This is an archived article last updated on Jul 19, 2019. The information may be outdated.

आईसीसी क्रिकेट “हॉल ऑफ़ फेम” में शामिल भारतीय क्रिकेटरों की सूची

Last Updated: Jul 19, 2019, 11:40 IST

“हॉल ऑफ फेम" की लिस्ट में क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर खिलाडियों को शामिल किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के द्वारा फेडरल ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एफआईसीए) के सहयोग से 2 जनवरी 2009 से जारी की जा रही है. आज तक इस प्रतिष्ठित सूची में 90 क्रिकेट खिलाडियों को शामिल किया जा चुका है जिनमें केवल 6 भारतीय शामिल हैं.

Indians Hall of Fame-2018
Indians Hall of Fame-2018


आईसीसी क्रिकेट “हॉल ऑफ फेम" की लिस्ट में क्रिकेट की महान हस्तियों को शामिल किया जाता है.  आईसीसी, “हॉल ऑफ फेम” में शामिल किये जाने वाले महान खिलाड़ियों की सूची हर साल जारी करता है. भारत की ओर से इस सूची में जगह बनाने वाले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर थे जिन्हें वर्ष 2009 में निकाली गयी पहली ही लिस्ट में शामिल किया गया था.

हॉल ऑफ फेम के मौजूदा सदस्य तय करते हैं कि इस लिस्ट में कौन से नए चेहरे शामिल किये जायेंगे.

वर्ष 2019 की लिस्ट में 3 नए चेहरों को शामिल किया गया है. ये नए नाम हैं भारत के सचिन तेंदुलकर, दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड और ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक.

sachin in icc hall of fame

सन 2009 से आज तक केवल 6 भारतीयों को इस सूची में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट की दीवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़,  ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर-बल्लेबाज क्लेयर टेलर को 2018 में इस लिस्ट में शामिल किया गया था.

dravid hall of fame 2018

भारत में शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की सूची

क्रिकेट पुरुषों का खेल माना जाता है; शायद यही कारण है कि इस लिस्ट में शामिल 90  खिलाड़ियों में से केवल 8 महिलाएं हैं.

वर्ष 2010 में, इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान“रेचेल फ़्लिंट” हॉल ऑफ फेम सूची में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं थी और 2019 में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक इस लिस्ट में शामिल होने वाली दूसरी महिला बनीं हैं.

आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल भारतीय क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है;

  खिलाड़ी का नाम

   टीम

  शामिल होने का वर्ष

 1. बिशन सिंह बेदी

 भारत

  2009

 2. कपिल देव

 भारत

  2009

 3. सुनील गावस्कर

 भारत

  2009

 4. अनिल कुंबले     

 भारत

  2015

 5. राहुल द्रविड़

 भारत

  2018

6. सचिन तेंदुलकर 

भारत 

2019

2 जनवरी 2009 से, आईसीसी हॉल ऑफ फ़ेम सूची में 90  खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस लिस्ट में सबसे अधिक खिलाड़ी इंग्लैंड टीम (28) के, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 26 और वेस्ट इंडीज के 18 खिलाड़ी हैं.

icc hall of fame

 हम आशा करते हैं कि हॉल ऑफ़ फेम में भविष्य में धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाडियों को भी शामिल किया जायेगा.

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच क्या होता है और कहाँ खेला जाता है?

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jul 19, 2019, 11:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News