This is an archived article last updated on Dec 21, 2023. The information may be outdated.

IPL Auction 2024: सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Last Updated: Dec 21, 2023, 19:45 IST

आईपीएल 2024 के इस ऑक्शन में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे है. जहां कई खिलाड़ी अच्छे पैसों में ख़रीदे गए तो वहीं कई बड़े नाम को किसी टीम ने नहीं पूछा. मिचेल स्टार्क की इस ऑक्शन में सबसे बड़ी लगी. ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा. आईये एक नजर डालते हैं उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर जो बिके और उन्हें किस टीम ने किस कीमत पर ख़रीदा.  

सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

आईपीएल 2024 के इस ऑक्शन में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे है. जहां कई खिलाड़ी अच्छे पैसों में ख़रीदे गए तो वहीं कई बड़े नाम को किसी टीम ने नहीं पूछा. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में धमाकेदार शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को मोटी रकम मिली है. 

फिर से खुल गयी ट्रेडिंग विंडो:

आईपीएल टीमों के पास अगले सीजन के यह आखिरी मौका नहीं था, टीमें अभी भी खिलाड़ियों का ट्रेड कर सकती है. खिलाड़ियों के ट्रेड के लिए विंडो 20 दिसंबर से खुल गयी है. इसके तहत टीमें आपस में खिलाड़ियों का ट्रेड कर सकती है.  

क्या है ट्रेडिंग विंडो का नियम:

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, ट्रेडिंग विंडो सीजन खत्म होने के एक महीने बाद शुरू होती है और नीलामी की तारीख से एक हफ्ते पहले तक खुली रहती है. नीलामी के बाद यह फिर से खुलता है और अगले सीज़न के शुरू होने के महीने पहले तक खुली रहती है. ट्रेडिंग विंडो 2024 सीज़न शुरू होने से एक महीने पहले तक के लिए फिर से खुली है. 

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी:

मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ (लगभग 2,982,000 अमेरिकी डॉलर) में खरीदा जो अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी है. ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने आईपीएल नीलामी में इतिहास रच दिया. कमिंस आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा.

हेड को मिले 6.8 करोड़:

ट्रेविस हेड को आईपीएल 2024 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइज 2 करोड़ था. वहीं ऑस्टेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कोई खरीददार नहीं मिला उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था.  

यह भी देखें: 

IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार बने ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

क्या है आईपीएल नीलामी की साइलेंट टाई-ब्रेकर बोली और कब होगी लागू?

IPL ऑक्शन 2024 के सबसे महंगे टॉप 10 खिलाड़ी:


IPL ऑक्शन 2024 के सबसे महंगे टॉप 10 खिलाड़ी

टीम खिलाड़ी रोल कीमत
कोलकाता नाइट राइडर्स मिचेल स्टार्क गेंदबाज ₹24,75,00,000
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस हरफनमौला ₹20,50,00,000
चेन्नई सुपर किंग्स डेरिल मिशेल हरफनमौला ₹14,00,00,000
पंजाब किंग्स हर्शल पटेल हरफनमौला ₹11,75,00,000
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अल्जारी जोसेफ गेंदबाज ₹11,50,00,000
गुजरात टाइटंस स्पेंसर जॉनसन गेंदबाज ₹10,00,00,000
पंजाब किंग्स रिले रोसौव  बैटर ₹8,00,00,000
चेन्नई सुपर किंग्स समीर रिज़वी बैटर ₹8,40,00,000
गुजरात टाइटंस शाहरुख खान हरफनमौला ₹7,40,00,000
राजस्थान रॉयल्स रोवमैन पॉवेल बैटर ₹7,40,00,000
दिल्ली कैपिटल्स कुमार कुशाग्र विकेट कीपर ₹7,20,00,000

आईपीएल ऑक्शन 2024 में बिके हुए खिलाड़ियों की लिस्ट:

आइए एक नजर डालते हैं उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर जो बिके और उन्हें किस टीम ने किस कीमत पर ख़रीदा. 

 

