भारत का वह जिला, जो दो देशों से साझा करता है सीमा, जानें
भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। भारत के आंचल में हमें अनूठी परंपराएं और समृद्ध इतिहास की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं और यहां के इतिहास से करीब से रूबरू होते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासितों में हमें अलग-अलग जिलें देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का इकलौता जिला कौन-सा है, जो कि दो देशों के साथ-साथ तीन राज्यों से भी अपनी सीमा साझा करता है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास के लिए विश्वविख्यात है। यहां की अनूठी परंपराएं और खान-पान एकाएक विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाते हैं। यही वजह है कि भारत में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले मौजूद हैं। आपने भारत के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का इकलौता जिला कौन-सा है, जो दो देशों के साथ-साथ तीन राज्यों से अपनी सीमा साझा करता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दक्षिण-पूर्व में पश्चिम बंगाल से साझा होती है सीमा
आपको बता दें कि भारत का यह जिला दक्षिण-पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
दक्षिण-पश्चिम में बिहार के साथ सीमा
यह जिला दक्षिण-पश्चिम दिशा में बिहार राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। बिहार राज्य का किशनगंज जिला इस जिले के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
उत्तर दिशा में सिक्किम के साथ सीमा
भारत का यह जिला उत्तर दिशा में सिक्किम राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। सिक्किम में यह पश्चिमी और दक्षिणी जिले से अपनी सीमा साझा करता है।
बांग्लादेश के साथ साझा करता है सीमा
भारत यह जिला दक्षिणी हिस्से से पड़ोसी देश बांग्लादेश से अपनी सीमा साझा करता है।
उत्तर-पश्चिम में नेपाल के साथ सीमा
भारत का यह जिला उत्तर-पश्चिम दिशा हिस्से में पड़ोसी देश नेपाल के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। यहां यह करीब 100 किलोमीटर तक साझा सीमा में है।
क्या है जिले का नाम
अब सवाल है कि भारत के इस जिले का क्या नाम है, तो आपको बता दें कि जिले का नाम दार्जिलिंग है। यह जिला उत्तर-पूर्व में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.