भारत का सबसे पूर्वी बिंदू कौन-सा है, पढ़ें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं और इन सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग शहर हैं। भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक अलग-अलग दूरस्थ बिंदु बने हुए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पूर्वी बिंदु कौन-सा है और यह भारत के किस राज्य में स्थित है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत भौगोलिक दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो वह 32,87 263 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इसे दुनिया के प्रमुख सबसे बड़े देशों में शामिल करता है।
भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेश फैले हुए हैं। ऐसे में यहां अलग-अलग बिंदु हैं, जो कि सबसे दूरस्थ बिंदु भी कहलाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पूर्वी बिंदु कौन-सा है और वह किस राज्य में स्थित है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे पश्चिमी जिला कौन-सा है, जानें
भारत का सबसे पूर्वी बिंदु कौन-सा है
भारत के सबसे पूर्वी बिंदु की बात करें, तो यह अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। इस राज्य के किबिथू शहर को भारत का सबसे पूर्वी बिंदु के तौर पर भी जाना जाता है।

11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है किबिथू
भारत का किबिथू बिंदु करीब 11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह लोहित नदी के किनारे बसा हुआ एक शहर है। भारत का यह शहर चीन के तिब्बत सीमा से लगे अंजॉ जिले में पड़ता है, जहां लोहित नदी भी बहती है। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने के बाद लोहित नदी के किनारे बसी भारत की है यह पहली बस्ती है।
इलाके में रहते हैं बहुत कम लोग
भारत के इस जिले में बहुत ही कम लोग रहते हैं। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां रहने वाले कुल लोगों की संख्या 723 दर्ज की गई थी। हालांकि, यह शहर साफ सुथरा होने के साथ-साथ शांतिप्रिय इलाका भी है।
किबिथू से भारत में प्रवेश करती है लोहित नदी
भारत में बहने वाली प्रमुख नदियों की बात करें, तो इसमें ब्रह्मपुत्र नदी का भी नाम लिया जाता है। हालांकि, इसका उद्गम भारत में नहीं होता है। ब्रह्मपुत्र नदी भारत में बहने वाली सबसे गहरी नदियों में से एक है।
इसकी प्रमुख उपनदी की बात करें, तो वह लोहित नदी है, जो कि तिब्बत से निकलकर आती है। ऐसे में किबिथू शहर ही वह शहर है, जहां से लोहित नदी भारत में प्रवेश करती है।
पढ़ेंः भारत के किस गांव में सबसे पहले होता है सूर्योदय, जानें
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘पटाखों का शहर’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.