भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है और यह भारतीय उपमहाद्वीप का एकमात्र देश है, जो उपमहाद्वीप के प्रत्येक सदस्य देश के साथ अपनी भूमि सीमा साझा करता है। यहां हम अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित भारतीय राज्यों की सूची दे रहे हैं, जो यूपीएससी-प्रीलिम्स, एसएससी, राज्य सेवाएं, एनडीए, सीडीएस और रेलवे आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी है।
भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और यह भारतीय उपमहाद्वीप का एकमात्र ऐसा देश है, जो उपमहाद्वीप के प्रत्येक सदस्य देश के साथ अपनी स्थलीय सीमा साझा करता है। भारत के सात भूमि पड़ोसी देश हैं- अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, चीन, म्यांमार, नेपाल और पाकिस्तान।
यहां हम अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित भारतीय राज्यों की सूची दे रहे हैं, जो यूपीएससी-प्रीलिम्स, एसएससी, राज्य सेवाएं, एनडीए, सीडीएस और रेलवे आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी है।
भारत की कुल अंतरराष्ट्रीय सीमा कितनी है
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत की कुल अंतरराष्ट्रीय सीमा कितनी है, तो आपको बता दें कि यह भारत की कुल अंतरराष्ट्रीय सीमा 15106.7 किलोमीटर है।
कितनी है तटीय सीमा
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत पश्चिमी और पूर्वी भाग में तटीय रूप से फैला हुआ है। ऐसे में यहां कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो कि तटीय सीमा साझा करते हैं। भारत की तटीय सीमा की बात करें, तो यह 7516.6 किलोमीटर है। भारत के तटीय राज्य भारत के आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि, इन तटों के माध्यम से देश-विदेश से बड़ी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार किया जाता है।
पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भारतीय राज्य
अफगानिस्तान
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि अफगानिस्तान के साथ सीमा कौन सीमा साझा करता है, तो आपको बता दें कि यह भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) है।

भूटान
अब सवाल है कि भारत के पड़ोसी देश यानि कि भूटान के साथ कौन सीमा साझा करता है, तो इस देश के साथ पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम अपनी सीमाएं साझा करते हैं।
बांग्लादेश
भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी है, जिससे भारत के घनिष्ठ संबंध हैं। इस देश के साथ भारतीय राज्य के रूप में पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम अपनी सीमाएं साझा करते हैं।
चीन
चीन भारत के महत्त्वपूर्ण पड़ोसी देशों में से एक है। भारत-चीन के रिश्ते अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। चीन के साथ जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश अपनी सीमाएं साझा करते हैं।
म्यांमार
म्यांमार देश के साथ अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम अपनी सीमाएं साझा करते हैं।
नेपाल
नेपाल भी भारत का पड़ोसी देश है। इस देश के साथ भारत की ओर से बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल राज्य के रूप में अपनी सीमाएं साझा करते हैं।
पाकिस्तान
भारत के पड़ोसी देश यानि कि पाकिस्तान के साथ जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात अपनी सीमाएं साझा करते हैं।
पढ़ेंः दुनिया के 5 सबसे बड़े दूध उत्पादक देश, भारत का है यह स्थान, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.