This is an archived article last updated on Jun 10, 2024. The information may be outdated.

Lok Sabha Results 2024: किस बीजेपी प्रत्याशी ने दर्ज की सबसे बड़ी और किसने दर्ज की सबसे छोटी जीत?

Last Updated: Jun 10, 2024, 18:24 IST

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. वह लगातार तीसरी बार (2014, 2019 और 2024) शपथ लेने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए है. भारत में लोकसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को ही घोषित कर दिए गए थे लेकिन चुनावों के नतीजों पर आधारित रोचक डेटा हम अब भी आप तक पहुंचा रहे है. यहां हम बीजेपी नेताओं द्वारा दर्ज की गयी सबसे बड़ी जीत और सबसे कम वोटों के अंतर जीतने वाली सीटों की चर्चा करने जा रहे है.  

7 सबसे बड़े मार्जिन से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार
7 सबसे बड़े मार्जिन से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार

भारत में लोकसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को ही घोषित कर दिए गए थे लेकिन चुनावों के नतीजों पर आधारित रोचक डेटा हम अब भी आप तक पहुंचा रहे है. भारत के लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की जीत के मार्जिन का विश्लेषण करना चुनावी रणनीतियों और मतदाताओं के रुझानों को समझने के लिए महत्वपूर्ण होता है.

लगातार तीसरी बार मोदी का राजतिलक:

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. वह लगातार तीसरी बार (2014, 2019 और 2024) शपथ लेने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए है. इससे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने यह कारनामा किया था. मोदी की नई मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल है. भाजपा नेतृत्व ने इस बार लोकसभा चुनाव हारने वाले 17 मंत्रियों में से 16 को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया है.    

Modi Cabinet Ministers List 2024: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां देखें   

BJP’s Highest and Lowest Margin Wins: जैसा की सबको पता है इस चुनाव में बीजेपी ने पूरे देश में सबसे अधिक सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, बीजेपी ने कुल 240 सीटों पर दर्ज की थी. इस लेख में हम चुनाव आयोग के आंकड़ों के आधार पर, बीजेपी की ओर से पूरे देश में 7 सबसे बड़े और 7 सबसे कम मार्जिन से जीते हुए उम्मीदवारों की सूची तैयार की है, जो न केवल चुनावी राजनीति की दिलचस्प तस्वीर पेश करती है, बल्कि विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के राजनीतिक परिदृश्य को भी उजागर करती है.

यह भी देखें: 

Lok Sabha Election Results 2024: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है?  

लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे बड़ी जीत:

लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़ी मार्जिन से जीत की बात करें तो इंदौर से बीजेपी नेता शंकर लालवानी ने दर्ज की है. जो किसी बीजेपी नेता की भी सबसे बड़ी जीत है. बीजेपी नेताओं की बात करें तो इस लिस्ट में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, नवसारी से सी आर पाटिल, गांधीनगर से अमित शाह शामिल हैं.    

7 सबसे बड़े मार्जिन से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार: 

यहां आप लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले 7 बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट देख सकते है-   

निर्वाचन क्षेत्र

विजेता 

निकटतम प्रतिद्वंदी 

जीत का अंतर 

इंदौर (26) (मध्य प्रदेश)

शंकर लालवानी

संजय, 

बहुजन समाज पार्टी,

NOTA वोट- 218674

1,175,092

विदिशा (18) (मध्य प्रदेश)

शिवराज सिंह चौहान

प्रतापभानु शर्मा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

821,408

नवसारी (25) (गुजरात)

सी आर पाटिल

नैषाधभाई भूपतभाई देसाई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

773,551

गांधीनगर (6) (गुजरात)

अमित शाह

सोनल रमनभाई पटेल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

744,716

रायपुर (8) (छत्तीसगढ)

बृजमोहन अग्रवाल

विकास उपाध्याय

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

575,285

जबलपुर (13) (मध्य प्रदेश)

आशीष दुबे

दिनेश यादव

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

486,674

अहमदाबाद ईस्ट (7) (गुजरात)

हसमुखभाई पटेल (एच.एस.पटेल)

हिम्मतसिंह प्रह्लादसिंह पटेल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

461,755

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री और सांसद के शपथ में क्या है अंतर, पीएम दो बार क्यों लेते है शपथ? 

बीजेपी की ओर से रवींद्र ने दर्ज की सबसे छोटी जीत:

बीजेपी के सबसे कम मार्जिन से जीतने वाले उम्मीदवारों की बात करें तो इस सूची में जाजपुर से रवींद्र नारायण बेहरा, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह,कांकेर से भोजराज नाग जैसे नाम शामिल हैं. इन उम्मीदवारों ने बहुत कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. जाजपुर से रवींद्र नारायण ने महज 1,587 वोट के अनतर से बीजू जनता दल की सर्मिष्ठा सेठी को हराया.

यह भी पढ़ें: कब बनी थी पहली गठबंधन सरकार और कौन बना था प्रधानमंत्री?

7 सबसे कम मार्जिन से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार: 

यहां आप बीजेपी के सबसे कम मार्जिन से जीतने वाले सात उम्मीदवारों की डिटेल्स देख सकते है-  

निर्वाचन क्षेत्र

विजेता 

निकटतम प्रतिद्वंदी 

जीत का अंतर 

जाजपुर (8) (ओडिशा) 

रवींद्र नारायण बेहरा

सर्मिष्ठा सेठी

(बीजू जनता दल)

1,587

जयपुर ग्रामीण (6) (राजस्थान) 

राव राजेंद्र सिंह

अनिल चोपड़ा (INC) 

1,615

कांकेर (11) (छत्तीसगढ)

भोजराज नाग

बीरेश ठाकुर

(भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

1,884

फर्रुखाबाद (40) (उत्तर प्रदेश)

मुकेश राजपूत

डॉ. नवल किशोर शाक्य

(समाजवादी पार्टी)

2,678

फूलपुर (51) (उत्तर प्रदेश)

प्रवीण पटेल

अमर नाथ सिंह मौर्य

(समाजवादी पार्टी)

4,332

महबूबनगर (11) (तेलंगाना)

अरुणा डी. के

चल्ला वामशी चंद रेड्डी

(भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

4,500

बिष्णुपुर (37) (पश्चिम बंगाल)

खान सौमित्र

सुजाता मंडल

(अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस)

5,567

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 10, 2024, 18:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News