भारत का सबसे पश्चिमी जिला कौन-सा है, जानें
भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। यहां 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसमें 4000 से अधिक शहर हैं। भारत के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक अलग-अलग जिले बसे हुए हैं। इस कड़ी में हर दिशा में भारत का सबसे दूरस्थ बिंदु भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु कौन-सा है और भारत का सबसे पश्चिमी जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। यहां 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसमें 4000 से अधिक शहर हैं। वहीं, कुछ एजेंसियों के मुताबिक, जनसंख्या के मामले में हम पहले स्थान पर आ गए हैं।
सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध एतिहासिक स्थलों और अनूठी परंपराओं का घर होने की वजह से हर साल बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भारत को करीब से जानने के लिए यहां पहुंचते हैं। हालांकि, क्या आप भारत को करीब से जानते हैं।
यदि हां, तो क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु कौन-सा और यह सबसे पश्चिमी जिला कौन-सा है है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें
भारत का सबसे पश्चिमी राज्य कौन-सा है
भारत के पश्चिम में बहुत-से राज्य हैं, लेकिन यदि सबसे पश्चिमी राज्य की बात करें, तो इस सूची में गुजरात का नाम लिया जाता है।
भारत का सबसे पश्चिमी जिला
भारत के गुजरात राज्य में जिलों की बात करें, तो यहां कुल 33 जिले हैं। इसमें कच्छ जिला सबसे बड़ा जिला, जबकि सबसे छोटा जिला डांग जिला है। वहीं, सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला अहमदाबाद है। यहां सबसे पश्चिमी जिले की बात करें, तो वह कच्छ जिला है।

भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु कौन-सा है
भारत के सबसे पश्चिमी बिंदु की बात करें, तो वह गुहार मोती है, जो कि कच्छ जिले में स्थित है। भारत का यह बिंदु गुहार मोती में नारायण सरोवर गांव और कोटेश्वर मंदिर के पास स्थित है। गुजरात पहुंचने वाले कई पर्यटक यहां पर्यटन के लिए भी पहुंचते हैं और फोटो क्लिक करवाते हैं। सोशल मीडिया पर हमें इस तरह की कई तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं।
भारत के पश्चिम में कुल कितने राज्य हैं
भारत के पश्चिमी भाग में कुल तीन राज्य आते हैं। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या दो है, जिनमें दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेश हैं।
भारत में सबसे बड़ा जिला
भारत के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो आपको बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से कच्छ जिला ही भारत का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45674 वर्ग किलोमीटर है।
वहीं, अकेला यह जिला गुजरात के 23 फीसदी से अधिक भाग को कवर करता है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कच्छ जिले का करीब 51 फीसदी हिस्सा खारे रेगिस्तान से भरा हुआ है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें
पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.