उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर है Web City, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी हिस्सा है। साथ ही प्रदेश देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जो कि अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला Web City के रूप में भी जाना जाता है, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और सांस्कृतिक महत्ता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसके आंचल में सिमटा हुआ समृद्ध इतिहास हमें इतिहास के उन गौरवशाली पन्नों पर ले जाता है, जिन्हें पढ़कर गौरव महसूस होता है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर एरिया के साथ देश का 7.33 फीसदी हिस्सा कवर करता है।
साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जो कि अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं और विश्वविख्यात हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को हम Web City के रूप में भी जानते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश है। कुछ किताबों में आपको रोहिलखंड का भी जिक्र देखने को मिल जाएगा।
प्रदेश में कुल 826 सामुदायिक विकास खंड, 351 तहसील, 17 नगर निगम और 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के साथ-साथ 28 विकास प्राधिकरण मौजूद मिलेंगे। यहां कुल ग्राम की बात करें,तो इनकी संख्या एक लाख से अधिक है।
प्रदेश का सबसे छोटा और सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।
कौन-सा जिला है Web City
अब सवाल है कि यूपी का कौन-सा जिला Web City के रूप में जाना जाता है, तो आपको बता दें कि प्रदेश का गाजियाबाद जिला वेब सिटी के रूप में भी जाना जाता है।
क्यों कहा जाता है Web City
अब सवाल है कि आखिर क्यों इसे वेब सिटी के रूप में जानते हैं, तो यह बात हम सभी जानते हैं कि यह जिला प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला है। यहां आपको चौड़ी सड़कों से लेकर संकरी गलियां तक देखने को मिल जाएंगी। अधिक भीड़-भाड़ वाला जिला होने के कारण इसे वेब सिटी के रूप में भी जानते हैं। हालांकि, कुछ शिक्षाविद् वेब सिटी के पीछे का कारण यहां इंटरनेट प्रौद्योगिकी को भी देते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.