This is an archived article last updated on Jul 30, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले में है बीरबल का महल, जानें

Last Updated: Jul 30, 2024, 13:22 IST

उत्तर प्रदेश भारत में अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य अपने आंचल में समृद्ध इतिहास को समेटे हुए है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को शुरू से ही आकर्षित करता रहा है। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है और यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश के किस जिले में बीरबल का महल है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

बीरबल का महल
बीरबल का महल

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

साथ ही यहां की ऐतिहासिक धरोहर भी एकाएक लोगों को आकर्षित करती हैं। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी इतिहास के पन्नों में दर्ज इन स्थलों को करीब से देखने के लिए पहुंचते हैं।

बात जब इतिहास की हो रही है, तो आपने बीरबल को जरूर पढ़ा होगा, जो कि अपनी बुद्धिमता के लिए जाने जाते थे। वह मुगल शासक अकबर के नवरत्न में शामिल थे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में बीरबल का महल बना हुआ है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और रोहिलखंड है। इन संभागों में हमें 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद्, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

कौन थे बीरबल

बीरबल का बचपन का नाम महेश दास भट्ट था, जिनका जन्म मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ था। वह पहले पान बेचने का काम किया करते थे और बचपन से ही अपनी तीव्र बुद्धि के लिए जाने जाते थे। एक दिन अकबर के दरबार में बादशाह के सेवक द्वारा बीरबल की मुलाकात अकबर से हुई और अकबर उनकी तीव्र बुद्धि से काफी प्राभावित हुए। इसके बाद उन्हें बीरबल नाम दिया गया और सलाहकार के रूप में बीरबल के दरबार में शामिल किया गया। 

किस जिले में है बीरबल का महल

बीरबल अकबर के करीबी व्यक्तियों में से एक थे। ऐसे में उन्हें अकबर के महल फतेहपुर सीकरी में ही रहने के लिए जगह दी गई थी। इसके लिए आगरा के फतेहपुरी सीकरी में उनके लिए महल का निर्माण भी किया गया था। इस महल को हम आज बीरबल महल के नाम से भी जानते हैं। 

कब हुई थी बीरबल की मृत्यु

बीरबर की मृत्यु 16 फरवरी, 1586 को पाकिस्तान की स्वात घाटी में युद्ध के दौरान एक मंडली का नेतृत्व करते हुए हो गई थी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में उनकी जन्मस्थली को आज भी देखा जा सकता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 30, 2024, 13:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News