भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो 32 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक में फैले हुए हैं। जब हम उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों की बात करते हैं, तो उत्तराखंड उन प्रमुख राज्यों में आता है, जो अपने खूबसूरत नजारों और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है।
इसके अलावा यह राज्य उत्तर भारत की कई प्रमुख नदियों के उद्गम के लिए भी जाना जाता है। उत्तराखंड की नदियों से तो आप परिचित ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो इस लेख में हम उत्तराखंड की सबसे लंबी नदी के बारे में जानेंगे।
उत्तराखंड का परिचय
सबसे पहले हम उत्तराखंड के बारे में जान लेते हैं। उत्तराखंड राज्य पहले उत्तर प्रदेश का भाग हुआ करता था। हालांकि, साल 2000 में 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य उत्तर प्रदेश से अलग हुआ। उस समय इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। यहां कुल 13 जिले हैं, जो कि दो संभागों में आते हैं। ये संभाग कुमाऊं और गढ़वाल है। राज्य में कुल 110 तहसील, 6 नगर निगम, 41 नगर पालिका परिषद्, 13 जिला पंचायत, 7797 ग्राम पंचायत, पांच लोकसभा और 3 राज्यसभा सीटें हैं।
उत्तराखंड में सबसे लंबी नदी
उत्तराखंड की सबसे लंबी नदी की बात करें, तो यह काली नदी है।
कहां से निकलती है काली नदी
काली नदी को हम महाकाली नदी, कालीगंगा या शारदा के नाम से भी जानते हैं। यह नदी उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी प्रवाहित होती है। इसके उद्गम स्थल की बात करें, तो यह पिथौरागढ़ जिले में हिमालय में 5000 मीटर की ऊंचाई से कालापानी नामक जगह से निकलती है और भारत-तिब्बत की सीमा पर लिपु-लीख दर्रे के पास काली माता मंदिर से इस नदी को कालीनदी नाम मिलता है।
कितनी है नदी की लंबाई
काली नदी की लंबाई की बात करें, तो यह कुल 350 किलोमीटर लंबी नदी है। साथ ही यह यूपी में सरयू की प्रमुख सहायक नदी भी है। इस नदी का अधिकांश भाग करीब 1153 वर्ग किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में स्थित है। यही वजह है कि यह नदी उत्तराखंड की चार प्रमुख नदियों में से एक नदी है और इस नदी को उत्तराखंड के राज्य चिह्न पर भी दर्शाया गया है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत का वह जिला, जो दो देशों से साझा करता है सीमा, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation