First Time in IPL Auction: आईपीएल 2024 सीजन के लिए खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. आईपीएल 2024 नीलामी का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में की गयी. इस बार आईपीएल नीलामी के इतिहास में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने जो आईपीएल के 17 वर्षो के इतिहास में कभी नहीं बने थे.
आईपीएल में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण इस बार खिलाड़ियों पर खूब धनवर्षा हुई. नीलामी में बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों पर भी सभी फ्रेंचाइज की नजरें थे. इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने स्क्वाड में शामिल किया.
इस आर्टिकल में हम नीलामी में होने वाली प्रमुख घटनाओं के बारें में बताने जा रहे है जो आईपीएल के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुई.
यह भी पढ़ें: IPL Auction 2024: सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
आईपीएल नीलामी 2024 कैसे रही ऐतिहासिक:
आईपीएल नीलामी 2024 खिलाड़ियों की खरीद के अलावा कई मायनों में ऐतिहासिक रही. इस बार नीलामी में कई ऐसी भी घटनाएँ हुई जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार देखने को मिली. चलिये जानते है इनके बारें में-
पहली बार आईपीएल नीलामी देश के बाहर:
आईपीएल नीलामी 2024 का आयोजन इस बार दुबई के कोका कोला एरिना में आयोजित की गयी. यह पहला मौका था जब आईपीएल नीलामी देश के बाहर आयोजित की गयी और किसी होटल के बजाय इसका आयोजन मल्टीपरपज काम्प्लेक्स में आयोजित किया गया.
पहली बार खिलाड़ियों की बोली 20 करोड़ के पार:
आईपीएल के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों के लिए लगाने वाली बोली 20 करोड़ के पार गयी. 20 करोड़ या उससे अधिक की बोली पहली बार किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए लगी. इस नीलामी में दो खिलाड़ियों के लिए 20 करोड़ से अधिक की बोली लगी.
20 करोड़ की बोली वाले पहले खिलाड़ी:
आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी की बोली 20 करोड़ या उससे भी अधिक गयी. पैट कमिंस 20 करोड़ की बोली पाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने. साथ ही वह पहले विदेशी खिलाड़ी बने जिनकी बोली 20 करोड़ के पार गयी.
यह भी पढ़ें: IPL Auction 2024: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?
IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली:
आईपीएल के इतिहास में पहली बार सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की सबसे बड़ी बोली लगायी और मिचेल स्टार्क को अपनी टीम शामिल किया. केकेआर ने 24.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर तेज गेंदबाज स्टार्क को अपने स्क्वाड में शामिल किया.
पहली बार 20 करोड़ से अधिक में ख़रीदे गए 2 खिलाड़ी:
आईपीएल नीलामी के 17 वर्षो पुराने इतिहास में पहली बार दो खिलाड़ी 20 करोड़ से अधिक के प्राइज पर ख़रीदे गए. पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में ख़रीदा तो वहीं केकेआर ने 24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया.
दोनों आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पिछले आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को मिले 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से अधिक पैसे मिलेंगे. नीलामी में कुल खर्च का 19.64% केवल दो खिलाड़ियों (मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस) के नाम रहा. डेरिल मिशेल तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हें सीएसके ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था.
नीलामी से किस देश में गया कितना पैसा:
देश | खिलाड़ियों की संख्या | टोटल पैसा |
भारत | 46 | 79.45 करोड़ |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 68.05 करोड़ |
इंग्लैंड | 6 | 13.1 करोड़ |
वेस्ट इंडीज | 4 | 21.15 करोड़ |
न्यूज़ीलैंड | 3 | 17.8 करोड़ |
दक्षिण अफ्रीका | 4 | 14 करोड़ |
श्रीलंका | 3 | 10.9 करोड़ |
अफगानिस्तान | 3 | 4 करोड़ |
बांग्लादेश | 1 | 2 करोड़ |
नीलामी में तेज गेंदबाजों का रहा जलवा:
इस नीलामी में ख़रीदे गए कुल 72 खिलाड़ियों में से 36 तेज गेंदबाज है या तेज़ गेंदबाज़ी करने वाले ऑलराउंडर है. इन 36 खिलाड़ियों को अकेले कुल मिलाकर 154.5 करोड़ रुपये (लगभग 18.5 मिलियन यूएस डॉलर) मिले जो अपने आप में एक इतिहास है.
IPL नीलामी इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर:
आईपीएल नीलामी 2024 की नीलामी कराने वाली मल्लिका सागर आईपीएल इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर बन गयी है, इससे पहले किसी महिला ने आईपीएल नीलामी को लीड नहीं किया था.
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डेब्यूटेंट (अनकैप्ड खिलाड़ी):
युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी इस सीजन सबसे महंगे डेब्यूटेंट (अनकैप्ड) खिलाड़ी बनकर उभरे है उन्हें धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ में ख़रीदा. वह वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे डेब्यूटेंट अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए है.
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे डेब्यूटेंट (अनकैप्ड खिलाड़ी) | ||||
खिलाड़ी | प्राइज | टीम | साल | देश |
वरुण चक्रवर्ती | 8.4 करोड़ | पंजाब किंग्स | 2019 | भारत |
समीर रिज़वी | 8.4 करोड़ | चेन्नई सुपर किंग्स | 2024 | भारत |
रिले मेरेडिथ | 8.0 करोड़ | पंजाब किंग्स | 2021 | ऑस्ट्रेलिया |
जोफ्रा आर्चर | 7.2 करोड़ | राजस्थान रॉयल्स | 2018 | इंग्लैंड |
कुमार कुशाग्र | 7.2 करोड़ | दिल्ली कैपिटल्स | 2024 | भारत |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation