This is an archived article last updated on Jul 26, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jul 26, 2024, 13:25 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला जिला है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला जिला
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला जिला

उत्तर प्रदेश अपने आंचल में राज्य के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं  संजोए हुए है। धार्मिक नगरियों का यह राज्य इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज है, जिसने प्राचीन इतिहास से लेकर आधुनिक भारत में अपनी मौजूदगी का परिचय दिया है।

भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी है।

इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला जिला कौन-सा है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है। ये जिले 18 मंडलों में आते हैं, जो कि चार संभागों में आते हैं। ये चार संभाग हैं-पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और रोहिलखंड हैं। कुछ किताबों में मध्य उत्तर प्रदेश का भी जिक्र किया गया है। प्रदेश में कुल 826 सामुदायिक विकास खंड, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत, 351 तहसील, 200 नगर पालिक परिषद्, 17 नगर निगम और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाले जिले की बात करें, तो यह गौतमबुद्ध नगर जिला है। यह जिला उत्तर प्रदेश का सबसे संपन्न जिला भी कहलाता है। क्योंकि, यहां की जीवनशैली और खान-पान प्रदेश में सबसे बेहतर बताया जाता है। 

कितनी है प्रति व्यक्ति आय

अब सवाल है कि गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रति व्यक्ति आय कितनी है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की 2021-22 रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में प्रति व्यक्ति आय 6.47 लाख रुपये तक दर्ज की गई थी। यही वजह है कि यह सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला जिला है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है स्टेनलेस स्टील का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 26, 2024, 13:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News