                                                                 आईपीएल ऑक्शन 2024 में ख़रीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी 

टीम 

कीमत 

मिचेल स्टार्क 

केकेआर

24.75 करोड़ 

रोवमैन पॉवेल

राजस्थान रॉयल्स

7.4 करोड़ रुपये

रिले रोसौव 

पंजाब किंग्स

8 करोड़

हैरी ब्रूक

दिल्ली कैपिटल्स

4 करोड़ रुपये

ट्रैविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद

6.8 करोड़ रुपये

यश दयाल

आरसीबी

6 करोड़ रुपये

पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद 20.50 करोड़
गेराल्ड कोएत्ज़ी मुंबई इंडियंस 5 करोड़ रुपये
हर्षल पटेल पंजाब किंग्स 11.75 करोड़ रुपये
क्रिस वोक्स पंजाब किंग्स 4.2 करोड़
रचिन रवींद्र  चेन्नई सुपर किंग्स
1.8 करोड़ 
शार्दुल ठाकुर  चेन्नई सुपर किंग्स 4 करोड़ रुपये 
अज़मतुल्लाह उमरज़ई  गुजरात टाइटन्स  50 लाख 
डेरिल मिशेल  चेन्नई सुपर किंग्स 14 करोड़ रुपये
केएस भारत  केकेआर 50 लाख 
चेतन सकारिया केकेआर 50 लाख 
अल्जारी जोसेफ  आरसीबी 11.5 करोड़ 
उमेश यादव  गुजरात टाइटन्स  5.8 करोड़ 
शिवम मावी  लखनऊ सुपर जाइटन्स  6.4 करोड़ 
जयदेव उनादकट  सनराइजर्स हैदराबाद  1.6 करोड़ रुपये 
दिलशान मदुशंका  मुंबई इंडियंस  4.6 करोड़ रुपये 
सुशांत मिश्रा  गुजरात टाइटन्स  2.2 करोड़ रुपये 
कार्तिक त्यागी  गुजरात टाइटन्स  60 लाख
मानव सुथार गुजरात टाइटन्स  20 लाख
अंगकृष रघुवंशी केकेआर 20 लाख
रमनदीप सिंह केकेआर 20 लाख
रसिख डार दिल्ली कैपिटल्स 20 लाख
रिकी भुई दिल्ली कैपिटल्स 20 लाख
अवनीश राव अरावली चेन्नई सुपर किंग्स 20 लाख
मुस्तफिजुर रहमान चेन्नई सुपर किंग्स 2 करोड़ रुपये 
समीर रिज़वी चेन्नई सुपर किंग्स 8.4 करोड़ रुपये 
कुमार कुशाग्र दिल्ली कैपिटल्स 7.2 करोड़ रुपये 
जे रिचर्डसन दिल्ली कैपिटल्स 5 करोड़ रुपये 
मुजीब रहमान केकेआर 2 करोड़ रुपये 
शेरफेन रदरफोर्ड केकेआर 1.5 करोड़ रुपये 
गस एटकिंसन केकेआर 1  करोड़ रुपये 
डेविड विली लखनऊ सुपर जाइटन्स 
2  करोड़ रुपये 
नुवान तुषारा मुंबई इंडियंस 4.8 करोड़
मोहम्मद नबी मुंबई इंडियंस 1.5 करोड़
श्रेयस गोपाल मुंबई इंडियंस 20 लाख
शुभम दुबे राजस्थान रॉयल्स 5.8 करोड़ 
लॉकी फर्ग्यूसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 करोड़ 
जयदेव उनादकट सनराइजर्स हैदराबाद  1.6 करोड़ 

इन बड़े नामों को नहीं मिला कोई खरीददार:

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस और जोश हेज़लवुड सहित, करुण नायर और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाजों को भी किसी टीम ने नहीं ख़रीदा.     

 

                                                                      अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

खिलाड़ी 

देश 

बेस प्राइज 

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया

2 करोड़ रुपये

करुण नायर 

भारत 

50 लाख रुपये

मनीष पांडे 

भारत 

50 लाख रुपये

जोश इंगलिस 

ऑस्ट्रेलिया

2 करोड़

कुसल मेंडिस 

श्रीलंका

50 लाख रुपये

लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड 

2 करोड़ रुपये

जोश हेज़लवुड

ऑस्ट्रेलिया

2 करोड़ रुपये

आदिल रशीद

इंग्लैंड

2 करोड़ रुपये

वकार सलामखिल 

अफगानिस्तान

50 लाख रुपये

अकील होसेन

त्रिनिदाद

50 लाख

ईश सोढ़ी

न्यूजीलैंड 

75 लाख रुपये

तबरेज़ शम्सी 

दक्षिण अफ्रीका

50 लाख रुपये

मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान

2 करोड़ रुपये

शिवा सिंह 

भारत

20 लाख

पुलकित नारंग 

भारत

20 लाख

मुर्गन अश्विन 

भारत

20 लाख

कुलदीप यादव 

भारत

20 लाख

ईशान पोरेल 

भारत

20 लाख

विष्णु सोलंकी

भारत

20 लाख

उर्विल पटेल 

भारत

20 लाख

रितिक शौकीन 

भारत

20 लाख

अतीत शेठ

भारत

20 लाख

विवरांत शर्मा

भारत

20 लाख

सरफराज खान 

भारत

20 लाख

मो. अरशद खान 

भारत

20 लाख

राज अंगद बावा 

भारत

20 लाख

मनन वोहरा 

भारत

20 लाख

रोहन कुन्नूमल

भारत

20 लाख

सौरव चौहान 

भारत

20 लाख

प्रियांश आर्य

भारत

20 लाख

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 21, 2023, 19:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News