This is an archived article last updated on Jan 9, 2024. The information may be outdated.

क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित किन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Jan 9, 2024, 17:21 IST

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी है. शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 09 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किये गए.   

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023

वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्टित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी थी. शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 09 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किये गए. साथ ही मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 भी प्रदान किये गए.

दो खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न:

देश के सबसे बड़े खेल अवार्ड मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की भी घोषणा कर दी गयी है. इस बार यह अवार्ड बैडमिंटन के दो दिग्गज खिलाड़ियों को दिया गया. बैडमिंटन में इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खेल मंत्रालय ने उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना है. 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की कैटेगरी:

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
  • अर्जुन पुरस्कार
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)
  • ध्यानचंद पुरस्कार (खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए)  
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पिछले चार वर्षों में खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है. 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

क्र.सं.

खिलाड़ी का नाम

खेल

1

चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी

बैडमिंटन

2

रंकीरेड्डी सात्विक साई राज

बैडमिंटन

अर्जुन पुरस्कार: 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बाद अर्जुन पुरस्कार देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल अवार्ड है. यह अवार्ड पिछले चार वर्षों में खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है.

                अर्जुन पुरस्कार 2023 विजेता लिस्ट

क्र.सं.

खिलाड़ी का नाम

खेल

  1.  

ओजस प्रवीण देवताले

तीरंदाजी

  1.  

अदिति गोपीचंद स्वामी

तीरंदाजी

  1.  

श्रीशंकर एम

एथलेटिक्स

  1.  

पारुल चौधरी

एथलेटिक्स

  1.  

मोहम्मद हुसामुद्दीन

मुक्केबाज़ी

  1.  

आर वैशाली

शतरंज

  1.  

मोहम्मद शमी

क्रिकेट

  1.  

अनुष अग्रवाल

घुड़सवारी

  1.  

 दिव्यकृति सिंह

घुड़सवारी ड्रेसेज

  1.  

 दीक्षा डागर

गोल्फ़

  1.  

कृष्ण बहादुर पाठक

हॉकी

  1.  

पुखरामबम सुशीला चानू

हॉकी

  1.  

पवन कुमार

कबड्डी

  1.  

रितु नेगी

कबड्डी

  1.  

नसरीन

खो-खो

  1.  

पिंकी

लॉन बॉल्स

  1.  

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

निशानेबाजी

  1.  

ईशा सिंह

निशानेबाजी

  1.  

हरिंदर पाल सिंह संधू

स्क्वॉश

20. अयहिका मुखर्जी  टेबल टेनिस
  1.  

सुनील कुमार

कुश्ती

  1.  

अंतिम पंघाल

कुश्ती

  1.  

नाओरेम रोशिबिना देवी

वुशू

  1.  

शीतल देवी

पैरा तीरंदाजी

  1.  

इलूरी अजय कुमार रेड्डी

ब्लाइंड क्रिकेट

  1.  

प्राची यादव

पैरा कैनोइंग

यह भी देखें:

एग्जाम ओरिएंटेड: साल 2023 के महत्वपूर्ण अवार्ड और उनके विजेताओं की लिस्ट

द्रोणाचार्य पुरस्कार:

यह अवार्ड उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को दिया जाता है. खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु यह अवार्ड प्रशिक्षकों को दिया जाता है.   

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023 (नियमित श्रेणी)

क्र.सं.

कोच का नाम

खेल

  1.  

ललित कुमार

कुश्ती

  1.  

आर बी रमेश

शतरंज

  1.  

महावीर प्रसाद सैनी

पैरा एथलेटिक्स

  1.  

शिवेन्द्र सिंह

हॉकी

  1.  

गणेश प्रभाकर देवरुखकर

मलखंब

 

              द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता 2023 (आजीवन श्रेणी)

क्र.सं.

कोच का नाम

खेल

  1.  

जसकीरत सिंह ग्रेवाल

गोल्फ़

  1.  

भास्करन ई

कबड्डी

  1.  

जयन्त कुमार पुशीलाल

टेबल टेनिस

ध्यानचंद पुरस्कार (खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए):

            ध्यानचंद पुरस्कार 2023 (खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए)

क्र.सं.

खिलाड़ी का नाम

खेल

  1.  

मंजूषा कंवर

बैडमिंटन

  1.  

विनीत कुमार शर्मा

हॉकी

  1.  

कविता सेल्वराज

कबड्डी

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2023:

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए हर साल प्रदान की जाती है. इस साल यह गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को प्रदान किया जा रहा है.  

              मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी विजेता (2023)

1.

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

 विजेता

2.

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब

प्रथम उपविजेता 

3.

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र

द्वितीय उपविजेता 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 9, 2024, 17:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News