This is an archived article last updated on Jun 26, 2024. The information may be outdated.

Lok Sabha Election Results 2024: सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार कौन है?

Last Updated: Jun 26, 2024, 12:50 IST

लोक सभा चुनावों  में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे है. वहीं 2024 के लोक सभा चुनावों में सबसे कम वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी भी अलग से चर्चा में रहते है. मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. यहां हम लोकसभा चुनाव 2024 में सर्वाधिक वोटों से और कम मतों से जीतने वाले उम्मीदवारों की बात करने जा रहे है. बता दें कि बीजेपी के सी.आर. पाटिल ने साल 2019 में नवसारी (गुजरात) से जीत दर्ज की थी जो पूरे भारत में सबसे बड़ी जीत थी.

2024 में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार
2024 में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार

लोक सभा चुनावों में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते है. वहीं 2024 के लोक सभा चुनावों में सबसे कम वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी भी अलग से चर्चा में रहते है. यहां हम लोकसभा चुनाव 2024 में सर्वाधिक वोटों से और कम मतों से जीतने वाले उम्मीदवारों की बात करने जा रहे है. बीजेपी के सी.आर. पाटिल ने साल 2019 में नवसारी (गुजरात) से जीत दर्ज की थी जो पूरे भारत में सबसे बड़ी जीत थी. साल 2019 में यूपी के मछलीशहर लोकसभा सीट से सबसे कम अंतर 181 वोट से जीत-हार का फैसला हुआ था जहां बीजेपी के बीपी सरोज ने जीत दर्ज की थी. भारत का चुनाव आयोग लोक सभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा कर दिया है. लोकसभा 2024 चुनाव में कई हॉट सीटें हैं जहां पर पार्टियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली.

यह भी पढ़ें:

Lok Sabha Speaker 2024: कोटा में जन्मे ओम बिड़ला चुने गए लोकसभा अध्यक्ष, स्पीकर की शक्तियों और कार्यों को जानें

 Lok Sabha चुनाव में बिहार से सबसे अधिक और सबसे कम वोटों से जीतने वाले नेता कौन है?

इंदौर से शंकर लालवानी ने रचा इतिहास: 

मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट के परिणाम घोषित कर दिए गए है. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी ने जीत दर्ज की है. यह लोकसभा चुनाव 2024 की सबसे बड़ी जीत है. यह पहला अवसर है कि NOTA को 2.18 लाख से अधिक मत मिले. बता दें की इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाली इंदौर लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा सीट शामिल है.

                                                                                     संसदीय क्षेत्र 26 - इंदौर (मध्य प्रदेश) चुनाव परिणाम 2024 

उम्मीदवार पार्टी प्राप्त वोट जीत का अंतर
शंकर लालवानी भारतीय जनता पार्टी 1226751 11.72 लाख
नोटा - 218674 -
 संजय बहुजन समाज पार्टी 51659 -

रकीबुल हुसैन की दूसरी बड़ी जीत!

लोक सभा चुनाव परिणाम 2024 में घोषित परिणामों में धुबरी, असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रकीबुल हुसैन की जीत दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

                                                                                   धुबरी, असम लोकसभा क्षेत्र परिणाम 2024

उम्मीदवार

पार्टी

जीत/हार

प्राप्त मत

जीत का अंतर

रकीबुल हुसैन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

जीत

1471885

10.12 लाख

मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट

हार

459409

 -

ज़ैबेद इस्लाम

असम गण परिषद

हार

438594

-

पढ़ें: 

PM Modi Cabinet 2024: मोदी का राजतिलक, नई कैबिनेट में किसे मिला कौनसा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

कब बनी थी पहली गठबंधन सरकार और कौन बना था प्रधामंत्री?

2024 में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार:

लोक सभा चुनाव 2024 में अभी तक जारी परिणामों में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार नीचे दिए गए है. आयोग की ओर से देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए है.

उम्मीदवार

लोकसभा क्षेत्र

पार्टी

प्राप्त मत

जीत का अंतर

शंकर लालवानी

इंदौर, मध्य प्रदेश

बीजेपी

1,226,751

11.72 लाख

रकीबुल हुसैन

धुबरी, असम  

कांग्रेस

1,471,885

10.12 लाख

शिवराज सिंह चौहान

विदिशा, मध्य प्रदेश

बीजेपी

1,116,460

8.21 लाख

सीआर पाटिल

नवसारी, गुजरात

बीजेपी

1,031,065

7.73 लाख

अमित शाह

गांधीनगर, गुजरात

बीजेपी

1,010,972

7.44 लाख

2024 में सबसे कम अंतर से जीतने वाले 6 उम्मीदवार:

इस लोकसभा चुनाव में कई ऐसी भी सीटें रही जहां उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और जीत का मार्जिन सबसे कम रहा. यहां हम ऐसे ही 6 उम्मीदवारों के बारें में जानेंगे-

उम्मीदवार

पार्टी

लोकसभा क्षेत्र जीत का अंतर

रवींद्र दत्ताराम वाइकर

शिव सेना

मुंबई, उत्तर पश्चिम (महाराष्ट्र)

48

अडूर प्रकाश

कांग्रेस

अत्तिंगल (केरल)

684

रवींद्र नारायण बेहेरा

बीजेपी

जाजपुर (ओडिशा)

1587

राव राजेंद्र सिंह

बीजेपी

जयपुर ग्रामीण (राजस्थान)

1615

भोजराज नाग

बीजेपी

कांकेर (छत्तीसगढ़)

1884

मनीष तिवारी

कांग्रेस

चंडीगढ़

2504

साल 2019 में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले 5 उम्मीदवार:

बीजेपी के सी.आर. पाटिल ने साल 2019 में नवसारी (गुजरात) से जीत दर्ज की थी जो पूरे भारत में सबसे बड़ी जीत थी. लोक सभा चुनाव 2019 में सबसे अधिक अंतर से जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची आप नीचे देख सकते है- 

स्थान

उम्मीदवार का नाम

पार्टी

निर्वाचन क्षेत्र

वोटों का अंतर

1

सी.आर. पाटिल

बीजेपी

नवसारी (गुजरात)

6.89 लाख

2

संजय भाटिया

बीजेपी

करनाल

6.56 लाख

3

कृष्ण पाल गुर्जर

बीजेपी

फरीदाबाद

6.38 लाख

4

सुभाष चंद्र

बीजेपी

भीलवाड़ा

6.12 लाख

5

रंजनबेन भट्ट

बीजेपी

वडोदरा

5.89 लाख

लोक सभा चुनावों में सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार:

साल 2024 की बात करें तो सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों  का नाम जल्द ही सामने आयेगा. पिछले कुछ लोकसभा चुनावों में न्यूनतम मतों के अंतर से हुई जीत की जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है. 

वर्ष

संसदीय क्षेत्र

विजेता पार्टी

विजेता उम्मीदवार

मतों का अंतर

विपक्षी उम्मीदवार

विपक्षी पार्टी

2019

मछलीशहर, उत्तर प्रदेश

भाजपा

बी.पी. सरोज

181

त्रिभुवन राम

बसपा

2014

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर

भाजपा

थुपस्तान छेवांग

36

गुलाम रजा

निर्दलीय (पूर्व कांग्रेस)

2009

टोंक सवाई माधोपुर, राजस्थान

कांग्रेस

नमो नारायण मीणा

317

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला

भाजपा

2004

लक्षद्वीप

जनता दल (यूनाइटेड)

