This is an archived article last updated on Apr 7, 2024. The information may be outdated.

दुनिया के 10 सबसे बड़े नेशनल पार्क की सूची, पढ़ें

Last Updated: Apr 7, 2024, 14:13 IST

दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग नेशनल पार्क मौजूद हैं। ये नेशनल पार्क जीव-जंतुओं का घर होने के साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के साथ जैव विविधता को भी बनाए रखते हैं। आपने भारत के अलग-अलग नेशनल पार्क के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दुनिया के कुछ नेशनल पार्क के बारे में जानते हैं। इसमें भी क्या आप दुनिया के 10 सबसे बड़े नेशनल पार्क के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

दुनिया के सबसे बड़े नेशनल पार्क
दुनिया के सबसे बड़े नेशनल पार्क

दुनिया में जिस प्रकार शहर और गांव महत्त्वपूर्ण हैं। इसी प्रकार प्रकृति में हरे-भरे नेशनल पार्क का भी महत्त्व है। क्योंकि, नेशनल पार्क जैव विविधता को बनाए रखने के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत करते हैं। यही वजह है कि यह वन्यजीवों के रहने के लिए यह एक अहम स्थान के रूप में जाने जाते हैं।

आपने अलग-अलग नेशनल पार्क के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे बड़े नेशनल पार्क कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

कौन-सा है सबसे बड़ा नेशनल पार्क

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क कौन-सा है, तो आपको बता दें कि सबसे बड़ा नेशनल पार्क ग्रीनैंड में मौजूद है। यह नेशनल पार्क पूर्वोत्तर ग्रीनलैंड राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि 972,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस नेशनल पार्क को 1974 में स्थापित किया गया था, जबकि 1988 में इसे राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला था। 

दूसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क काविर राष्ट्रीय उद्यान है। यह नेशनल पार्क ईरान में मौजूद है। अब बात करें इसके कुल क्षेत्रफल की, तो यह कुल 89,286 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क

तीसरे सबसे बड़े नेशनल पार्क की बात करें, तो यह कुट्टिरनिकपाक राष्ट्रीय उद्यान है। यह पार्क कनाडा में स्थित है, जो कि 37,775 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पार्क अपने यहां पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं के लिए जाना जाता है। 

पद

नाम

जगह

क्षेत्रफल (वर्ग किमी में)

1.

पूर्वोत्तर ग्रीनलैंड राष्ट्रीय उद्यान

ग्रीनलैंड

972,000

2.

काविर राष्ट्रीय उद्यान

ईरान

89,286

3.

कुट्टिनिरपाक राष्ट्रीय उद्यान

कनाडा

37,775

4.

नामीब-नौक्लुफ़्ट राष्ट्रीय उद्यान

नामिबिया

49,768

5.

रैंगल-सेंट. इलियास राष्ट्रीय उद्यान

संयुक्त राज्य अमेरिका

37,000

6.

सेंट्रल कालाहारी गेम रिजर्व

बोत्सवाना

52,800

7.

वुड बफेलो राष्ट्रीय उद्यान

कनाडा

44,807

8.

पापाहानामोकुआकेआ समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

संयुक्त राज्य अमेरिका

36,700

9.

ग्रेट बैरियर रीफ मरीन पार्क

ऑस्ट्रेलिया

34,870

10.

क्लुआन नेशनल पार्क और रिजर्व

कनाडा

22,013

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन के लिए अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले राज्य कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2024, 14:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News