भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की सूची
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का पद भारत सरकार के सबसे शक्तिशाली नौकरशाहों में से एक है. NSA का पद पहली बार नवंबर 1998 में बनाया गया था. NSA के रूप में नियुक्त किया जाने वाला व्यक्ति ज्यादातर भारतीय विदेश सेवा या भारतीय पुलिस सेवा से संबंधित होता है. भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा थे जबकि वर्तमान NSA अजीत डोभाल हैं.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) का वरिष्ठ अधिकारी होता है. NSA; राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर भारत के प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में काम करता है. वर्तमान में अजीत डोभाल वर्तमान एनएसए हैं; वह अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं और उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है.
अजीत डोभाल से पहले; राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर 4 व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था. श्री ब्रजेश मिश्रा; भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी नवंबर 1998 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा नियुक्त भारत के पहला राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे जो 22 मई 2004 तक अपने पद पर रहे थे.
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की सूची इस प्रकार है;
| नाम | कार्यकाल | प्रधानमन्त्री |
| 1. ब्रजेश मिश्र (IFS) | नवम्बर 1998 से 22 मई 2004 | अटल बिहारी वाजपेयी |
| 2.J. N. दीक्षित (IFS) | 23 मई 2004 से 3 जनवरी 2005 | मनमोहन सिंह |
| 3.M. K. नारायणन (IPS) | 3जनवरी 2005 से 23 जनवरी 2010 | मनमोहन सिंह |
| 4. शिवशंकर मेनन (IFS) | 24 जनवरी 2010 से 28 मई 2014 | मनमोहन सिंह |
| 5. अजीत डोभाल (IPS) | 30 मई 2014 से वर्तमान तक |
NSA की नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा की जाती है. इस समिति की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री करते हैं.
वर्तमान में दो डिप्टी एनएसए हैं;ये रिटायर्ड IPS राजिंदर खन्ना और पंकज सरन, IFS हैं. ये दोनों डिप्टी एनएसए को उसके कार्य संचालन में सहायता करते हैं.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के कार्य (Functions of National Security Advisor)
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भारत के प्रधानमंत्री को भारत के लिए बाहरी और आंतरिक सुरक्षा खतरों से संबंधित सभी मामलों पर सलाह देता है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA); सभी खुफिया रिपोर्ट प्राप्त करता है और उन्हें प्रधानमंत्री के सामने पेश करता है. NSA, भारत के प्रधानमंत्री की ओर से रणनीतिक और संवेदनशील मुद्दों पर आयोजित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बैठकों में भाग लेता है.
भारत का NSA; चीन, पाकिस्तान और इजरायल के साथ सुरक्षा मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में भी कार्य करता है. आपने देखा होगा कि एनएसए, आधिकारिक विदेशी और राजकीय यात्राओं पर प्रधानमंत्री के साथ जाता है.
भारत के वर्तमान एनएसए; अजीत डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और उन्हें प्रति माह 1,62,500 रुपये का वेतन मिलता है.
तो यह थी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की पूरी सूची. एनएसए की सूची कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है; इसलिए छात्रों को इसे अच्छी तरह से याद रखने की आवश्यकता है.