This is an archived article last updated on Apr 3, 2024. The information may be outdated.

दुनिया के 5 सबसे बड़े दूध उत्पादक देश, भारत का है यह स्थान, जानें

Last Updated: Apr 3, 2024, 13:17 IST

दुनिया के अलग-अलग देशों में दूध का उत्पादन होता है। इतिहास उठाकर देखें, तो दूध हर घर की जरूरत रहा है, जिसका बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सेवन करते हैं। क्योंकि, यह अपने पौष्टिक तत्त्वों के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि दुनिया के पांच सबसे बड़े दूध उत्पादक देश कौन-से हैं। साथ ही इस सूची में भारत कौन-से पायदान पर है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे बड़े दूध उत्पादक देश
सबसे बड़े दूध उत्पादक देश

वर्तमान समय में शायद ही कोई घर ऐसा हो, जहां दूध का उपयोग नहीं किया जाता है। सामान्य तौर पर पीने से लेकर चाय व कॉफी के लिए लोग दूध का उपयोग करते हैं। इसके अलावा दूध से तैयार होने वाले उत्पादों की संख्या भी कम नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दूध का सेवन करते हैं। क्योंकि, यह अपने पौष्टिक तत्त्वों के लिए जाना जाता है।

दुनिया में अलग-अलग देश दूध का उत्पादन कर रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में दूध के 5 सबसे बड़े उत्पादक देश कौन-से हैं। साथ ही इस लिस्ट में भारत का क्या स्थान है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें

दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है। आपको बता दें कि सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश भारत ही है। 

कितना करता है दूध का उत्पादन

अब सवाल है कि भारत में हर साल कितना दूध का उत्पादन होता है, तो आपको बता दें कि यहां हर साल 208,984,430 टन दूध का उत्पादन होता है। इतने बड़े आंकड़े के साथ भारत पूरी दुनिया के कुल दूध उत्पादन में करीब 23 से 24 फीसदी योगदान देता है। यही वजह है कि भारत को दुनिया में दूध की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। 

दूसरा सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश

अब सवाल है कि यदि पहले पायदान पर भारत है, तो दूसरे पायदान पर कौन है, तो आपको बता दें कि इस स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका है, जो कि 102,654,616 टन दूध का उत्पादन करता है। 

 

दुनिया में दूध के पांच सबसे बड़े उत्पादक देश

 

रैंक

देश

उत्पादन(टन में)

1

भारत 

208,984,430

2

संयुक्त राज्य अमेरिका

102,654,616

3

पाकिस्तान

65,78,5000

4

चीन

41,245,664

5

ब्राजील

36,663,708

 

दूध उत्पादन के आंकड़े स्थिर नहीं हैं। अलग-अलग देशों में दूध उत्पादन में कमी और बढ़ोतरी की वजह से इन आंकड़ों में भी अंतर आता रहता है। हालांकि, अन्य देशों के मुकाबले भारत में अधिकांश दूध का उत्पादन होता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन के अन्य लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः भारत के कौन-से राज्य पाकिस्तान के साथ साझा करते हैं सीमा, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 3, 2024, 13:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News