This is an archived article last updated on Nov 10, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और जिलों से साझा करता है सीमा, जानें

Last Updated: Nov 10, 2023, 16:45 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही जनसंख्या के मामले में भारत का यह राज्य पहले स्थान पर आता है। भारत के इस राज्य में सबसे अधिक जिले भी हैं, जो कि अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और कौन-कौन-से जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

भारत के उत्तर में सबसे प्रमुख राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम भी आता है। साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, भारत का यह राज्य सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इसके साथ ही क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का यह राज्य चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

उत्तर प्रदेश राजनीतिक, आर्थिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है, जहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। यहां स्थित हर शहर की अपनी खासियत है।

इसके साथ ही भारत के अलग-अलग राज्यों में आपको उत्तर प्रदेश के रहने वाले मूल निवासी मिल जाएंगे। उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्यों से अपनी सीमा भी साझा करता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और कितने जिलों से अपनी सीमा साझा करता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें

 

 

उत्तर प्रदेश कितने राज्यों से साझा करता है सीमा

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

इससे सीमा साझा करने वाले राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान हैं। इसके साथ ही दिल्ली एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसके साथ उत्तर प्रदेश अपनी सीमा साझा करता है। 

 

मध्यप्रदेश के कितने जिलों के साथ साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश अपनी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुल 13 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें मुरैना, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और संगरौली जिले शामिल हैं। इसके साथ ही यह उत्तर प्रदेश के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करने वाला राज्य है।

 

बिहार के किन जिलों के साथ साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश बिहार के 8 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर व रोहतास जिले शामिल हैं।

 

हरियाणा के कितने जिलों के साथ साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश हरियाणा के 7 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल व नूंह है। 

 

उत्तराखंड के कितने जिलों से साझा करता है सीमा 

उत्तर प्रदेश अपनी पड़ोसी राज्य यानि कि उत्तराखंड के 5 जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनिताल व उधम सिंह नगर शामिल हैं।

 

राजस्थान के कितने जिलों के साथ साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश राजस्थान के कुल दो जिलों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसमें भरतपुर और धौलपुर शामिल हैं।

 

झारखंड के कितने जिलों के साथ साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश झारखंड के एक जिले के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि गढ़वा जिला है।

 

हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों के साथ साझा करता है सीमा

उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश के सिर्फ एक जिले के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जो कि सिरमौर जिला है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 10, 2023, 16:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News