली की खेती देखने को मिल जाएगी। इसमें जूनागढ़, राजकोट, अमरेली, जामनगर, सबरकंथ और भावनगर जैसे प्रमुख इलाके हैं, जहां आपको मूंगफली की खेती मिलेगी। 

 

इन देशों में है भारत की मूंगफली की मांग

भारत अपने यहां मूंगफली का उत्पादन करने के साथ विदेशों में भी इसका निर्यात करता है, जिसमें थाईलैंड, फिलिपिंस, मलेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया में भारत की मूंगफली की मांग रहती है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और जिलों से साझा करता है सीमा, जानें

पढ़ेंः भारत का सबसे पूर्वी बिंदू कौन-सा है, पढ़ें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 13, 2023, 12:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News