डॉ. पी. पूकुन्हिकोया

71

-

-

1999

घाटमपुर, उत्तर प्रदेश

बसपा

प्यारे लाल संखवार

105

-

-

1998

राजमहल, झारखंड

भाजपा

सोम मरांडी

9

-

-

1996

बड़ौदा, गुजरात

कांग्रेस

गायकवाड़ सत्यजीत सिंह

17

-

-

1991

अकबरपुर, उत्तर प्रदेश

जनता दल

राम अवध

156

-

-

1989

अनकापल्ली, आंध्रप्रदेश

कांग्रेस

कोनाथला रामकृषण

9

-

-

1984

लुधियाना, पंजाब

शिरोमणि अकाली दल

मेवा सिंह

140

-

-

1980

देवरिया, उत्तर प्रदेश

कांग्रेस

रामायण राय

77

-

-

1977

कोल्हापुर, महाराष्ट्र

पीडब्यूपी

देसाई दाजीबा

165

-

-

1971

तिरुचेंदूर, तमिलनाडु

डीएमके

एम.एस. शिवसामी

26

-

-

1967

करनाल, हरियाणा

कांग्रेस

एम. राम

203

-

-

1962

बाहरी मणिपुर, मणिपुर

समाजवादी 

रिशंग कीशिंग

42

-

-

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024:

लोकसभा चुनाव 2024 में सर्वाधिक सीटें जीतने वाले 7 दलों के नाम और उनके द्वारा जीती गयी सीटों की संख्या आप यहां देख सकते है-

                                                                                            सर्वाधिक सीटें जीतने वाले 7 दल

क्रम संख्या

पार्टी का नाम

सीटों की संख्या

1

भारतीय जनता पार्टी

240

2

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

99

3

समाजवादी पार्टी

37

4

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC)

29

5

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)

22

6

तेलुगु देशम - टीडीपी

16

7

जनता दल (यूनाइटेड) - जद(यू)

12

यूपी की प्रमुख सीट और प्रमुख उम्मीदवारों का प्रदर्शन

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी से पीएम मोदी ने जीत दर्ज की तो वहीं मैनपुरी से डिंपल यादव, कन्नौज से अखिलेश यादव, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मथुरा से हेमामालिनी, रायबरेली से राहुल गांधी ने जीत दर्ज की. हारने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में अमेठी से स्मृति ईरानी और सुल्तानपुर से मेनका गांधी है. 

उम्मीदवार

पार्टी

परिणाम

लोकसभा क्षेत्र 

जीत का अंतर 

नरेन्द्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

जीत

वाराणसी

1,52,513

डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी (SP)

जीत

मैनपुरी

221639

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (SP)

जीत

कन्नौज

1,70,922

राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

जीत

लखनऊ

1,35,159

हेमा मालिनी

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

जीत

मथुरा

2,93,407

अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी (SP)

जीत

फैजाबाद

54,567

किशोरी लाल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

जीत

अमेठी

1,67,196

करण भूषण सिंह

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

जीत

कैसरगंज

1,48,843

राम भुआल निषाद

समाजवादी पार्टी (SP)

जीत

सुल्तानपुर

43,174

राहुल गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

जीत

रायबरेली

3,90,030

चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

जीत

नगिना

1,51,473

हरेंद्र सिंह मलिक

समाजवादी पार्टी (SP)

जीत

मुजफ्फरनगर

24,672

प्रिया सरोज

समाजवादी पार्टी (SP)

जीत

मछलीशहर

35850

दिल्ली का रास्ता यूपी से:

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 संसदीय सीटें है. इस बार के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बीजेपी में काटें की टक्कर देखने को मिली. पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार जीत दर्ज कर लिए है. इस बार 'INDIA' ने यूपी में बीजेपी को रोकने का काम किया है. पिछले आम चुनाव में बीजेपी 303 सीटों पर 55.7% वोट लाकर जीतने में कामयाब रही थी. बीजेपी ने कुल जितनी सीटों पर जीत दर्ज की थी, उनमें से तीन चौथाई यानी 224 सीटों पर उसे 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे.  

साल 2019 में यूपी की प्रमुख सीटों का क्या था हाल:

साल 2019 में उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को कुल 4,68,514 वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से हराया था, लेकिन इस बार वह अमेठी से चुनाव हार गयी है. बात दें कि साल 2019 में यूपी के मछलीशहर लोकसभा सीट से सबसे कम अंतर 181 वोट से जीत-हार का फैसला हुआ था जहां बीजेपी के बीपी सरोज ने जीत दर्ज की थी. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 26, 2024, 12:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News