शतरंज के खेल में विश्व शतरंज महासंघ द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड ग्रेंड मास्टर का होता है. विश्व शतरंज महासंघ के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक; जुलाई 2019 तक भारत के 64 खिलाडियों ने ग्रेंड मास्टर का ख़िताब हासिल कर लिया था. जनवरी 2019 में तमिलनाडु के रहने वाले डी. गुकेश मंगलवार को दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं उन्होंने 12 साल सात महीने और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल की और इस प्रकार वह भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड R.प्रग्गानंधा शतरंज के नाम था जिन्होंने यह उपलब्धि जून 2018 में 12 साल 10 महीने की उम्र में हासिल की थी.
जुलाई 2019 तक FIDE रेटिंग सूची में 1680 ग्रैंडमास्टर्स शामिल हैं, जिनमें से 1643 पुरुष और 37 महिलाएं हैं. विश्व में सबसे अधिक ग्रैंडमास्टर रूस में 255, यूएस में 101, जर्मनी में 96 और यूक्रेन में 93 हैं.
इस समय विश्व में नंबर एक शतरंज खिलाड़ी नोर्वे के मैग्नस कार्लसन हैं जबकि भारत के नंबर एक खिलाडी विश्वनाथन आनंद विश्व में 9 नम्बर पर हैं. विश्व के लोकप्रिय शतरंज खिलाड़ी श्री विश्वनाथन आनंद भारत में पहले ग्रैंडमास्टर थे. इस लेख में भारत के सभी शतरंज ग्रैंडमास्टर्स और उनके रेटिंग के अंक बताये गये हैं.
आइये भारत के सभी शतरंज ग्रैंडमास्टरों की सूची पर नजर डालें;
| खिलाड़ी | रेटिंग |
| 1. आनंद, विश्वनाथन | 2776 |
| 2. हरिकृष्णा, पी. | 2731 |
| 3. विदित, संतोष गुजराती | 2723 |
| 4. शशीकिरण, कृष्णन | 2671 |
| 5. गांगुली, सूर्य शेखर | 2657 |
| 6. नेगी, परिमार्जन | 2656 |
| 7. अभिबान भास्करन | 2650 |
| 8. सेतुरमन एस.पी. | 2649 |
| 9. अरविंद, चिदंबरम | 2617 |
| 10. गुप्त, अभिजीत | 2615 |
| 11. गोपाल गीता नारायनन | 2593 |
| 12. कार्तिकेयन, मुरली | 2592 |
| 13. संदीपन, चंदा | 2579 |
| 14. सेनगुप्ता, दीप | 2579 |
| 15. नारायणन, S.L. | 2575 |
| 16. वैभव, सूरी | 2544 |
| 17. घोष, दिप्तायन | 2536 |
| 18. देबाशीस, दास | 2533 |
| 19. ललिथ, बाबू | 2531 |
| 20. स्वप्निल, एस. धोपड़े | 2526 |
| 21. विष्णु प्रसन्ना वी. | 2526 |
| 22. श्याम, सुंदर एम. | 2525 |
| 23. नारायणन, श्रीनाथ | 2525 |
| 24. दीन चक्रवर्थी जे. | 2520 |
| 25. पुराणिक, अभिमन्यु | 2520 |
| 26. कन्नप्पन, प्रियदर्शन | 2513 |
| 27. गगारे, शार्दुल | 2510 |
| 28. चोपड़ा, आर्यन | 2509 |
| 29. हरिका, द्रोणवल्ली | 2503 |
| 30. अरुण प्रसाद, एस. | 2501 |
| 31. कुंटे, अभिजीत | 2499 |
| 32. तेजकुमार, एम.एस. | 2493 |
| 33. वेंकटेश, एम.आर. | 2487 |
| 34. अनुराग,हमल | 2484 |
| 35. अश्विन, जयराम | 2484 |
| 36. ग्रोवर, सहज | 2484 |
| 37. अक्षयराज, कोरे | 2482 |
| 38. पंचानतन, मगेश | 2480 |
| 39. रमेश, आर. बी. | 2472 |
| 40. नीलोत्पल, दास | 2468 |
| 41. अंकित, आर. राजपरा | 2465 |
| 42. लक्ष्मण, आर.आर. | 2457 |
| 43. बरुआ, दिब्येंदु | 2443 |
| 44. बाक्रे, तेजस | 2427 |
| 45. सुंदरराजन, किदंबी | 2427 |
| 46. थिप्से, प्रवीण एम. | 2418 |
| 47. शर्मा, हिमांशु | 2411 |
| 48. झा, श्रीराम | 2392 |
| 49. सप्तर्षि रॉय | 2500 (2018) |
| 50. R.प्रग्गानंधा | 2529 (2018) |
| 51. निहाल सरीन | 2018 |
| 52. अर्जुन इरिगैसी | 2018 |
| 53. कार्तिक वेंकटरमन | 2018 |
| 59. N.R. विसाख | 2505 (2019) |
| 60. डी. गुकेश | 2,510 (2019) |
| 61. पी. इनियान | 2509 (2019) |
| 62. स्वयं मिश्रा | 2479 (2019) |
| 63. गिरीश कौशिक | 2501 (2019 |
| 64. पृथ्वी गुप्ता | 2493 (2019) |
सारांश के तौर पर यह कहा जा सकता है कि शतरंज का खेल देश के सभी हिस्सों में अपने पंख फैला रहा है. हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए यह उम्मीद की जाती है कि भारत आगे आने वाले सालों में और भी ग्रैंड मास्टर पैदा करेगा जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम और ऊंचा उठेगा.
किसी शतरंज खिलाडी को ग्रेंड मास्टर कब कहा जाता है?
आईसीसी क्रिकेट “हॉल ऑफ़ फेम” में शामिल भारतीय क्रिकेटरों की सूची
Comments
All Comments (0)
Join the conversation