This is an archived article last updated on Jun 11, 2024. The information may be outdated.

Lok Sabha चुनाव में बिहार से सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले नेता कौन है?

Last Updated: Jun 11, 2024, 10:17 IST

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को ही घोषित कर दिए गए थे. नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. इस बार भी बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण और विकास की राजनीति का मिला-जुला असर देखने को मिला. इस लेख में हम बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले और सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों के बारें में बताने जा रहे है.     

सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले तीन उम्मीदवार
सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले तीन उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को ही घोषित कर दिए गए थे. साथ ही केंद्र में सरकार के गठन की भी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सरकार बनाने का दावा करते हुए नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता भी चुन लिया है. नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7: 15 बजे लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा कैबिनेट के सदस्य भी शपथ लेंगे.  

वहीं बिहार लोकसभा 2024 के परिणामों ने राजनीतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ा है. एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में सर्वाधिक सीटें हासिल की है हालांकि राज्य की 40 लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में विभिन्न दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली. भाजपा ने अपने विकास के एजेंडे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा करते हुए बड़ी जीत हासिल की. वहीं, राजद और कांग्रेस वाले ‘INDIA’ गठबंधन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की है.

यह भी देखें:

PM Modi Cabinet 2024: मोदी का राजतिलक, नई कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

कब बनी थी पहली गठबंधन सरकार और कौन बना था प्रधामंत्री?

 Lok Sabha Election Results 2024: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है?

इस बार भी बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण और विकास की राजनीति का मिला-जुला असर देखने को मिला. इस लेख में हम बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले और सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों के बारें में बताने जा रहे है. 

राज भूषण चौधरी ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत:

बिहार के मुजफ्फरपुर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार राज भूषण चौधरी ने पूरे राज्य में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने मुजफ्फरपुर सीट 234,927 वोटों के अंतर से जीती. उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजय निषाद को हराया.   

यह भी पढ़ें: Narendra Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री और सांसद के शपथ में क्या है अंतर, पीएम दो बार क्यों लेते है शपथ?

सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले तीन उम्मीदवार:

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और झंझारपुर सीटों पर विजयी उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है, नीचे दी गयी तालिका में आप पूरी डिटेल्स देख सकते है- 

लोकसभा सीट 

विजेता 

निकटतम प्रतिद्वंदी 

जीत का अंतर 

मुजफ्फरपुर

राज भूषण चौधरी (BJP)

अजय निषाद (INC)

234,927

समस्तीपुर

शाम्भवी (लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास))

सनी हजारी (INC)

187,251

झंझारपुर

रामप्रीत मंडल (जनता दल (यू)

सुमन कुमार महासेठ (विकासशील इंसान पार्टी)

184,169 

राज्य में सबसे कम अंतर से जीते रूडी:

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में सबसे कम वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव प्रताप रूडी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बिहार की सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को 13,661 मतों से पराजित किया. 

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार   

सबसे कम वोटों के अंतर से जीतने वाले तीन उम्मीदवार:

बिहार में सबसे कम वोटों के अंतर से जीतने वाले तीन उम्मीदवारों के नाम और उनके लोकसभा क्षेत्र की डिटेल्स नीचे दी गयी है. 

लोकसभा सीट 

विजेता 

निकटतम प्रतिद्वंदी 

जीत का अंतर 

सारण 

राजीव प्रताप रूडी (BJP)

रोहिणी आचार्य (RJD)

13,661

सासाराम

मनोज कुमार (INC)

शिवेश कुमार (BJP)

19,157

अररिया

प्रदीप कुमार सिंह (BJP)

शाहनवाज (RJD)

20,094

यह भी देखें:

Haryana Lok Sabha Election Result 2024: हरियाणा में किसने जीती कौन-सी सीट और क्या रहा जीत का अंतर?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 11, 2024, 10:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News