This is an archived article last updated on Jun 19, 2024. The information may be outdated.

Lok Sabha Results Rajasthan 2024: सबसे अधिक और सबसे कम मतों से जीतने वाले प्रत्याशी कौन है?

Last Updated: Jun 19, 2024, 21:09 IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को ही घोषित कर दिए गए थे. इस चुनाव में 25 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ था, जिसमें प्रमुख दलों के बीच रोचक टक्कर देखने को मिली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 14 सीटों पर जीत हासिल की और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी. इस लेख में हम राज्य में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले उम्मीदवारों और सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों के बारें में बताने जा रहे है.     

Lok Sabha Results Rajasthan 2024: राजस्थान में सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार
Lok Sabha Results Rajasthan 2024: राजस्थान में सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को ही घोषित कर दिए गए थे. सत्तारूढ़ बीजेपी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई. इस चुनाव में 25 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ था, जिसमें प्रमुख दलों के बीच रोचक टक्कर देखने को मिली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 14 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने 8 सीटें जीतीं, जबकि अन्य दलों जैसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की.

यह भी देखें: 

मोदी का राजतिलक, नई कैबिनेट में किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर? देखें पूरी लिस्ट

भारतीय राजनीति में लगातार तीन बार पीएम की शपथ लेने वाले नेता कौन है?

इस परिणाम से यह स्पष्ट है कि बीजेपी ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है, जबकि कांग्रेस ने भी महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा किया है. इस लेख में हम राज्य में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले उम्मीदवारों और सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों के बारें में बताने जा रहे है. सबसे अधिक मार्जिन से जीतने वालों में राजसमंद की महिमा कुमारी मेवाड़ (बीजेपी) है.  

यह भी देखें: 

Lok Sabha Election Results 2024: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है? 

Lok Sabha चुनाव में बिहार से सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले नेता कौन है?

लोकसभा चुनाव परिणाम राजस्थान 2024  (Party Wise Results):

पार्टी का नाम

सीट

भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी

14

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - आईएनसी

8

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - सीपीआई (एम)

1

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी - आरएलटीपी

1

भारत आदिवासी पार्टी - बीएचआरटीएडीवीएसआईपी

1

कुल

25

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री और सांसद के शपथ में क्या है अंतर, पीएम दो बार क्यों लेते है शपथ? 

महिमा कुमारी ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत: 

राजस्थान के राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार महिमा कुमारी मेवाड़ ने राज्य में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर को 392,223 वोटों के अंतर से हराया. यहां आप नीचे टेबल में राज्य की पांच सबसे बड़ी जीत के बारें में पढ़ सकते है-   

सबसे अधिक मार्जिन से जीतने वाले पांच उम्मीदवार (Highest Margin Wins)

निर्वाचन क्षेत्र

विजेता 

निकटतम प्रतिद्वंदी 

जीत का अंतर

राजसमंद

महिमा कुमारी मेवाड़ (बीजेपी)

डॉ. दामोदर गुर्जर (INC)

392,223

चित्तौड़गढ़

चंद्र प्रकाश जोशी (बीजेपी)

अंजना उदयलाल (INC)

389,877

झालावाड़-बारां

दुष्यंत सिंह (बीजेपी)

उर्मिला जैन "भाया" (INC)

370,989

भीलवाड़ा

दामोदर अग्रवाल (बीजेपी)

सी.पी. जोशी (INC)

354,606

जयपुर

मंजू शर्मा (बीजेपी) 

प्रताप सिंह खाचरियावास (INC)

331,767

यह भी पढ़ें: कब बनी थी पहली गठबंधन सरकार और कौन बना था प्रधानमंत्री?

जयपुर ग्रामीण में जीत का अंतर सबसे कम:

लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य में सबसे कम वोटों के अंतर से जीत की बात करें तो जयपुर ग्रामीण सीट से राव राजेंद्र सिंह (बीजेपी) ने 1,615 वोटों से जीत दर्ज की जो पूरे राज्य में सबसे कम अंतर से होने वाली जीत है. यहां आप राज्य में न्यूनतम मार्जिन से जीतने वाले उम्मीदवारों के बारें में पढ़ सकते है-      

न्यूनतम अंतर से जीतने वाले नेता (Lowest Margin Wins)

निर्वाचन क्षेत्र

विजेता 

निकटतम प्रतिद्वंदी

जीत का अंतर

जयपुर ग्रामीण

राव राजेंद्र सिंह (बीजेपी)

अनिल चोपड़ा (INC)

1,615

कोटा

ओम बिड़ला (बीजेपी)

प्रह्लाद गुंजल (INC)

41,974

नागौर

हनुमान बेनीवाल आरएलटीपी 

ज्योति मिर्धा (बीजेपी)

42,225

अलवर

भूपेंद्र यादव (बीजेपी)

ललित यादव (INC)

48,282

टोंक-सवाई माधोपुर

हरीश चंद्र मीना (कांग्रेस)

सुखबीर सिंह जौनापुरिया (बीजेपी)

64,949

यह भी देखें: 

 निर्वाचित सांसदों को हर महीने मिलेगा कितना वेतन? जानें 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 19, 2024, 21:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News